विकिसूक्ति
hiwikiquote
https://hi.wikiquote.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A4%AA%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0
MediaWiki 1.48.0-wmf.1
first-letter
मीडिया
विशेष
वार्ता
सदस्य
सदस्य वार्ता
विकिसूक्ति
विकिसूक्ति वार्ता
चित्र
चित्र वार्ता
मीडियाविकि
मीडियाविकि वार्ता
साँचा
साँचा वार्ता
सहायता
सहायता वार्ता
श्रेणी
श्रेणी वार्ता
TimedText
TimedText talk
मॉड्यूल
मॉड्यूल वार्ता
Event
Event talk
पाणिनि
0
7128
33494
33487
2026-10-29T12:34:35Z
अनुनाद सिंह
658
/* पाणिनि पर उद्धरण */
33494
wikitext
text/x-wiki
'''[[:w:पाणिनि|पाणिनि]]''' (लगभग ईसापूर्व चौथी शताब्दी) [[संस्कृत]] के महान् [[व्याकरण|वैयाकरण]] थे जिन्होंने [[अष्टाध्यायी]] नामक [[व्याकरण]] ग्रन्थ की रचना की।
== उक्तियाँ ==
* ''अर्थवदधातुरप्रत्ययः प्रातिपदिकम् ॥'' -- अष्टाध्यायी
: अर्थवान् या सार्थक शब्द ही प्रातिपादिक (मूल संज्ञाशब्द या प्राकृत) हैं।
* ''अर्थवदधातुरप्रत्ययः प्रातिपदिकम्'' — [[अष्टाध्यायी]]
: अर्थवान् या सार्थक शब्द ही '''प्रातिपदिक''' (मूल संज्ञाशब्द या प्राकृत) हैं।
== पाणिनि पर उद्धरण ==
* ''येनाक्षरसमाम्नायमधिगम्य महेश्वरात् ।
: ''कृत्स्नं व्याकरणं प्रोक्तं तस्मै पाणिनये नमः ॥
: जिन्होंने भगवान शिव (महेश्वर) से वर्णमाला (अक्षर-ज्ञान) प्राप्त करके संपूर्ण व्याकरण शास्त्र का उपदेश दिया, उन (महर्षि) पाणिनि को नमस्कार है।
* ''येन धौता गिरः पुंसां विमलैः शब्दवारिभिः ।
: ''तमश्चाज्ञानजं भिन्नं तस्मै पाणिनये नमः ॥
: जिन्होंने शब्दों रूपी निर्मल जल के द्वारा मनुष्यों की वाणी के दोषों को धो दिया और अज्ञान से उत्पन्न अंधकार को नष्ट कर दिया, उन पाणिनि को नमस्कार है।
* ''अज्ञानान्धस्य लोकस्य ज्ञानाञ्जनशलाकया ।
: ''चक्षुरुन्मीलितं येन तस्मै पाणिनये नमः ॥''
: अज्ञान के कारण अन्धे संसार को ज्ञान की शलाका (सलाई) से जिस पाणिनि ने आँख दिलायी, उस पाणिनि को नमस्स्कार है।
: भावार्थ : जिस प्रकार आँखों में अंधापन या मोतियाबिंद होने पर वैद्य शलाका (सलाई) से अंजन (काजल/औषधि) लगाकर आँखों की रोशनी लौटा देता है, ठीक उसी प्रकार पाणिनि ने अज्ञान रूपी अंधकार से अंधे हुए इस संसार की आँखें ज्ञान रूपी अंजन की सलाई से खोल दीं। उन्हें मेरा नमस्कार है।)
* ''वाक्यकारं वररुचिं भाष्यकारं पतञ्जलिम् ।
: ''पाणिनिं सूत्रकारं च प्रणतोऽस्मि मुनित्रयम् ॥
: वाक्यकार वररुचि (कात्यायन), भाष्यकार पतंजलि और सूत्रकार पाणिनि—इन तीनों मुनियों को मैं प्रणाम करता हूँ।
* ''काणादं पाणिनीयं च सर्वशास्त्रोपकारकम्
: महर्षि कणाद का '''तर्कशास्त्र''' (वैशेषिक/न्याय) और महर्षि पाणिनि का '''व्याकरण शास्त्र''' सभी शास्त्रों के लिए उपकारक (सहायक) हैं।
* ''नमः पाणिनये तस्मै यस्मादाविर भूदिह।
: ''आदौ व्याकरणं काव्यमनु जाम्बवतीजयम्॥'' -- राजशेखर
: पाणिनि को नमस्कार करता हूँ जिन्होंने पहले व्याकरण की रचना की और फिर "जाम्बवन्ती जय" की।
* ''सिंहो व्याकरणस्य कर्तुरहरत्प्राणान्प्रियान्पाणिने-
: ''र्मीमांसाकृतमुन्ममाथ सहसा हस्ती मुनिं जैमिनिम्।
: ''छन्दोज्ञाननिधिं जघान मकरो वेलातटे पिङ्गल-
: ''मज्ञानावृतचेतसामतिरुषां कोऽर्थस्तिरश्चां गुणैः॥'' -- [[पंचतंत्र|पञ्चतन्त्र]]<ref>[https://mysanskritsubhashit.wordpress.com/2024/09/23/%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9%E0%A5%8B-%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A3%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%B9/ विजय भाटे]</ref>
: व्याकरण की रचना करनेवाले पाणिनि के प्रिय प्राणों का सिंह ने हरण किया। मीमांसा शास्त्र के रचयिता जैमिनि ऋषि को उन्मत्त हाथी ने कुचल दिया और छंदशास्त्र के ज्ञाननिधि पिंगल ऋषि को सागर किनारे पे घड़ियाल ने मार डाला। स्वाभाविक है, अज्ञानी व क्रूर पशुओं का और पाशवी मनुष्यों को गुणवन्त लोगों से क्या लाभ मिलने वाला है?
