विकिसूक्ति
hiwikiquote
https://hi.wikiquote.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A4%AA%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0
MediaWiki 1.48.0-wmf.3
first-letter
मीडिया
विशेष
वार्ता
सदस्य
सदस्य वार्ता
विकिसूक्ति
विकिसूक्ति वार्ता
चित्र
चित्र वार्ता
मीडियाविकि
मीडियाविकि वार्ता
साँचा
साँचा वार्ता
सहायता
सहायता वार्ता
श्रेणी
श्रेणी वार्ता
TimedText
TimedText talk
मॉड्यूल
मॉड्यूल वार्ता
Event
Event talk
रामधारी सिंह 'दिनकर'
0
2692
33564
30801
2026-11-04T03:16:15Z
अनुनाद सिंह
658
33564
wikitext
text/x-wiki
'''[[:w:रामधारी सिंह 'दिनकर'|रामधारी सिंह 'दिनकर']]''' (२३ सितंबर १९०८ - २४ अप्रैल १९७४) एक [[भारत|भारतीय]] लेखक, कवि एवं निबंधकार थे। [[हिन्दी]] भाषा को उनके योगदान के लिए उन्हें १९५९ में [[:w:पद्म विभूषण|पद्म विभूषण]] से सम्मानित किया गया।
==उद्धरण==
* जला अस्थियां बारी-बारी,
: चटकाई जिनमें चिंगारी,
: जो चढ़ गये पुण्यवेदी पर,
: लिए बिना गर्दन का मोल।
: कलम, आज उनकी जय बोल।
:
: जो अगणित लघु दीप हमारे,
: तूफ़ानों में एक किनारे,
: जल-जलाकर बुझ गए किसी दिन,
: मांगा नहीं स्नेह मुंह खोल।
: कलम, आज उनकी जय बोल।
:
: पीकर जिनकी लाल शिखाएं,
: उगल रही सौ लपट दिशाएं,
: जिनके सिंहनाद से सहमी,
: धरती रही अभी तक डोल।
: कलम, आज उनकी जय बोल।
:
: अंधा चकाचौंध का मारा,
: क्या जाने इतिहास बेचारा,
: साखी हैं उनकी महिमा के,
: सूर्य चन्द्र भूगोल खगोल।
: कलम, आज उनकी जय बोल।
* सदियों की ठण्डी-बुझी राख सुगबुगा उठी,
: मिट्टी सोने का ताज पहन इठलाती है;
: दो राह, समय के रथ का घर्घर-नाद सुनो,
: सिंहासन खाली करो कि जनता आती है । -- <ref>[http://www.kavitakosh.org/kk/सिंहासन_खाली_करो_कि_जनता_आती_है_/_रामधारी_सिंह_"दिनकर" रामधारी सिंह 'दिनकर' (कविता कोष) में] </ref>
* इच्छाओं का दामन छोटा मत करो, जिंदगी के फल को दोनों हाथों से दबा कर निचोड़ो।
* जिस काम से आत्मा सन्तुष्ट रहें उसी से चेतना भी संतुष्ट रहती है।
* दूसरों की निंदा करने से आप अपनी उन्नति को प्राप्त नही कर सकते। आपकी उन्नति तो तभी होगी जब आप अपने आप को सहनशील और अपने अवगुणों को दूर करेंगे।
* मित्रों का अविश्वास करना बुरा है, उनसे छला जाना कम बुरा है।
* आजादी रोटी नहीं, मगर दोनों में कोई वैर नहीं। पर कहींं भूख बेताब हुई तो आजादी की खैर नहीं।
* सम्पूर्ण इंसान जाति में भेद नही करता।
* ईष्या की बड़ी बहन का नाम है निंदा। जो इंसान ईष्यालु होता है, वही बुरा निंदक भी होता है।
* कोई प्रशंसा ऐसी नहीं जो मुझे याद रहें , कोई निंदा ऐसी नहीं जो मुझे उभार दे।बनास्ति का परिणाम नास्ति है।
* जब खुलकर लोग तुम्हारी निंदा करने लगे तब तुम समझो कि तुम्हारी लेखनी सफल हुई।
* सुयश के पीछे नहीं दौड़ना , धन के पीछे नहीं दौड़ना जो मिला सो मेरा , जो नहीं मिला वह किसी अधिकारी मानव - बंधु का है।
