विकिसूक्ति hiwikiquote https://hi.wikiquote.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A4%AA%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0 MediaWiki 1.48.0-wmf.1 first-letter मीडिया विशेष वार्ता सदस्य सदस्य वार्ता विकिसूक्ति विकिसूक्ति वार्ता चित्र चित्र वार्ता मीडियाविकि मीडियाविकि वार्ता साँचा साँचा वार्ता सहायता सहायता वार्ता श्रेणी श्रेणी वार्ता TimedText TimedText talk मॉड्यूल मॉड्यूल वार्ता Event Event talk पाणिनि 0 7128 33502 33494 2026-10-30T18:05:08Z अनुनाद सिंह 658 /* पाणिनि पर उद्धरण */ 33502 wikitext text/x-wiki '''[[:w:पाणिनि|पाणिनि]]''' (लगभग ईसापूर्व चौथी शताब्दी) [[संस्कृत]] के महान् [[व्याकरण|वैयाकरण]] थे जिन्होंने [[अष्टाध्यायी]] नामक [[व्याकरण]] ग्रन्थ की रचना की। == उक्तियाँ == * ''अर्थवदधातुरप्रत्ययः प्रातिपदिकम् ॥'' -- अष्टाध्यायी : अर्थवान् या सार्थक शब्द ही प्रातिपादिक (मूल संज्ञाशब्द या प्राकृत) हैं। * ''अर्थवदधातुरप्रत्ययः प्रातिपदिकम्'' — [[अष्टाध्यायी]] : अर्थवान् या सार्थक शब्द ही '''प्रातिपदिक''' (मूल संज्ञाशब्द या प्राकृत) हैं। == पाणिनि पर उद्धरण == * ''येनाक्षरसमाम्नायमधिगम्य महेश्वरात् । : ''कृत्स्नं व्याकरणं प्रोक्तं तस्मै पाणिनये नमः ॥ : जिन्होंने भगवान शिव (महेश्वर) से वर्णमाला (अक्षर-ज्ञान) प्राप्त करके संपूर्ण व्याकरण शास्त्र का उपदेश दिया, उन (महर्षि) पाणिनि को नमस्कार है। * ''येन धौता गिरः पुंसां विमलैः शब्दवारिभिः । : ''तमश्चाज्ञानजं भिन्नं तस्मै पाणिनये नमः ॥ : जिन्होंने शब्दों रूपी निर्मल जल के द्वारा मनुष्यों की वाणी के दोषों को धो दिया और अज्ञान से उत्पन्न अंधकार को नष्ट कर दिया, उन पाणिनि को नमस्कार है। * ''अज्ञानान्धस्य लोकस्य ज्ञानाञ्जनशलाकया । : ''चक्षुरुन्मीलितं येन तस्मै पाणिनये नमः ॥'' : अज्ञान के कारण अन्धे संसार को ज्ञान की शलाका (सलाई) से जिस पाणिनि ने आँख दिलायी, उस पाणिनि को नमस्स्कार है। : भावार्थ : जिस प्रकार आँखों में अंधापन या मोतियाबिंद होने पर वैद्य शलाका (सलाई) से अंजन (काजल/औषधि) लगाकर आँखों की रोशनी लौटा देता है, ठीक उसी प्रकार पाणिनि ने अज्ञान रूपी अंधकार से अंधे हुए इस संसार की आँखें ज्ञान रूपी अंजन की सलाई से खोल दीं। उन्हें मेरा नमस्कार है।) * ''वाक्यकारं वररुचिं भाष्यकारं पतञ्जलिम् । : ''पाणिनिं सूत्रकारं च प्रणतोऽस्मि मुनित्रयम् ॥ : वाक्यकार वररुचि (कात्यायन), भाष्यकार पतंजलि और सूत्रकार पाणिनि—इन तीनों मुनियों को मैं प्रणाम करता हूँ। * ''काणादं पाणिनीयं च सर्वशास्त्रोपकारकम् : महर्षि कणाद का '''तर्कशास्त्र''' (वैशेषिक/न्याय) और महर्षि पाणिनि का '''व्याकरण शास्त्र''' सभी शास्त्रों के लिए उपकारक (सहायक) हैं। * ''नमः पाणिनये तस्मै यस्मादाविर भूदिह। : ''आदौ व्याकरणं काव्यमनु जाम्बवतीजयम्॥'' -- राजशेखर : पाणिनि को नमस्कार करता हूँ जिन्होंने पहले व्याकरण की रचना की और फिर "जाम्बवन्ती जय" की। * ''सिंहो व्याकरणस्य कर्तुरहरत्प्राणान्प्रियान्पाणिने- : ''र्मीमांसाकृतमुन्ममाथ सहसा हस्ती मुनिं जैमिनिम्। : ''छन्दोज्ञाननिधिं जघान मकरो वेलातटे पिङ्गल- : ''मज्ञानावृतचेतसामतिरुषां कोऽर्थस्तिरश्चां गुणैः॥'' -- [[पंचतंत्र|पञ्चतन्त्र]]<ref>[https://mysanskritsubhashit.wordpress.com/2024/09/23/%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9%E0%A5%8B-%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A3%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%B9/ विजय भाटे]</ref> : व्याकरण की रचना करनेवाले पाणिनि के प्रिय प्राणों का सिंह ने हरण किया। मीमांसा शास्त्र के रचयिता जैमिनि ऋषि को उन्मत्त हाथी ने कुचल दिया और छंदशास्त्र के ज्ञाननिधि पिंगल ऋषि को सागर किनारे पे घड़ियाल ने मार डाला। स्वाभाविक है, अज्ञानी व क्रूर पशुओं का और पाशवी मनुष्यों को गुणवन्त लोगों से क्या लाभ मिलने वाला है? * ''काचं मणिं काञ्चनमेकसूत्रे मुग्धा निब्ध्नन्ति किमत्र चित्रम् । : ''विचारवान् पाणिनिरेकसूत्रे श्वानं युवानं मघवानमाह ॥ : भोली-भाली स्त्रियाँ काँच, मणि और सोने को एक ही धागे में पिरो देती हैं, इसमें आश्चर्य कैसा?विचारवान पाणिनि ने तो अपने एक ही सूत्र में कुत्ते (श्वान), युवक (युवन) और इंद्र (मघवन) को एक साथ रख दिया है (यहाँ पाणिनीय सूत्र 'श्वयुवमघोनां तद्धिते' का संदर्भ है)। * ''शुनेव यूना प्रसभं मघोना प्रधर्शिता गौत्मधर्मपत्नी । : ''विचारवान् पाणिनिरेकसूत्रे श्वानं युवानं मघवानमाह ॥ : गौतम की धर्मपत्नी से इन्द्र ने कुत्ते की भांति मैथुन किया। महान चिन्तक पाणिनि ने श्वान (कुत्ता), युवान (युवा) और मघवा (इन्द्र) को एक ही दोरी में बांध दिया। * "यद्यपि पाणिनीय व्याकरण की प्रसिद्धि बहुत कम है क्योंकि यह एक विशिष्ट प्रकृति का ग्रन्थ है, फिर भी इसमें कोई सन्देह नहीं है कि पाणिनि का व्याकरण किसी भी प्राचीन सभ्यता की सबसे महान बौद्धिक उपलब्धियों में से एक है और १९वीं शताब्दी के पहले विश्व के किसी भी भाग में निर्मित व्याकरणों में सबसे विस्तृत एवं वैज्ञानिक व्याकरण है।" — '''ए एल बाशम''', प्राचीन भारत : एक परिचय (२०१३) * "पाणिनि का मस्तिष्क असाधारण था। उन्होंने एक ऐसी मशीन बनायी जो मानव इतिहास में अद्वितीय है। पाणिनि ने हमसे यह अपेक्षा नहीं की थी कि उनके नियमों में हम कुछ नये विचार जोड़ेंगे। पाणिनीय व्याकरण के साथ हम जितना अधिक खिलवाड़ करते हैं, उतना ही यह हमसे दूर होता जाता है।" — '''ऋषि राजपुरोहित''', कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, शोधपत्र (१५ दिसम्बर २०२२) * पाणिनि की रचना (अष्टाध्यायी) वास्तव में संस्कृत भाषा का प्राकृतिक व्याकरण है। उनका यह व्याकरण (ग्रन्थ) विशाल एवं प्राचीन साहित्य की महत्वपूर्ण शाखा के केन्द्र में है। किसी अन्य रचना की जडें भारतीय वैज्ञानिक विकास रूपी भूमि में इतनी गहरी नहीं गयीं हैं जितनी यह (अष्टाध्यायी)। -- गोल्डस्टकर (Goldstucker)<ref>[https://tamilandvedas.com/2020/03/12/quotes-on-panini-post-no-7684/ QUOTES ON FAMOUS PANINI]</ref> * बहुत अधिक विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि पाणिनि के व्याकरण में '''बहुत कम''' घाल-मेल किया गया है। किसी अन्य ग्रन्थों की तुलना में अष्टाध्यायी की एकता अधिक सम्भावित है। -- Burnell * पाणिनि का व्याकरण क्वार्टो आकार के ३५ पन्नों में छापा जा सकता है। इसके बावजूद यह संस्कृत का सम्पूर्ण व्याकरण है। इसकी संरचना बहुत विस्तृत है, और इतनी सम्पूर्णता और कहीं नहीं है। '''एक ही साथ यह विश्व का सबसे छोटा और सबसे पूर्ण व्याकरण है।''' -- Professor A Macdonnell, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ए० मैक्डोनेल * पाणिनी कृत संस्कृत का वर्णनात्मक व्याकरण मानव बुद्धि के महानतम स्मारकों में से एक है। -- लियोनार्ड ब्लूमफील्ड * The Astadhyayi, for all its brevity, follows a well-defined format. Panini’s rules though enumerated in a definite order (पूर्व-पर्य); are classified into segments and Chapters, according to the topics and their functions (अधिकरण). -- Sumitra M. Katre == देखें भी == * [[संस्कृत]] * [[भारतीय दर्शन]] * [[व्याकरण]] * [[शब्द]] == बाहरी कड़ियाँ == * [https://sa.wikisource.org/wiki/अष्टाध्यायी संस्कृत विकिस्रोत पर अष्टाध्यायी] * [https://en.wikipedia.org/wiki/Panini_(grammarian) पाणिनि का अंग्रेज़ी विकिपीडिया पृष्ठ] * [https://hi.wikipedia.org/wiki/पाणिनि हिंदी विकिपीडिया पर पाणिनि] ==सन्दर्भ== {{टिप्पणीसूची}} [[Category:संस्कृत विद्वान]] [[Category:भारतीय दर्शन]] [[Category:वैयाकरण]] [[Category:प्राचीन भारत]] [[Category:शिक्षा]] 5r8ehp4zy3badod8fu9l7zkwl79iscb