* ''काचं मणिं काञ्चनमेकसूत्रे मुग्धा निब्ध्नन्ति किमत्र चित्रम् ।
: ''विचारवान् पाणिनिरेकसूत्रे श्वानं युवानं मघवानमाह ॥
: भोली-भाली स्त्रियाँ काँच, मणि और सोने को एक ही धागे में पिरो देती हैं, इसमें आश्चर्य कैसा?विचारवान पाणिनि ने तो अपने एक ही सूत्र में कुत्ते (श्वान), युवक (युवन) और इंद्र (मघवन) को एक साथ रख दिया है (यहाँ पाणिनीय सूत्र 'श्वयुवमघोनां तद्धिते' का संदर्भ है)।
* ''शुनेव यूना प्रसभं मघोना प्रधर्शिता गौत्मधर्मपत्नी ।
: ''विचारवान् पाणिनिरेकसूत्रे श्वानं युवानं मघवानमाह ॥
: गौतम की धर्मपत्नी से इन्द्र ने कुत्ते की भांति मैथुन किया। महान चिन्तक पाणिनि ने श्वान (कुत्ता), युवान (युवा) और मघवा (इन्द्र) को एक ही दोरी में बांध दिया।
* "यद्यपि पाणिनीय व्याकरण की प्रसिद्धि बहुत कम है क्योंकि यह एक विशिष्ट प्रकृति का ग्रन्थ है, फिर भी इसमें कोई सन्देह नहीं है कि पाणिनि का व्याकरण किसी भी प्राचीन सभ्यता की सबसे महान बौद्धिक उपलब्धियों में से एक है और १९वीं शताब्दी के पहले विश्व के किसी भी भाग में निर्मित व्याकरणों में सबसे विस्तृत एवं वैज्ञानिक व्याकरण है।" — '''ए एल बाशम''', प्राचीन भारत : एक परिचय (२०१३)
* "पाणिनि का मस्तिष्क असाधारण था। उन्होंने एक ऐसी मशीन बनायी जो मानव इतिहास में अद्वितीय है। पाणिनि ने हमसे यह अपेक्षा नहीं की थी कि उनके नियमों में हम कुछ नये विचार जोड़ेंगे। पाणिनीय व्याकरण के साथ हम जितना अधिक खिलवाड़ करते हैं, उतना ही यह हमसे दूर होता जाता है।" — '''ऋषि राजपुरोहित''', कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, शोधपत्र (१५ दिसम्बर २०२२)
* पाणिनि की रचना (अष्टाध्यायी) वास्तव में संस्कृत भाषा का प्राकृतिक व्याकरण है। उनका यह व्याकरण (ग्रन्थ) विशाल एवं प्राचीन साहित्य की महत्वपूर्ण शाखा के केन्द्र में है। किसी अन्य रचना की जडें भारतीय वैज्ञानिक विकास रूपी भूमि में इतनी गहरी नहीं गयीं हैं जितनी यह (अष्टाध्यायी)। -- गोल्डस्टकर (Goldstucker)<ref>[https://tamilandvedas.com/2020/03/12/quotes-on-panini-post-no-7684/ QUOTES ON FAMOUS PANINI]</ref>
* बहुत अधिक विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि पाणिनि के व्याकरण में '''बहुत कम''' घाल-मेल किया गया है। किसी अन्य ग्रन्थों की तुलना में अष्टाध्यायी की एकता अधिक सम्भावित है। -- Burnell
* पाणिनि का व्याकरण क्वार्टो आकार के ३५ पन्नों में छापा जा सकता है। इसके बावजूद यह संस्कृत का सम्पूर्ण व्याकरण है। इसकी संरचना बहुत विस्तृत है, और इतनी सम्पूर्णता और कहीं नहीं है। '''एक ही साथ यह विश्व का सबसे छोटा और सबसे पूर्ण व्याकरण है।''' -- Professor A Macdonnell, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ए० मैक्डोनेल
* पाणिनी कृत संस्कृत का वर्णनात्मक व्याकरण मानव बुद्धि के महानतम स्मारकों में से एक है। -- लियोनार्ड ब्लूमफील्ड
== देखें भी ==
* [[संस्कृत]]
* [[भारतीय दर्शन]]
* [[व्याकरण]]
* [[शब्द]]
== बाहरी कड़ियाँ ==
* [https://sa.wikisource.org/wiki/अष्टाध्यायी संस्कृत विकिस्रोत पर अष्टाध्यायी]
* [https://en.wikipedia.org/wiki/Panini_(grammarian) पाणिनि का अंग्रेज़ी विकिपीडिया पृष्ठ]
* [https://hi.wikipedia.org/wiki/पाणिनि हिंदी विकिपीडिया पर पाणिनि]
==सन्दर्भ==
{{टिप्पणीसूची}}
[[Category:संस्कृत विद्वान]]
[[Category:भारतीय दर्शन]]
[[Category:वैयाकरण]]
[[Category:प्राचीन भारत]]
[[Category:शिक्षा]]
kusp5uzuudqglclmhxccane5j06moi7
तन्त्र
0
7445
33499
33319
2026-10-29T16:03:40Z
अनुनाद सिंह
658
33499
wikitext
text/x-wiki
[[चित्र:Chakras.jpg|right|thumb|240px|भारतीय तंत्र के '''चक्र''']]
'''[[:w:तन्त्र|तन्त्र]]''', साधना की एक पद्धति तथा कर्मकाण्ड है जिसका विकास भारत में कम से कम ५वीं शताब्दी से पूर्व हुआ। 'तन्त्र' शब्द का सबसे पुराना प्रयोग [[ऋग्वेद]] में मिलता है (१०.७१.९)। तन्त्र ने हिन्दू, बोन, बौद्ध और जैन सभी परम्पराओं को प्रभावित किया। बौद्ध धर्म के प्रसार के साथ तन्त्र पूर्व और दक्षिण-पूर्व के देशों में गया। तन्त्र का अभ्यास/साधना करने वालों को 'तान्त्रिक' कहा जाता है। हिन्दू धर्म में आध्यात्मिक साधना की तीन पद्धतियाँ हैं, मन्त्र, तन्त्र और यन्त्र।
निम्न विषयों का जिस शास्त्र में वर्णन किया गया हो, उसको ‘तंत्र-शास्त्र’ कहते हैं।
१) सृष्टि-प्रकरण,
* २) प्रलय-प्रकरण,
* ३) तन्त्र-निर्णय,
* ४) दैवी सृष्टि का विस्तार,
* ५) तीर्थ-वर्णन,
* ६) ब्रह्मचर्यादि आश्रम-धर्म,
* ७) ब्राह्मणादि-वर्ण-धर्म,
* ८) जीव-सृष्टि का विस्तार,
* ९) यंत्र-निर्णय,
* १०) देवताओं की उत्पत्ति,
* ११) औषधि-कल्प,
* १२) ग्रह-नक्षत्रादि-संस्थान,
* १३) पुराणाख्यान-कथन,
* १४) कोष-कथन,
* १५) व्रत-वर्णन,
* १६) शौचा-शौच-निर्णय,
* १७) नर्क-वर्णन,
* १८) आकाशादि पञ्च-तत्त्वों के अधिकार के अनुसार पञ्च-सगुणोपासना,
* १९) स्थूल ध्यान आदि भेद से चार प्रकार का ब्रह्म का ध्यान,
* २०) धारणा, मंत्र-योग, हठ-योग, लय-योग, राज-योग, परमात्मा-परमेश्वर की सब प्रकार की उपासना-विधि,
* २१) सप्त-दर्शन-शास्त्रों की सात ज्ञान-भूमियों का रहस्य,
* २२) अध्यात्म आदि तीन प्रकार के भावों का लक्ष्य,
* २३) तंत्र और पुराणों की विविध भाषा का रहस्य,
* २४) वेद के षङंग,
* २५) चारों उप-वेद, प्रेत-तत्त्व
* २६) रसायन-शास्त्र, रसायन सिद्धि,
* २७) जप-सिद्धि,
* २८) श्रेष्ठ-तप-सिद्धि,
* २९) दैवी जगत्-सम्बन्धीय रहस्य,
* ३०) सकल-देव-पूजित शक्ति का वर्णन,
* ३१) षट्-चक्र-कथन,
* ३२) स्त्री-पुरुष-लक्षण वर्णन,
* ३३) राज-धर्म, दान-धर्म, युग धर्म,
* ३४) व्यवहार-रीति,
* ३५) आत्मा-अनात्मा का निर्णय इत्यादि।
== उद्धरण ==
* ''तन्यते विस्तार्यते ज्ञानम् अनेन इति तन्त्रम् ।'' -- कायिक आगम
: इसके (तन्त्र के) द्वारा ताना जता है या विस्तारित किया जाता है, इसलिये यह तन्त्र है।
* ''तनोति विपुलान् अर्थान् तन्त्रमन्त्र समविन्तान् ।