* जिस इंसान के ह्रदय में भावना न हो , जिसे अपने देश से प्रेम नहीं , उसका ह्रदय ह्रदय नहीं पत्थर है।
* ऐसा कोई काम नहीं करना जिसे छिपाने की आवश्यकता हो , ऐसा कोई राज नहीं जानना जिसकी जानकारी से कोई जवाब देही आती हो।
* जब गुनाह हमारा त्याग कर देता है, हम फ़क्र से कहते हैं हमने गुनाहों को छोड़ दिया।
* कवि पर फूल बरसाये जाएं , तो संभव है उनकी खुशबू उसी समय नष्ट हो जाए।
* सूर्यास्त होने तक मत रुको। चीजे तुम्हें त्यागने लगें , उससे पहले तुम्ही उन्हें त्याग दो।
* लोग हमारी चर्चा ही न करें, यह अधिक बुरा है। वे हमारी निंदा करें , यह कम बुरा है।
* समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध।
* उत्तर-दक्षिण, पूर्व-पश्चिम, देश में जितने भी हिन्दू बसते हैं, उनकी संस्कृति एक है एवं भारत की प्रत्येक क्षेत्रीय विशेषता हमारी सामासिक संस्कृति की ही विशेषता है।
* हम तर्क से पराजित होने वाली जाती नहीं हैं। हाँ, कोई चाहे तो नम्रता, त्याग और चरित्र से हमें जीत सकता है।
* पंडित और संत में वही भेद होता है, जो हृदय और बुद्धि में है। बुद्धि जिसे लाख कोशिश करने पर भी नहीं समझ पाती, हृदय उसे अचानक देख लेता है।
* विद्द्या समुद्र की सतह पर उठती हुई तरंगों का नाम है। किन्तु, अनुभूति समुद्र की अंतरात्मा में बसती है।
* हमारा धर्म पंडितों की नहीं, संतों और द्रष्टाओं की रचना है। हिंदुत्व का मूलाधार विद्या और ज्ञान नहीं है, सीधी अनुभूति है।
* धर्म अनुभूति की वस्तु है और धर्मात्मा भारतवासी उसी को मानते आये हैं, जिसने धर्म के महा सत्यों को केवल जाना ही नहीं उनका अनुभव और साक्षात्कार भी किया है।
* संत सूनी-समझी बातों का आख्यान नहीं करते, वे तो आँखों देखी बातें करते हैं। अपनी अनुभूतियों का निचोड़ दूसरों के हृदय में उतारते हैं।
* परिपक्व मनुष्य जाति भेद को नहीं मानता।
* अवसर कोई ऐसी चीज नहीं है जो रोटी-दाल की तरह सबके सामने परोसा जा सके। उसे पाने के लिए अपने गुणों का विकास करना होता है। तत्परता, मुस्तैदी और धीरता भी रखनी होती है और साथ ही उम्र तथा अनुभवों का ध्यान रखना पड़ता है।
* कामना का दामन छोटा मत करो, जिन्दगी के फल को दोनों हाथों से दबा कर निचोड़ो, रस की निर्झरी तुम्हारे बहाए भी बह सकती है।
* जीवन अन्वेषणों के बीच है। उसका जन्म अज्ञात इच्छाओं के भीतर से होता है। अपने हृदय में कामनाओं को जलाए रखो, अन्यथा तुम जिस मिट्टी से निर्मित हुए हो कब्र बन जाएगी।
* कोई भी मनुष्य दूसरों की निंदा करने से अपनी उन्नति नहीं कर सकता। उन्नति तो उसकी तभी होगी, जब वह अपने चरित्र को निर्मल बनाए तथा अपने गुणों का विकास करे।
* जो मनुष्य अनुभव के दौर से होकर गुजरने से इंकार करता है, मेहनत से भाग कर आराम की जगह पर पहुँचने के लिए बेचैन है, उसकी यह बेचैनी ही इस बात का सबूत है कि वह अपने संगठन का अच्छा नेता नहीं बन सकता।
* जिस मनुष्य में भावना का संचार न हो, जिसे अपने राष्ट्र से प्रेम नहीं, उसका ह्रदय ह्रदय नहीं पत्थर है।