: ''त्राणं च कुरुते यस्मात् तन्त्रमित्यभिधीयते ॥ -- तन्त्रान्तर पटक
* ''घृणा लज्जा भयं शंका जुगुप्सा चेति पञ्चमी ।
: ''कुलं शीलं तथा जातिरष्टौ पाशाः प्रकीर्तिताः ॥
: ''पाशबद्धो भवेज्जीवः पाशमुक्तः सदाशिवः॥
: घृणा, लज्जा, भय, शंका, जुगुप्सा - ये पाँच तथा कुल, शील और जाति - कुल आठ 'पाश' कहलाते हैं। पाशबद्ध है वह जीव है, जो पाशमुक्त है वह सदाशिव है।
* ''मुदं कुर्वन्ति देवानां मनांसि तारयन्ति च ।
: ''तस्मात् तन्त्र (मुद्रा) इति ख्यातो दर्शितव्यः कुलेश्वरी ॥ -- कुलार्णव तन्त्र में शिव, पार्वती से
: जो देवताओं को आनन्द (मुद) प्रदान करे और साधक के मन को (भवसागर से) पार लगाए, इसलिए इसे तन्त्र (या मुद्रा) कहा गया है। हे कुलेश्वरी (पार्वती)! इसका दर्शन/प्रदर्शन अवश्य करना चाहिए।
* ''सर्वेऽर्था येन तन्यन्ते त्रायन्ते च भयाज्जनान्।
: ''इति तन्त्रस्य तन्त्रत्वं तन्त्रज्ञाः परिचक्षते॥
: जिस शास्त्र के द्वारा सभी [[मंत्र|मन्त्रों]] का अर्थ विस्तारपूर्वक जाना जाता है और जिसके अनुसार कर्म करने से लोगों को [[भय]] से मुक्ति मिलती है, उसे ‘तन्त्र’ कहते हैं।
* ''यत्र यत्र मनस्तुष्टिर्मनस्तत्रैव धारयेत् ।
: ''तत्र तत्र परानन्दस्वारूपं सम्प्रवर्तते ॥'' -- विज्ञानभैरवतन्त्र
: अर्थात् जहाँ-जहाँ मन को सन्तोष प्राप्त होता है मन को वहीं लगाना चाहिये। वहाँ-वहाँ परमानन्द स्वरूप प्रकाशित होता है।
* ''तान्त्रिक साधना का निगूढ़ रहस्य तो बहुत दूर रहा, साधारण तत्त्व भी अभी तक इस प्रकार आलोचित नही हुआ है कि सुगमता से लोगों को हृदयङ्गम हो सके । -- [[गोपीनाथ कविराज]], अपनी पुस्तक 'तान्त्रिक साधना' की भूमिका में
* [[सनातन धर्म]] में सांख्य, ब्रह्माण्डीय संरचना प्रदान करता है; [[वेदान्त]] अविभाज्य अस्तित्व, ज्ञान और परमानन्द सम्बन्धी अटल सत्य प्रदान करता है ; तथा तन्त्र और योग विधि एवं साधना (प्रक्टिस) प्रदान करते हैं। -- बाबाजि बॉब किन्डलर के लेख , १६ दिसम्बर २०१३ को लिया गया।
* योग, वेदान्त और तन्त्र का आविर्भाव अधिकांशतः सांख्य दर्शन से हुआ है जिसमें २४ तत्त्वों का वर्णन है। -- बाबाजि बॉब किन्डलर
* वैदिक और तान्त्रिक दोनों ही सम्प्रदाय अति प्रचीन काल से ही भारत में साथ-साथ अस्तिव में रहे हैं। उसी समय से ही तन्त्र कुछ गिनति के लोगों तक सीमित था। तन्तर के सिद्धान्त और अभ्यास को यदि समझ लिया जाय और अधिक संख्या में लोग इसे स्वीकार कर लें तो मानव समुदाय में कोई वर्ग-भेद नहीं होगा। -- हमारे बारे में, श्रीपुरम संस्था, १६ दिसम्बर २०१३ को लिया गया
* तंत्र तकनीक नहीं बल्कि प्रार्थना है। यह दिमाग से नहीं होता वरन यह अपने हृदय के भीतर विश्रांत हो जाना है। कृप्या इसे स्मरण रखना। तंत्र पर बहुत सी किताबें लिखी गयी हैं, वे सब तकनीक की बात करती हैं पर वास्तविक तंत्र का तकनीक से कुछ लेना-देना नहीं है। वास्तविक तंत्र के बारे में तो कुछ लिखा ही नहीं जा सकता, वास्तविक तंत्र को तो आत्मसात करना होता है। वास्तविक तंत्र को कैसे आत्मसात करें? इसके लिए तुम्हें अपना पूरा दृष्टिकोण बदलना होगा।<br> अपनी प्रेमिका के साथ प्रार्थना करो, अपनी प्रेमिका के साथ गाओ, अपनी प्रेमिका के साथ खेलो, अपनी प्रेमिका के साथ नाचो, बिना यौनक्रिया के बारे में कोई विचार किए। यही मत सोचते रहो, कि ‘हम बिस्तर में कब जायेंगे?’ उसको भूल जाओ। कुछ और करो और उसमे खो जाओ। और किसी दिन इसी खो जाने में प्रेम उठेगा, अचानक तुम देखोगे की तुम प्रेम कर रहे हो और तुम करने वाले नहीं हो। वह बस हो रहा है, तुम इससे आविष्ट हो। तब यह तुम्हारा पहला तंत्र अनुभव है – अपने से किसी महान से आविष्ट। तुम साथ में नाच-गा रहे थे या साथ में कुछ रहे थे या साथ में प्रार्थना-जप कर रहे थे या साथ में ध्यान कर रहे थे, और अचानक तुम दोनों पाते हो कि तुम किसी नए ही आकाश पर पहुंच गए। और तुम्हें नहीं पता कि कब तुम प्रेम क्रिया में रत हो गए; तुम्हें कुछ याद ही नहीं रहा। तब तुम तंत्र की उर्जा के अधीन हो गए। और तब पहली बार तुम उस गैर-तकनिकी अनुभव को देखोगे। -- ओशो रजनीश
* दुर्भाग्य से पश्चिमी देशों में तंत्र को इस प्रकार पेश किया जा रहा है कि इसका अर्थ उन्मुक्त सेक्स है। इसका बहुत गलत मतलब निकाला गया है। ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि तंत्र के बारे में ज्यादातर पुस्तकें उन लोगों ने लिखी हैं, जिनका मकसद बस किताबें बेचना है। वे किसी भी अर्थ में तांत्रिक नहीं हैं। तंत्र का शाब्दिक अर्थ होता है तकनीक या टेक्नालाजी। यह इंसान की अंदरूनी टेक्नालाजी है। तंत्र की विधियां व्यक्तिपरक (सब्जेक्टीव) होती हैं, विषयपरक (ऑब्जेक्टीव) नहीं। लेकिन आज-कल समाज में यह समझा जा रहा है कि तंत्र शब्द का अर्थ है परंपरा के विरुद्ध या समाज को मंजूर ना होने वाली विधियां। मगर बात बस इतनी है कि तंत्र में कुछ खास पहलुओं का खास तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। यह योग से कतई अलग नहीं है। दरअसल योग के एक छोटे-से अंग को तंत्र-योग कहा जाता है। -- सद्गुरु, जग्गी वासुदेव
=== तन्त्र पर विवेकानन्द के विचार ===
* इस गंदे वामाचार को छोड़ दो जो तुम्हारे देश को नष्ट कर रहा है। तुमने भारत के दूसरे भागों को नहीं देखा है। जब मैं देखता हूँ कि वामाचार हमारे समाज में कितना घुस गया है, तो मुझे यह अपनी संस्कृति के घमंड के बावजूद सबसे अपमानजनक स्थान लगता है। ये वामाचार संप्रदाय बंगाल में हमारे समाज में मधुमक्खियाँ बन गए हैं। जो लोग दिन में बाहर निकलते हैं और आचार के बारे में सबसे ऊँची आवाज़ में उपदेश देते हैं, वे ही रात में भयंकर व्यभिचार करते हैं और सबसे भयानक पुस्तकों का समर्थन करते हैं। उन्हें ये काम करने के लिए पुस्तकों द्वारा आदेश दिया जाता है। तुम जो बंगाल के हो, यह जानते हो। बंगाली शास्त्र वामाचार तंत्र हैं। वे गाड़ी भरकर प्रकाशित होते हैं, और तुम अपने बच्चों को अपनी श्रुतियाँ सिखाने के बजाय उनके द्वारा उनके मन में ज़हर भरते हो। कलकत्ता के पिताओं, क्या आपको शर्म नहीं आती कि इन वामाचार तंत्रों जैसी भयानक सामग्री, अनुवाद सहित, आपके लड़के-लड़कियों के हाथों में दी जाए, और उनके दिमाग में जहर भरा जाए, और उन्हें यह सिखाया जाए कि ये हिंदुओं के शास्त्र हैं? अगर आपको शर्म आती है, तो उन्हें अपने बच्चों से दूर रखें, और उन्हें सच्चे शास्त्र, वेद, गीता, उपनिषद पढ़ने दें।