* हम जिस समाज में रह रहे हैं उसके प्रोप्रायटर राजनीतिज्ञ हैं, मैनेजर अफसर हैं, बुद्धिजीवी मजदूर हैं।
* मैं तीन चिंताओं का शिकार रहा हूं। अधूरी किताब की चिंता, अधूरे मकान की चिंता, अधूरे बेटे की चिंता।
* विद्वानों ओर लेखकों के सामने सरलता सबसे बड़ी समस्या है।
* ऋषि बात नहीं करते, तेजस्वी लोग बात करते हैं और मूर्ख बहस करते हैं।
* स्वार्थ हर तरह की भाषा बोलता है, हर तरह की भूमिका अदा करता है, यहां तक कि निःस्वार्थता की भाषा भी नहीं छोड़ता।
* सौन्दर्य के तूफान में बुद्धि को राह नहीं मिलती। वह खो जाती है, भटक जाती है। यह पुरुष की चिरन्तर वेदना है।
* जैसे सभी नदियाँ समुद्र में विलीन हो जाती हैं, वैसे ही सभी गुण अंततः स्वार्थ में विलीन हो जाते हैं।
* अभिनन्दन लेने से इनकार करना, उसे दोबारा मांगने की तैयारी है।
* सतत चिन्ताशील व्यक्ति का कोई मित्र नहीं बनता।
* रोटी के बाद मनुष्य की सबसे बड़ी कीमती चीज उसकी संस्कृति होती है।
* हम तर्क से पराजित होने वाले नहीं हैं। हाँ, यदि कोई चाहे तो प्यार, त्याग और चरित्र से हमें जीत सकता है।
* सलिल कण हूँ, या पारावार हूँ मैं
: स्वयं छाया, स्वयं आधार हूँ मैं
: बँधा हूँ, स्वपन हूँ, लघु वृत हूँ मैं
: नहीं तो व्योम का विस्तार हूँ मैं । -- 'परिचय' में
* याचना नहीं, अब रण होगा,
: जीवन-जय या कि मरण होगा।
* माँगेगी जो रणचण्डी भेंट, चढ़ेगी!
: लाशों पर चढ़ कर आगे फ़ौज बढ़ेगी!
* कोई प्रशंसा ऐसी नहीं जो मुझे याद रहे,
: कोई निंदा ऐसी नहीं जो मुझे उभार दे।
: नास्ति का परिणाम नास्ति है।
* वैभव विलास की चाह नहीं,
: अपनी कोई परवाह नहीं।
* सच है, विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है,
: शूरमा नहीं विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते,
: विघ्नों को गले लगाते हैं, काँटों में राह बनाते हैं।
* तुम्हारी निन्दा वही करेगा जिसकी तुमने भलाई की।
* प्रकृति नहीं डरकर झुकती है
: कभी भाग्य के बल से
: सदा हारती वह मनुष्य के
: उद्यम से श्रमजल से।
* पुरुष चूमते तब
: जब वे सुख में होते हैं,
: नारी चूमती उन्हें
: जब वे दुख में होते हैं।
* और, वीर जो किसी प्रतिज्ञा पर आकर अड़ता है,
: सचमुच, उसके लिए उसे सब-कुछ देना पड़ता है।
* कविता वह सुरंग है जिसमें से गुजर कर
: मानव एक संसार को छोड़कर दूसरे संसार में चला जाता है।
* पूछो मेरी जाति,शक्ति हो तो,मेरे भुजबल से,
: रवि-समान दीपित ललाट से और कवच-कुण्डल से,
: पढ़ो उसे जो झलक रहा है मुझमें तेज-प्रकाश,
: मेरे रोम-रोम में अंकित है मेरा इतिहास।
* सम्बन्ध कोई भी हों लेकिन
: यदि दुःख में साथ न दें अपना,
: फिर सुख में उन सम्बन्धों का
: रह जाता कोई अर्थ नहीं।
* वाणी का वर्चस्व रजत है,
: किंतु, मौन कंचन है।
* तुम स्वयं मृत्यु के मुख पर चरण धरो रे
: जीना हो तो मरने से नहीं डरो रे
* जब नारी किसी नर से कहे,
: प्रिय! तुम्हें मैं प्यार करती हूँ,
: तो उचित है, नर इसे सुन ले ठहर कर,
: प्रेम करने को भले ही वह न ठहरे।
* कुंकुम? लेपूं किसे? सुनाऊँ किसको कोमल गान?