* हमारे सामान्य जीवन में हम ज़्यादातर पौराणिक या तांत्रिक हैं, और, जहाँ भी भारत के ब्राह्मणों द्वारा कुछ वैदिक ग्रंथों का उपयोग किया जाता है, वहाँ भी ग्रंथों का समायोजन ज़्यादातर वेदों के अनुसार नहीं, बल्कि तंत्र या पुराणों के अनुसार होता है। इस प्रकार, वेदों के कर्म कांड का पालन करने के अर्थ में खुद को वैदिक कहना, मुझे नहीं लगता, उचित होगा। लेकिन दूसरा तथ्य यह है कि हम सभी वेदान्ती हैं। जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, उन्हें वेदान्ती कहलाना बेहतर होगा, और, जैसा कि मैंने आपको दिखाया है, उस एक नाम के तहत हमारे सभी विभिन्न संप्रदायों में वैदिक आते हैं, चाहे वे द्वैतवादी हों या अद्वैतवादी।
* इसीलिए श्री रामकृष्ण आए। उस तरह से तंत्र साधना के दिन चले गए हैं। उन्होंने भी तंत्र साधना की, लेकिन उस तरह से नहीं। जहाँ शराब पीने का आदेश है, वहाँ वे बस एक बूँद शराब अपने माथे पर लगा लेते थे। तांत्रिक उपासना पद्धति बहुत फिसलन भरी है। इसलिए मैं कहता हूँ कि इस प्रांत में तंत्र का बहुत हो चुका है। अब इसे आगे बढ़ना चाहिए। वेदों का अध्ययन किया जाना चाहिए। चार तरह के योगों का सामंजस्य स्थापित किया जाना चाहिए और पूर्ण शुद्धता बनाए रखी जानी चाहिए।
* पुराण, तंत्र और अन्य सभी ग्रन्थ, यहाँ तक कि व्यास-सूत्र भी द्वितीयक, तृतीयक प्रमाण हैं, लेकिन प्राथमिक वेद हैं। मनु, पुराण और अन्य सभी पुस्तकों को उसी सीमा तक माना जाना चाहिए जहाँ तक वे उपनिषदों के प्रमाण से सहमत हैं, और जहाँ वे असहमत हैं, उन्हें बिना दया के अस्वीकार कर दिया जाना चाहिए।
* तंत्र शब्द का वास्तविक अर्थ शास्त्र है, जैसे कपिल तंत्र। लेकिन तंत्र शब्द का प्रयोग सामान्यतः सीमित अर्थ में किया जाता है। बौद्ध धर्म अपनाने वाले और अहिंसा के सिद्धांत का प्रचार करने वाले राजाओं के शासन में वैदिक याग-यज्ञों का प्रदर्शन अतीत की बात हो गई, और राजा के डर से कोई भी व्यक्ति बलि में किसी पशु की हत्या नहीं कर सकता था। लेकिन बाद में बौद्धों ने - जो हिंदू धर्म से धर्मांतरित हुए थे - इन याग-यज्ञों के सर्वश्रेष्ठ भागों को अपना लिया और गुप्त रूप से उनका अभ्यास किया। इन्हीं से तंत्रों की उत्पत्ति हुई। तंत्रों में वामाचार आदि कुछ घृणित बातों को छोड़कर, तंत्र उतने बुरे नहीं हैं जितना लोग सोचते हैं। उनमें कई उच्च और उत्कृष्ट वेदांतिक विचार हैं। वास्तव में, वेदों के ब्राह्मण भागों को थोड़ा संशोधित करके तंत्रों के शरीर में शामिल किया गया था। हमारी पूजा के सभी रूप और वर्तमान समय के अनुष्ठान, जिनमें कर्मकाण्ड भी शामिल है, तंत्र के अनुसार मनाए जाते हैं।
* जैसा कि हमने कहा, तंत्र वैदिक अनुष्ठानों को संशोधित रूप में प्रस्तुत करते हैं; और इससे पहले कि कोई उनके बारे में सबसे बेतुके निष्कर्ष पर पहुंचे, मैं उसे ब्राह्मणों, विशेष रूप से अध्वर्यु भाग के साथ तंत्रों को पढ़ने की सलाह दूंगा। और तंत्रों में प्रयुक्त अधिकांश मंत्र उनके ब्राह्मणों से शब्दशः लिए गए पाए जाएंगे। उनके प्रभाव के अनुसार, श्रौत और स्मार्त अनुष्ठानों के अलावा, हिमालय से कोमोरिन तक प्रचलित सभी प्रकार के अनुष्ठान तंत्रों से लिए गए हैं, और वे शाक्त, या शैव, या वैष्णव और अन्य सभी की पूजा को निर्देशित करते हैं।
==== शिष्य से बातचीत (अंश) ====
:'''शिष्य''' : सर, जब आप पहली बार पश्चिम से लौटे थे, तो स्टार थियेटर में अपने व्याख्यान में आपने तंत्र की तीखी आलोचना की थी। अब आप तंत्र में बताई गई महिलाओं की पूजा का समर्थन करके खुद का ही विरोध कर रहे हैं।
:'''स्वामीजी''' : मैंने केवल तंत्रों के वर्तमान भ्रष्ट वामाचार रूप की निन्दा की है। मैंने तंत्रों की माता-पूजा या वास्तविक वामाचार की निन्दा नहीं की है। तंत्रों का अभिप्राय देवत्व की भावना से स्त्रियों की पूजा करना है। बौद्ध धर्म के पतन के समय वामाचार बहुत भ्रष्ट हो गया था और वह भ्रष्ट रूप आज भी विद्यमान है। आज भी भारत का तंत्र साहित्य उन्हीं विचारों से प्रभावित है। मैंने केवल इन भ्रष्ट और भयंकर प्रथाओं की निन्दा की है-जो मैं अब भी करता हूँ। मैंने कभी उन स्त्रियों की पूजा का विरोध नहीं किया जो दिव्य माता का सजीव स्वरूप हैं, जिनकी बाह्य अभिव्यक्तियाँ इन्द्रियों को लुभाने वाली हैं, परन्तु जिनकी आंतरिक अभिव्यक्तियाँ, जैसे ज्ञान, भक्ति, विवेक और वैराग्य, मनुष्य को सर्वज्ञ, अचूक उद्देश्य वाली और ब्रह्मज्ञ बनाती हैं। “[(संस्कृत)]- वे प्रसन्न होने पर मंगलकारी और मनुष्य की मुक्ति का कारण बनती हैं” (चण्डी, 1. 57)। माता की पूजा और वंदना के बिना ब्रह्मा और विष्णु में भी उनकी पकड़ से बचकर मुक्ति पाने की शक्ति नहीं है। इसलिए इन कुलदेवियों की पूजा के लिए, उनके भीतर के ब्रह्म को प्रकट करने के लिए, मैं महिलाओं के मठ की स्थापना करूँगा।
==== तंत्र पर प्रश्न ====
:( नोट : 17 अगस्त 1889 को प्रमोद मित्र को लिखे एक पत्र में स्वामी विवेकानन्द ने तंत्र से जुड़े दो सवाल पूछे थे। ये पत्र मूल रूप से बंगाली में लिखे गए थे। पता नहीं कि मित्र महोदय ने उस पत्र का जवाब दिया या नहीं और अगर दिया भी तो उनके जवाब क्या थे!)
* तंत्र में आचार्य शंकर को 'गुप्त बौद्ध' कहा गया है; बौद्ध महायान ग्रंथ प्रज्ञापारमिता में व्यक्त विचार आचार्य द्वारा प्रतिपादित वेदान्तिक विचारों से पूरी तरह मेल खाते हैं। पंचदशी के लेखक ने भी कहा है, "जिसे हम ब्रह्म कहते हैं, वही बौद्धों का शून्य सत्य है।" इन सबका क्या मतलब है?
* तंत्र कहता है, कलियुग में वेद-मंत्र व्यर्थ हैं। तो भगवान शिव की कौन सी आज्ञा का पालन किया जाना चाहिए?