: तड़प रहा आँखों के आगे भूखा हिन्दुस्तान
* सदियों की ठण्डी-बुझी राख सुगबुगा उठी,
: मिट्टी सोने का ताज पहन इठलाती है
: दो राह, समय के रथ का घर्घर-नाद सुनो,
: सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।
* नारी जिस प्रेम को सदा जगाए रखना चाहती है,
: नरों में वह प्रेम केवल कलाकारों में अधिक से अधिक काल तक जीवित रहता है।
* ज्ञान का साहित्य मनुष्य किसी भी भाषा में लिख सकता है,
: जिससे उसने भलीभाँति सीख लिया हो।
: किन्तु रस का साहित्य वह केवल अपनी भाषा में रच सकता है।
* महाप्रलय की ओर सभी को इस मरू में चलते देखा,
: किस से लिपट जुडाता ? सबको ज्वाला में जलते देखा।
* नित जीवन के संघर्षों से जब टूट चुका हो अन्तर्मन ,
: तब सुख के मिले समन्दर का रह जाता कोई अर्थ नहीं ।
* सुंदरता को जगी देखकर जी करता मैं भी कुछ गाऊं,
: मैं भी आज प्रकृति पूजन में निज कविता के दीप जलाऊं।
: ठोकर मार भाग्य को फोड़े, जड़ जीवन तजकर उड़ जाऊं,
: उतरी कभी न भू पर जो छवि, जग को उसका रूप दिखाऊं।
* शत्रु से मैं खुद निबटना जानता हूँ,
: मित्र से पर देव! तुम रक्षा करो।
* लोग हमारी चर्चा ही न करें, यह अधिक बुरा है।
: वे हमारी निंदा करें, यह कम बुरा है।
* जन-जन स्वजनों के लिए कुटिल यम होगा,
: परिजन, परिजन के हित कृतान्त-सम होगा ।
: कल से भाई, भाई के प्राण हरेंगे,
: नर ही नर के शोणित में स्नान करेंगे।
* थर-थर तीनों लोक काँपते थे जिनकी ललकारों पर
: स्वर्ग नाचता था रण में जिनकी पवित्र तलवारों पर
: हम उन वीरों की सन्तान,
: जियो जियो अय हिन्दुस्तान॥
* जिसके मस्तक के शासन को
: लिया हृदय ने मान,
: वह कदर्य भी कर सकता है
: क्या कोई बलिदान ?
* कह दो उनसे झुके अगर तो जग मे यश पाएंगे
: अड़े रहे अगर तो ऐरावत पत्तों से बह जाऐंगे॥
* जब खुलकर लोग तुम्हारी निंदा करने लगे
: तब तुम समझो कि तुम्हारी लेखनी सफल हुई॥
* वसुधा का नेता कौन हुआ? भूखण्ड-विजेता कौन हुआ?
: अतुलित यश क्रेता कौन हुआ? नव-धर्म प्रणेता कौन हुआ?
: जिसने न कभी आराम किया, विघ्नों में रहकर नाम किया।
* सबसे स्वतन्त्र रस जो भी अनघ पिएगा
: पूरा जीवन केवल वह वीर जिएगा॥
* आदमी अत्यधिक सुखों के लोभ से ग्रस्त है
: यही लोभ उसे मारेगा
: मनुष्य और किसी से नहीं,
: अपने आविष्कार से हारेगा॥
* जब नाश मनुज पर छाता है,
: पहले विवेक मर जाता है। -- रश्मिरथी
* बढ़कर विपत्तियों पर छा जा, मेरे किशोर! मेरे ताजा!
: जीवन का रस छन जाने दे, तन को पत्थर बन जाने दे।
: तू स्वयं तेज भयकारी है, क्या कर सकती चिनगारी है?
* आजादी रोटी नहीं, मगर, दोनों में कोई वैर नहीं,
: पर कहीं भूख बेताब हुई तो आजादी की खैर नहीं।
* स्वर्ग के सम्राट को जाकर खबर कर दे
: रोज ही आकाश चढ़ते जा रहे हैं वे,
: रोकिये, जैसे बने इन स्वप्नवालों को,
: स्वर्ग की ही ओर बढ़ते आ रहे हैं वे!
* सुयश के पीछे नहीं दौड़ना, धन के पीछे नहीं दौड़ना।
: जो मिला सो मेरा, जो नहीं मिला वह किसी अधिकारी मानव-बंधु का है।
* समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध
: जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनके भी अपराध॥
* हवा में कब तक ठहरी हुई
: रहेगी जलती हुई मशाल?
: थकी तेरी मुट्ठी यदि वीर,
: सकेगा इसको कौन सँभाल?
* सुनुँ क्या सिंधु, मैं गर्जन तुम्हारा
: स्वयं युग-धर्म की हुँकार हूँ मैं
: कठिन निर्घोष हूँ भीषण अशनि का
: प्रलय-गांडीव की टंकार हूँ मैं॥
* हुँकारों से महलों की नींव उखड़ जाती,
: साँसों के बल से ताज हवा में उड़ता है,
: जनता की रोके राह, समय में ताव कहाँ ?
: वह जिधर चाहती, काल उधर ही मुड़ता है।
* हम हैं शिवा-प्रताप रोटियाँ भले घास की खाएंगे
: मगर, किसी ज़ुल्मी के आगे मस्तक नहीं झुकायेंगे
: देंगे जान , नहीं ईमान,
: जियो जियो अय हिन्दुस्तान॥
* जनम कर मर चुका सौ बार लेकिन
: अगम का पा सका क्या पार हूँ मैं॥
* मृतकों से पटी हुई भू है,
: पहचान, इसमें कहाँ तू है।
* सूर्यास्त होने तक मत रुको।
: चीजे तुम्हें त्यागने लगें, उससे पहले तुम्हीं उन्हें त्याग दो।
* आरती लिए तू किसे ढूँढ़ता है मूरख,
: मन्दिरों, राजप्रासादों में, तहखानों में?
: देवता कहीं सड़कों पर गिट्टी तोड़ रहे,
: देवता मिलेंगे खेतों में, खलिहानों में ।
* उद्देश्य जन्म का नहीं कीर्ति या धन है
: सुख नहीं धर्म भी नहीं, न तो दर्शन है।
: विज्ञान ज्ञान बल नहीं, न तो चिन्तन है
: जीवन का अन्तिम ध्येय स्वयं जीवन है॥
* एक भेद है और वहां निर्भय होते नर-नारी,
: कलम उगलती आग, जहाँ अक्षर बनते चिंगारी॥
* अंगारों पर चला तुम्हें ले सारा हिन्दुस्तान!
: प्रताप की विभा, कृषानुजा, नमो, नमो!
: नमो स्वतंत्र भारत की ध्वजा, नमो, नमो!