==इन्हें भी देखें==
* [[योग]]
* [[मन्त्र]]
==बाहरी कड़ियाँ==
*[https://www.osho.com/hi/highlights-of-oshos-world/osho-on-tantra-quotes तंत्र पर ओशो के उद्धरण]
*[https://www.goodreads.com/work/quotes/89804435-mahanirvana-tantra Mahanirvana Tantra Quotes]
jhwd70qwo9b5tzpy65wqzbswpd7fbd8
33500
33499
2026-10-29T16:17:40Z
अनुनाद सिंह
658
/* उद्धरण */

: ''त्राणं च कुरुते यस्मात् तन्त्रमित्यभिधीयते ॥ -- अजितागम
: तन्त्र वह है जो गूढ़ तत्त्वों एवं मन्त्रों का विस्तृत निरूपण करता है और साथ ही रक्षण भी करता है।

qul4jbox79m1yhwghirhhjpiwm1iw6z
33501
33500
2026-10-29T16:18:28Z
अनुनाद सिंह
658
/* इन्हें भी देखें */

* [[तन्त्रयुक्ति]]
==बाहरी कड़ियाँ==
*[https://www.osho.com/hi/highlights-of-oshos-world/osho-on-tantra-quotes तंत्र पर ओशो के उद्धरण]
*[https://www.goodreads.com/work/quotes/89804435-mahanirvana-tantra Mahanirvana Tantra Quotes]
moqjiwtg4uuo3g12nt6149fnsjds3d6
लक्षण
0
8391
33495
33488
2026-10-29T12:35:13Z
अनुनाद सिंह
658
/* विभिन्न वस्तुओं के लक्षण */
33495
wikitext
text/x-wiki
'''लक्षण''', '''लिङ्ग''' या '''विशेषता''' या '''पहचान'''। लक्ष्यते ज्ञायते अनेन इति लक्षणम् (इसकी सहायता से देखा और जाना जाता है, अतः यह लक्षण है।) । किसी भी लक्षण में जब तीन दोष (अव्याप्ति, अतिव्याप्ति और असम्भव) न हों तभी उसे लक्षण कहा जाता है।
जहाँ लक्षण, लिंगी के अतिरिक्त अन्य पदार्थों पर भी घट सके वहाँ 'अतिव्याप्ति' दोष होता है। अर्थात किसी लक्षण या कथन के अंतर्गत लक्ष्य के अतिरिक्त अन्य वस्तु के आ जाने का दोष । उदाहरण के लिये 'चौपाए सब पिंडज है', इस कथन में मगर और घड़ियाल आदि चार पैरवाले अंडज भी आ जाते है । अतः इसमें अतिव्याप्ति दोष है ।
; लक्षण की परिभाषा (लक्षणलक्षणम् )
* ''असाधारण धर्मः लक्षणः'' --
: असाधारण धर्म को लक्षण कहते हैं।
* ''परस्परव्यतिकरे सति येनान्यत्वं लक्ष्यते तल्लक्षणम्।'' -- राजवार्तिक/2/8/2/119/6
: परस्पर सम्मिलित वस्तुओं से जिसके द्वारा किसी वस्तु का पृथक्करण हो, वह उसका लक्षण होता है।
* ''लक्ष्यतेऽनेनेति लक्षणम्।'' -- न्यायविनिश्चय/टीका/1/3/85/5
: जिसके द्वारा पदार्थ लक्ष्य किया जाये, उसको लक्षण कहते हैं।
* ''व्यतिकीर्णवस्तुव्यावृत्तिहेतुर्लक्षणम्।'' -- न्यायदीपिका/1/3/5/9
: मिली हुई वस्तुओं में से किसी एक वस्तु को अलग करने वाले हेतु को (चिह्न को) लक्षण कहते हैं।
* ''उद्दिष्टस्य तत्त्वव्यवच्छेदको धर्मो लक्षणम्।'' -- न्यायदर्शन सूत्र/टीका/1/1/2/8/7
: उद्दिष्ट (नाम मात्र से कहे हुए) पदार्थ के अयथार्थ (विपरीत या असत्य) बोध के निवारण करने वाले धर्म को लक्षण कहते हैं।
* ''तल्लक्षणं द्विविधम्आत्मभूतमनात्मभूतं चेति।
: ''तत्र आत्मभूतमग्नेरौष्ण्यम्, अनात्मभूतं देवदत्तस्य दण्डः।'' -- राजवार्तिक/2/8/3/119/11
: लक्षण आत्मभूत और अनात्मभूत के भेद से दो प्रकार होता है। अग्नि की उष्णता आत्मभूत लक्षण है और दंडी पुरुष का मेदक दण्ड अनात्मभूत है।
* ''द्विविधं लक्षणम्, आत्मभूतमनात्ममूतं चेति। तत्र यद्वस्तुस्वरूपानुप्रविष्टं तदात्मभूतम्, यथाग्नेरौष्ण्यम्। औष्ण्यं ह्यग्नेः स्वरूपं सदग्निमवादिभ्यो व्यावर्त्तयति। तद्विपरीतमनात्मभूतम्, यथादंडः पुरुषस्य। दंडिनमानयेत्युक्ते हि दंडः पुरुषाननुप्रवष्टिः एव पुरुषं व्यावर्त्तयति।'' -- न्यायदीपिका/1/4/6/4
: लक्षण के दो भेद हैं − आत्मभूत और अनात्मभूत। जो वस्तु के स्वरूप में मिला हुआ हो उसे आत्मभूत लक्षण कहते हैं जैसे अग्नि की उष्णता। यह उष्णता अग्नि का स्वरूप होती हुई अग्नि को जलादि पदार्थों से जुदा करती है। इसलिए उष्णता अग्नि का आत्मभूत लक्षण है। जो वस्तु के स्वरूप में मिला हुआ न हो उससे पृथक् हो उसे अनात्मभूत लक्षण कहते हैं। जैसे – दंडीपुरुष का दंड। दंडी को लाओ ऐसा करने पर दंड पुरुष में न मिलता हुआ ही पुरुष को पुरुष भिन्न पदार्थों से पृथक् करता है। इसलिए दंड पुरुष का अनात्मभूत लक्षण है।
* ''सदोषलक्षणं लक्षणाभासम्।'' -- न्यायदीपिका/1/5/7/22 की टीका
: मिथ्या अर्थात् सदोष लक्षण को लक्षणाभास कहते हैं।
* ''त्रयोलक्षणाभासभेदाः अव्याप्तमतिव्याप्तमसंभवि चेति। तत्र लक्ष्यैकदेशवृत्त्यव्याप्तम्, यथा गोः शावलेयत्वम्। लक्ष्यालक्ष्यवृत्त्यतिव्याप्तम् यथा तस्यैव पशुत्वम्। बाधितलक्ष्यवृत्त्यसंभवति, यथा नरस्य विषाणित्वम्।'' -- न्यायदीपिका/1/5/7/5
: लक्षणाभास के तीन भेद हैं − अव्याप्त, अतिव्याप्त और असंभवि। लक्ष्य के एक देश में लक्षण के रहने को अव्याप्त लक्षणाभास कहते हैं। जैसे - गाय का शावलेयत्व। शावलेयत्व सब गायों में नहीं पाया जाता वह कुछ ही गायों का धर्म है, इसलिए अव्याप्त है। लक्ष्य और अलक्ष्य में लक्षण के रहने को अतिव्याप्त लक्षणाभास कहते हैं। जैसे − गाय का ही पशुत्व लक्षण करना। यह पशुत्व गाय के सिवाय अश्वादि पशुओं में भी पाया जाता है इसलिए पशुत्व अतिव्याप्त है। जिसकी लक्ष्य में वृत्ति बाधित हो अर्थात् जो लक्ष्य में बिलकुल ही न रहे वह असंभवि लक्षणाभास है। जैसे − मनुष्य का लक्षण सींग। सींग किसी भी मनुष्य में नहीं पाया जाता। अतः वह असंभवि लक्षणाभास है।
* ''लक्ष्ये त्वनुपपन्नत्वमसंभव इतीरितः। यथा वर्णादियुक्तत्वमसिद्धं सर्वथात्मनि।'' -- मोक्ष पंचाशत/17
: लक्ष्य में उत्पन्न न होना सो असंभव दोष का लक्षण है, जैसे आत्मा में वर्णादि की युक्ति असिद्ध है।
==विभिन्न वस्तुओं के लक्षण==
; सूत्र के लक्षण
* ''संज्ञा च परिभाषा च विधिर्नियम एव च ।
: ''अतिदेशोऽधिकारश्च षड्विधं सूत्रलक्षणम् ॥'' --
: (व्याकरण के) सूत्रों की 6 श्रेणियां हैं - १-संज्ञासूत्र, २-परिभाषासूत्र, ३-विधिसूत्र, ४-नियमसूत्र, ५-अतिदेशसूत्र, और ६-अधिकारसूत्र।
; भाष्य के लक्षण
* ''सूत्रार्थो वर्ण्यते यत्र पदैः सुत्रानुसारिभिः।
: ''स्वपदानि च वर्ण्यन्ते, भाष्यं भाष्यविदो विदुः ॥
: जिस ग्रन्थ में सूत्र में आये हुए पदों से सूत्रार्थ का वर्णन किया जाता है, तथा ग्रंथकार अपने द्वारा पद प्रस्तुत कर उनका वर्णन करता है, उस ग्रंथ को भाष्य के जानकार लोग "भाष्य" कहते हैं।
; वार्त्तिक के लक्षण
* ''उक्तानुक्तदुरुक्तानां चिन्ता यत्र प्रवर्तते ।
: ''तं ग्रन्थं वार्तिकं प्राहुवर्तिकज्ञा मनीषिणः ॥
; व्याख्यान के लक्षण
* ''पदच्छेदः पदार्थोक्तिर् विग्रहो वाक्ययोजना।
: ''आक्षेपेषु समाधानं व्याख्यानं पञ्चलक्षणम् ॥'' -- महीधर
: पदच्छेद, प्रतिपाद्य का अभिकथन, व्युत्पत्ति का प्रदर्शन, वाक्य की योजना, आक्षेप और समाधान रूपी छः विधियों का अनुप्रयोग करते हुए किसी शास्त्र के उस ग्रन्थ का व्याख्यान किया जाय जो सूत्रों की संहति में प्रस्तुत हुआ हो तो उस ग्रन्थ का निहितार्थ सम्यक् रूप से उद्घाटित हो जाता है। व्याख्याकार सर्वप्रथम व्याख्येय प्रसंग के वाक्यों को पदों में बांटता है। इसी को पदच्छेद अथवा अन्वय कहते हैं।
; [[पुराण]] के लक्षण
* ''सर्गश्च प्रतिसर्गश्च वंशो मन्वन्तराणि च ।
: ''वंशानुचरितं चैव पुराणं पंचलक्षणम् ॥ '' -- अमरकोष
: (१) '''सर्ग''' – पंचमहाभूत, इंद्रियगण, बुद्धि आदि तत्त्वों की उत्पत्ति का वर्णन (२) '''प्रतिसर्ग''' – ब्रह्मादिस्थावरांत संपूर्ण चराचर जगत् के निर्माण का वर्णन (३) '''वंश''' – सूर्यचंद्रादि वंशों का वर्णन, देवता व ऋषियों की सूचियाँ (४) '''मन्वन्तर''' (चौदह मनु के काल), और (५) '''वंशानुचरित''' (सूर्य चंद्रादि वंशीय चरित) ।
; काव्य के लक्षण
* ''संक्षेपाद्वाक्यमिष्टार्थंव्यवच्छिन्नापदावली।
: ''काव्यं स्फुरदलंकारं गुणवददोष वर्जितम्॥'' -- अग्निपुराण
: इष्ट अर्थ को संक्षेप में व्यक्त करनेवाली अविछिन्न पदावली काव्य है। काव्य कुछ अलंकारों एवं गुणों से युक्त होता और उसके लिए दोष वर्जित होता है।
* ''मृदुललित पदाढ्यं गूढ़ं शब्दार्थहीनं,
: ''जनपदसुखबोध्यं युक्तिमन्नृत्ययोज्यं।
: ''बहुकृतरसमार्गं संधिसंधानयुक्तं,
: ''स भवति शुभकाव्यं नाटकप्रेक्षकाणाम्॥'' -- भरतमुनि, नाट्यशास्त्र
: कोमल एवं सुन्दर पदों से युक्त गूढ़ अर्थ से हीन शब्द, जो जन-समूह को सुख दे, जिसमे युक्ति और नृत्य की योजना हो, जो रस का मार्ग प्रशस्त करने वाला हो अथार्त आनंद देनेवाला हो तथा संधि संधान से युक्त हो वह नाटक दर्शकों के लिए शुभ काव्य होता है।
* ''शब्दार्थों सहितौ काव्यम्। -- भामह
: शब्द और अर्थ के ‘सहित भाव’ (सहभाव) को काव्य कहते हैं।<ref>[https://abhivyakti.life/2022/12/06/काव्य-के-लक्षण/ काव्य के लक्षण]</ref>
; [[काव्य|महाकाव्य]] के लक्षण
[[आचार्य विश्वनाथ]] के अनुसार महाकाव्य के लक्षण इस प्रकार हैं :
: ''जिसमें सर्गों का निबंधन हो वह महाकाव्य कहलाता है। इसमें देवता या सदृश क्षत्रिय, जिसमें धीरोदात्तत्वादि गुण हों, नायक होता है। कहीं एक वंश के अनेक सत्कुलीन भूप भी नायक होते हैं। शृंगार, वीर और शांत में से कोई एक रस अंगी होता है तथा अन्य सभी रस अंग रूप होते हैं। उसमें सब नाटकसंधियाँ रहती हैं। कथा ऐतिहासिक अथवा सज्जनाश्रित होती है। चतुर्वर्ग (धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष) में से एक उसका फल होता है। आरंभ में नमस्कार, आशीर्वाद या वर्ण्यवस्तुनिर्देश होता है। कहीं खलों की निंदा तथा सज्जनों का गुणकथन होता है। न अत्यल्प और न अतिदीर्घ अष्टाधिक सर्ग होते हैं जिनमें से प्रत्येक की रचना एक ही छंद में की जाती है और सर्ग के अंत में छंदपरिवर्तन होता है। कहीं-कहीं एक ही सर्ग में अनेक छंद भी होते हैं। सर्ग के अंत में आगामी कथा की सूचना होनी चाहिए। उसमें संध्या, सूर्य, चंद्रमा, रात्रि, प्रदोष, अंधकार, दिन, प्रात:काल, मध्याह्न, मृगया, पर्वत, ऋतु, वन, सागर, संयोग, विप्रलंभ, मुनि, स्वर्ग, नगर, यज्ञ, संग्राम, यात्रा और विवाह आदि का यथासंभव सांगोपांग वर्णन होना चाहिए ([[साहित्य दर्पण|साहित्यदर्पण]], परिच्छेद 6,315-324)।
; महापुरुष के लक्षण
* ''विपदि धैर्यमथ अभ्युदये क्षमा सदसि वाक्पटुता युधि विक्रमः।
: ''यशसि चाभिरुचिर्व्यसनं श्रुतौ प्रकृतिसिद्धमिदं हि महात्मनाम्॥'' -- [[भर्तृहरि]], [[नीतिशतक]]
: विपत्ति में धैर्य, उत्थान होने पर क्षमा, सभा में वाक्पटुता, युद्ध में पराक्रम, यश की अभिवृद्धि में मन लगाना, शास्त्रों में व्यसन (ज्ञान प्राप्ति में लिप्त रहना) - ये सब महात्माओं के स्वभाव में होता है।
; विद्यार्थी के लक्षण
* ''काकचेष्टा बकोध्यानं श्वाननिद्रा तथैव च।
: ''अल्पहारी गृहत्यागी विद्यार्थी पञ्चलक्षणम्॥
; विद्वान के लक्षण
* ''सत्यं तपो ज्ञानमहिंसता च विद्वत्प्रणामंच सुशीलता च।
: ''एतानि योधारयते स विद्वान् न के वलंयः पठते स विद्वान्॥
: सत्य, तप (अपने धर्म से न डिगना) ज्ञान, अहिंसा (किसी का दिल न दुखाना) विद्वानों का सत्कार, शीलता, इनको जो धारण करता है वह विद्वान् है केवल पुस्तक पढ़ने वाला नहीं।
* ''शास्त्रारायधीत्यपि भवन्तिमूर्खायस्तु क्रियावान् पुरुषः सविद्वान्।
: ''सुचिन्तितंचौषध मातुराणाँ न नाममात्रेण हरोत्यरोगम्॥