* स्वार्थ हर तरह की भाषा बोलता है
: हर तरह की भूमिका अदा करता है,
: यहाँ तक की वह निःस्वार्थ की भाषा भी नहीं छोड़ता॥
* मुझे क्या गर्व हो अपनी विभा का
: चिता का धूलिकण हूँ, क्षार हूँ मैं
: पता मेरा तुझे मिट्टी कहेगी
: समा जिसमें चुका सौ बार हूँ मैं॥
* छोड़ो मत अपनी आन, सीस कट जाए
: मत झुको अनय पर भले व्योम फट जाए
: दो बार नहीं यमराज कण्ठ धरता है
: मरता है जो एक ही बार मरता है॥
* तन मन धन तुम पर कुर्बान,
: जियो जियो अय हिन्दुस्तान॥
* आदमी भी क्या अनोखा जीव है !
: उलझनें अपनी बनाकर
: आप ही फँसता, और फिर
: बेचैन हो जगता, न सोता है।
* कलमें लगाना जानते हो
: तो ज़रूर लगाओ,
: मगर ऐसी, कि फलों में
: अपनी मिट्टी का स्वाद रहे॥
* दूसरों की निंदा करने से आप
: अपनी उन्नति को प्राप्त नहीं कर सकते।
: आपकी उन्नति तो तभी होगी जब आप अपने आप को
: सहनशील और अपने अवगुणों को दूर करेंगे।
* तेजस्वी सम्मान खोजते नहीं गोत्र बतला के,
: पाते हैं जग में प्रशस्ति अपना करतब दिखला के।
: हीन मूल की ओर देख जग गलत कहे या ठीक,
: वीर खींच कर ही रहते हैं इतिहासों में लीक।
* मूल जानना बड़ा कठिन है, नदियों का, वीरों का,
: धनुष छोड़ कर और गोत्र क्या होता रणधीरों का ?
: पाते हैं सम्मान तपोबल से भूतल पर शूर,
: जाति जाति का शोर मचाते केवल कायर क्रूर।
* ऊँच-नीच का भेद न माने, वही श्रेष्ठ ज्ञानी है,
: दया-धर्म जिसमें हो, सबसे वही पूज्य प्राणी है।
* सौभाग्य न सब दिन सोता है,
: देखें, आगे क्या होता है॥
* प्रासादों के कनकाभ शिखर,
: होते कबूतरों के ही घर,
: महलों में गरुड़ न होता है,
: कंचन पर कभी न सोता है।
: रहता वह कहीं पहाड़ों में,
: शैलों की फटी दरारों में॥
: होकर सुख-समृद्धि के अधीन,
: मानव होता निज तप क्षीण,
: सत्ता किरीट मणिमय आसन,
: करते मनुष्य का तेज हरण।
: नर वैभव हेतु ललचाता है,
: पर वही मनुज को खाता है॥
: चाँदनी पुष्प-छाया मे पल,
: नर भले बने सुमधुर कोमल,
: पर अमृत क्लेश का पिए बिना,
: आताप अंधड़ में जिए बिना।
: वह पुरुष नहीं कहला सकता,
: विघ्नों को नही हिला सकता॥
: उड़ते जो झंझावातों में,
: पीते जो वारि प्रपातों में,
: सारा आकाश अयन जिनका,
: विषधर भुजंग भोजन जिनका।
: वे ही फणिबंध छुड़ाते हैं,
: धरती का हृदय जुड़ाते हैं॥ -- रश्मिरथी में
==सन्दर्भ==
{{टिप्पणीसूची}}
==बाह्य सूत्र==
{{wikipedia|रामधारी सिंह 'दिनकर'}}
[[श्रेणी:भारतीय]]
[[श्रेणी:साहित्यकार]]
4sccztu0nglex536k9zqun1xu6g250o
33565
33564
2026-11-04T03:18:04Z
अनुनाद सिंह