: शास्त्र पढ़ कर भी मूर्ख रहते हैं परन्तु जो शास्त्रोक्त क्रिया को करने वाला है वह विद्वान् है। रोगी को नाम मात्र से ध्यान की हुई औषधि निरोग नहीं कर सकती।
; साधु (सन्त) के लक्षण
* ''तितिक्षव: कारुणिका: सुहृदः सर्वदेहिनाम्।
: ''आजातशत्रवः शान्ता: साधवः साधुभूषणा:॥'' -- श्रीमद्भागवत
: जिसमें तितिक्षा, करुणा होती है ; जो प्राणीमात्र का हितैषी है,जो किसी को शत्रु नहीं मानता, शांत है, परमार्थी है और सद्गुणों का भंडार है वह संत है।
* ''यथा चित्तं तथा वाचो यथा वाचस्तथा क्रियाः।
: ''चित्तै वाचि क्रियायांच साधुनामेकरूपता ॥
: जैसा चित्त वैसी ही वाणी, जैसी वाणी वैसा ही क्रिया (कर्म) - अर्थात साधु जनों के चित्त, वाणी और कर्म में एकरूपता होती है।
: षट बिकार जित अनघ अकामा। अचल अकिंचन सुचि सुखधामा॥
: अमित बोध अनीह मितभोगी। सत्यसार कबि कोबिद जोगी॥
: सावधान मानद मदहीना। धीर धर्म गति परम प्रबीना॥ -- रामचरितमानस
: भावार्थ - वे संत (काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मत्सर)- इन छह विकारों (दोषों) को जीते हुए, पापरहित, कामनारहित, निश्चल (स्थिरबुद्धि), अकिंचन (सर्वत्यागी), बाहर-भीतर से पवित्र, सुख के धाम, असीम ज्ञानवान, इच्छारहित, मिताहारी, सत्यनिष्ठ, कवि, विद्वान, योगी, सावधान, दूसरों को मान देने वाले, अभिमानरहित, धैर्यवान, धर्म के ज्ञान और आचरण में अत्यंत निपुण।
* निज गुन श्रवन सुनत सकुचाहीं। पर गुन सुनत अधिक हरषाहीं॥
: सम सीतल नहिं त्यागहिं नीती। सरल सुभाउ सबहि सन प्रीति॥
: भावार्थ : सन्तजन कानों से अपने गुण सुनने में सकुचाते हैं, दूसरों के गुण सुनने से विशेष हर्षित होते हैं। सम और शीतल हैं, नीति को कभी नहीं त्यागते, सरल स्वभाव और सभी के साथ प्रीति रखते हैं।
; बुद्धि के लक्षण
* ''शुश्रूषा श्रवणं चैव ग्रहणं धारणां तथा ।
: ''ऊहापोहोऽर्थ विज्ञानं तत्त्वज्ञानं च धीगुणाः ॥
: शुश्रूषा, श्रवण, ग्रहण, धारण, चिंतन, उहापोह, अर्थविज्ञान, और तत्त्वज्ञान – ये बुद्धि के गुण हैं ।
; ज्ञान के लक्षण
* ''अक्रोधो वैराग्यो जितेन्द्रियश्च क्षमा दया सर्वजनप्रियश्च।
: ''निर्लोभो मदभयशोकरहितो ज्ञानस्य एतत् दश लक्षणानि॥
: ज्ञान के ये दश लक्षण हैं- क्रोध न करना, वैराग्य, इन्द्रियों पर विजय, क्षमा, दया, सभी जनों को प्रिय, लोभ रहित, मद से रहित, भयरहित, शोकरहित।
; धर्म के लक्षण
* ''धृति क्षमा दमोस्तेयं, शौचं इन्द्रियनिग्रहः।
: ''धीर्विद्या सत्यं अक्रोधो, दशकं धर्म लक्षणम्॥'' -- [[मनुस्मृति]]
: धर्म के दस लक्षण हैं - धैर्य , क्षमा , संयम , चोरी न करना , स्वच्छता , इन्द्रियों को वश मे रखना , बुद्धि , विद्या , सत्य और क्रोध न करना ( अक्रोध )
; धूर्त के लक्षण
* ''मुखं पद्मदलाकारं वाणी चन्दनशीतला।
: ''हृदयं कर्तरितुल्यं त्रिविधं धूर्तलक्षणम्॥'' -- समयोचितपद्यमालिका
: कमलपत्र के आकार का मुख, चन्दन के समान शीतल वाणी और छुरीसमान तेज धार वाला मन - ये धूर्त व्यक्ति के तीन लक्षण हैं।
* ''मुखं पद्मदलाकारं वाणी चन्दनशीतला ।
: ''हृदयं क्रोधसंयुक़्तं त्रिविधं धूर्तलक्षणम् ॥
: मुख पद्मदल के आकार का, वाणी चंदन जैसी शीतल, और ह्रदय क्रोध से भरा हुआ – ये तीन धूर्त के लक्षण हैं ।
; मूर्ख के लक्षण
* ''मूर्खस्य पञ्च चिन्हानि गर्वो दुर्वचनं तथा।
: ''क्रोधश्च दृढवादश्च परवाक्येष्वनादरः॥
: मूर्ख के पाँच लक्षण हैं: गर्व, अपशब्द, क्रोध, हठ और दूसरों की बातों-विचारों का अनादर।
* ''मूर्खस्य पञ्च चिह्नानि गर्वो दुर्वचनं मुखे।
: ''हठी चैव विषादी च परोक्तं नैव मन्यते॥
: मूर्खों के पांच लक्षण होते हैं- अहंकारी होना, सदैव कड़वी बात करना, अत्यंत जिद्दी होना, हर समय विषादग्रस्त रहना, और दूसरों की बात न मानना।
; सुख-दुःख के लक्षण
* ''सर्वं परवशं दुःखं सर्वमात्मवशं सुखम् ।
: ''एतद्विद्यात्समासेन लक्षणं सुखदुःखयोः॥'' -- मनुस्मृति ४/१६०
: किसी भी प्रकार से परवश (दूसरे के अधीन) होना दुःख है, और स्वाधीन रहना ही सुख है। यही संक्षेप से सुख और दुःख का लक्षण जानो ।
; आरोग्य के लक्षण
* ''अन्नाभिलाषो भुक्तस्य परिपाकः सुखेन च ।
: '' सृष्टविण्मूत्रवातत्वं शरीरस्य च लाघवम् ॥
: ''सुप्रसन्नेन्द्रियत्वं च सुखस्वप्न प्रबोधनम् ।
: ''बलवर्णायुषां लाभः सौमनस्यं समाग्निता ॥
: '' विद्यात् आरोग्यलिंङ्गानि विपरीते विपर्ययम् ।'' –- काश्यपसंहिता, खिलस्थान, पञ्चमोध्यायः
: भोजन करने की इच्छा, अर्थात भूख समय पर लगती हो, भोजन ठीक से पचता हो, मलमूत्र और वायु के निष्कासन उचित रूप से होते हों, शरीर में हलकापन एवं स्फूर्ति रहती हो, इन्द्रियाँ प्रसन्न रहतीं हों, मन की सदा प्रसन्न स्थिति हो, सुखपूर्वक रात्रि में शयन करता हो, सुखपूर्वक ब्रह्ममुहूर्त में जागता हो; बल, वर्ण एवं आयु का लाभ मिलता हो, जिसकी पाचक-अग्नि न अधिक हो न कम, उक्त लक्षण हो तो व्यक्ति निरोगी है अन्यथा रोगी है।
; मित्र के लक्षण
* ''पापान्निवारयति योजयते हिताय,
: ''गुह्यं निगूहति गुणान्प्रकटी करोति।
: ''आपद्गतं च न जहाति ददाति काले,
: ''सन्मित्रलक्षणमिदं प्रवदन्ति सन्तः॥'' -- [[भर्तृहरि]] के नीतिशतकम् से
: महात्मा लोग एक अच्छे मित्र के ये लक्षण बताते हैं- श्रेष्ठ मित्र अपने मित्र को बुरे कर्मों से बचाता है और उसे अच्छे कार्यों में लगाता है। अपने मित्र की कमियों को छुपाता है अर्थात् दूसरों के समक्ष उसके दोषों को प्रकट नहीं करता है और सदैव मित्र के गुणों को ही प्रकट करता है। श्रेष्ठ मित्र विपत्ति में पड़े अपने मित्र का साथ नहीं छोड़ता और समय पड़ने पर उसकी धन आदि से उसकी सहायता भी करता है।
; माया के लक्षण
* ''अनादिभावरूपं यद्विज्ञानेन प्रलीयते ।
: ''तदज्ञानमिति प्राज्ञा लक्षणं सम्प्रचक्षते ॥ -- चित्सुखाचार्य, तत्त्वप्रदीपिका
* ''अनादिभावरूपत्वे सति ज्ञाननिवर्त्यत्वम् '' -- मधुसूनसरस्वती, अद्वैतसिद्धि में
: जो अनादिभावरूपत्व होने पर ज्ञान का निवर्त्य करवाती है, वह अविद्या है।
* गुसाई [[तुलसीदास]] जी सन्मित्र के लक्षण इस प्रकार कथन करते हैं :—
: जे न मित्र दुख होहिं दुखारी। तिनहिं विलोकत पातक भारी॥
: जिन दुख गिरिसम रज करजाना। मित्र के दुख रज मेरु समाना॥
: जिनके असमति सहज न आई। ते शठ कत हठि करत मिताई॥
: देत लेत मन संक न धरईं। बल अनुमान सदा हित करईं॥
: कुपथ निवारि सुपथ चलावा। गुण प्रगटइ अवगुणहिं दुरावा॥
: विपत्ति काल कर सतगुन नेहा। श्रुति कह संत मित्र गुन एहा॥
=== योग सिद्धि के लक्षण ===
* ''लघुत्वमारोग्यमलोलुपत्वं वर्णप्रसादं स्वरसौष्ठवं च ।
: ''गन्धः शुभो मूत्रपुरीषमल्पं योगप्रवृत्तिं प्रथमां वदन्ति ॥ '' -- शेताश्वर उपनिषद्, अध्याय-१३
: शरीर का हलकापन, किसी प्रकार के रोग का नहीं होना, विषयासक्ति की निवृत्ति, शारीरिक वर्ण की उज्ज्वलता, स्वर की मधुरता, शरीर में सुगंध और मलमूत्र कम हो जाना। योग की पहली सिद्धि के लक्षण हैं।
=== हठसिद्धि के लक्षण ===
* ''वपुःकृशत्व वदने प्रसन्नता
: ''नादस्फुटत्वं नयने सुनिर्मले।
: ''अरोगता बिन्दुजयोऽग्निदीपनम्
: ''नाडीविशुद्धिहंठसिद्धिलक्षणम्॥'' – हठप्रदीपिका 2/28
: शरीर में हलकापन, मुख पर प्रसन्नता, स्वर में सौ ठव, नयनों में तेजस्विता, रोग का अभाव, बिंद पर नियंत्रण, जठराग्नि की प्रदीप्ति तथा नाड़ियों की विशुद्धता - ये सब हठसिद्धि के लक्षण हैं।
=== मन्त्र-सिद्धि के लक्षण ===
ऋषियों ने मंत्रसिद्धि के और बहुत से लक्षण बताए हैं।
: स्वप्न में दही-चावल खाना, सफेद वस्त्र पहनना, शरीर में सफेद चंदन का लेप करना, खून से अपने आपको नहाते देखना, सिंहासन रथ, ध्वजा और गहना देखना, अपना या किसी दूसरे का राज्याभिषेक देखना, गुरु, देवता, ब्राह्मण, कन्या, हाथी, घोड़ा, सिंह, दर्पण, शंख और वाद्ययंत्र देखना, पकवान, मिठाई या पान खाना, मोतियों की माला पहनना, तेज तपता हुआ सूर्य देखना, पानी, दूध या शराब से भरा घड़ा देखना, मछली, घी या गोरोचन देखना। वेदमंत्र या मंगल गान सुनना, घोड़ी, भैंस, शेरनी, गाय या हथिनी का दूध दुहते देखना, अपना सिर कटते हुए देखना, पितर, गाय, ब्राह्मण या राजा को देखना। सोने-चांदी के बर्तन में खुद को भोजन करते देखना- यह सब सिद्ध मंत्र सिद्धि के लक्षण हैं।
=== हेतु और हेत्वाभास के लक्षण ===
* पक्षसत्व, सपक्षसत्व, विपक्षासत्व, अवाधितत्व और असत् प्रतिपक्षत्व - ये हेतु के पाँच लक्षण हैं। हेतु का आभास (हेत्वाभास) तब होता है जब हेतु के पाँचों लक्षणों का अभाव हो।
* ''सव्यभिचारविरुद्धप्रकरणसमसाध्यसमकालातीताः हेत्वाभासाः ॥''
: सूत्र का अर्थ -- सव्यभिचार, विरुद्ध, प्रकरणसम, साध्यसम, कालातीत (ये पाँच तरह के) हेत्वाभास (कहे गये) हैं।
==विविध ==
* रूप, शास्त्रज्ञान, विद्या, कुलीनता, शील, बल, धन, शूरता और वाक्पटुता ये दस लक्षण स्वर्ग के कारण हैं।
* बल, वर्ण एवं आयु का लाभ मिलता हो, जिसकी पाचक-अग्नि न अधिक हो न कम, उक्त लक्षण हो तो व्यक्ति निरोगी है अन्यथा रोगी है।
* ''शत दद्यान्न विवदेदिति विज्ञस्य संमतम् ।
: ''विना हेतुमपि द्वन्द्वमेतन्मूर्खस्य लक्षणम् ॥'' -- [[हितोपदेश]]
: सैकड़ों की हानि करके भी विवाद न करे, यह ज्ञानी का लक्षण है। बिना कारण के कलह कर बैठना मूर्ख का लक्षण है।
* ''चोदनालक्षणोऽर्थो धर्मः ।'' -- पूर्वमीमांसा
: ईश्वर ने वेदों में मनुष्यों के लिये जिसके करने की आज्ञा दी है वही धर्म है। (ऋग्वेदादिभाष्यभूमिका)
* ''तर्कविहीनो वैद्यः लक्षण हीनश्च पण्डितो लोके ।
: ''भावविहीनो धर्मो नूनं हस्यन्ते त्रीण्यपि ॥ ''
: तर्कविहीन वैद्य, लक्षणविहीन पंडित, और भावरहित धर्म – ये अवश्य ही जगत में हंसी के पात्र बनते हैं।
* ''अविज्ञाततत्तवेऽर्थे कारणोपपत्तितस्तत्तवज्ञानार्थमूहस्तर्कः '' -- न्यायसूत्र 1.1.42
: जिस अर्थ का तत्व निर्णीत न हो उसके तत्त्वज्ञान के लिए युक्ति पूर्वक किए जानेवाले "ऊह" ज्ञान का नाम है "तर्क"।
* ब्राह्मण वाले लक्षण न हों तो वह ब्राह्मण नहीं होता। अभिप्राय यह है कि लक्षणों और कर्मों के अनुसार ही व्यक्ति उस वर्ण का होता है जिसके लक्षण या कर्म वह ग्रहण...
* आत्म-प्रशंसा ओछेपन का लक्षण है। -- वैस्कल
j0gi2pz81j2tr0a9vhhg4y8j9tqor4z
33496
33495
2026-10-29T12:40:31Z
अनुनाद सिंह
658
/* विविध */

4temjpmddnl4y31b20t5f1w1ss5jyui
33497
33496
2026-10-29T14:58:48Z

; प्रतिभा के लक्षण
* ''प्रज्ञा नवनवोन्मेषशालिनी प्रतिभा मता'' -- भट्टतौत
: नव-नव ज्ञान को उन्मेषित करने वाली बुद्धि (innovative mind) को प्रतिभा कहते हैं।
* ''प्रतिभा अपूर्व वस्तुनिर्माणक्षमा प्रज्ञा'' -- अभिनवगुप्त
: अपूर्व वस्तु के निर्माण में सक्षम बुद्धि ही प्रतिभा है।

44jsnuwfzbqowsc9049znpgu5adr227
33498
33497
2026-10-29T15:52:28Z

* ''स्वल्पाक्षरमसंदिग्धं सारवत् विश्वतोमुखम् ।
: ''अस्तोभमनवद्यं च सूत्रं सूत्रविदो विदु:॥''
: सूत्र के जानकार उसको सूत्र मानते हैं जिसमें थोड़े अक्षर हों, जिसमें अर्थ के बारे में कोई सन्देह न हो, जो सारपूर्ण हो, जो सर्वत्र लागू हो, जिसमें व्यर्थ के शब्द न हों और जो निर्दोष हों ।

hpiwtv9i6o32czzp2l77u04541ktyv9