658
/* उद्धरण */
33565
wikitext
text/x-wiki
'''[[:w:रामधारी सिंह 'दिनकर'|रामधारी सिंह 'दिनकर']]''' (२३ सितंबर १९०८ - २४ अप्रैल १९७४) एक [[भारत|भारतीय]] लेखक, कवि एवं निबंधकार थे। [[हिन्दी]] भाषा को उनके योगदान के लिए उन्हें १९५९ में [[:w:पद्म विभूषण|पद्म विभूषण]] से सम्मानित किया गया।
==उद्धरण==
* जला अस्थियां बारी-बारी,
: चटकाई जिनमें चिंगारी,
: जो चढ़ गये पुण्यवेदी पर,
: लिए बिना गर्दन का मोल।
: कलम, आज उनकी जय बोल॥

t5z100bfvepnvrmmzejbsa7xkxvt47l
व्याकरण
0
6359
33560
33559
2026-11-03T18:00:12Z
अनुनाद सिंह
658
33560
wikitext
text/x-wiki
'''[[:w:व्याकरण|व्याकरण]]''', शब्दशास्त्र है। व्याकरण शास्त्र बहुत प्राचीन है। ऋग्वेद के कुछ [[मन्त्र|ऋचाओं]] में भी व्याकरणशास्त्र का वर्णन मिलता है। इसके अलावा शौनकाचार्यकृत ऋग्वेद प्रातिशाख्य के प्रथम पन्द्रह अध्यायों में शिक्षा और व्याकरण से संबंधित विषयों (वर्णविवेचन, वर्णोच्चारण के दोष, संहितागत वर्णसंधियाँ, क्रमपाठ आदि) का प्रतिपादन है। व्याकरण का महत्व इसी से समझा जा सकता है कि इसे [[वेद]] रूपी पुरुष का मुख कहा गया है। यह वेदांग के छः अंगों में से एक है। 'व्याकरणम्', वि +आङ् +करणम् से बना है जिसका अर्थ 'भली-भांति समझना' , 'विश्लेषण करना' या किसी वस्तु के अंगों को अलग-अलग करके देखना होता है।
भगवान् [[पाणिनि]] द्वारा रचित '[[अष्टाध्यायी]]' व्याकरण का सबसे क्रांतिकारी ग्रन्थ है जिसकी आधुनिक विद्वानों ने भी भूरि-भूरि प्रशंशा की है।
== उक्तियाँ ==
* ''व्याक्रियन्ते व्युत्पाद्यन्ते शब्दाः अनेनेति व्याकरणम्। '' --
: जिस शास्त्र से शब्दों का प्रकृति-प्रत्यय के रूप विभाजन करके अर्थज्ञान किया जाता है तथा नवीन शब्दों की व्युत्पत्ति की जाती है, उसे व्याकरण कहते हैं।
* ''कानि पुनः शब्दानुशासनस्य प्रयोजनानि? रक्षोहागमलघ्वसन्देहाः प्रयोजनम् ।'' -- पतंजलि, व्याकरण महाभाष्य में
: शब्दानुशासन के प्रयोजन क्या-क्या हैं? रक्षा , ऊह , आगम , लघु , असंदेह - ये (व्याकरण के) प्रयोजन हैं।
* ''उदाहरणं प्रत्युदाहरणं वाक्याध्याहारः इत्येतत्समुदितं व्याकरणं भवति'' -- महाभाष्य (पश्पशाह्निक)
: उदाहरण और प्रत्युदाहरण, वाक्याध्याहार (पूर्व प्रकरणस्थ पदों की अनुवृत्ति) से युक्त व्याकरण होता है।
* ''शिक्षा घ्राणं तु वेदस्य मुखं व्याकरणं स्मृतम् ।'' -- पाणिनीय शिक्षा
: शिक्षा (नामक वेदाङ्ग) वेद-पुरुष का नाक है, और व्याकरण को मुख माना जाता है।
* ''इन्द्रश्चन्द्रः काशकृत्स्नाऽपिशली शाकटायनः ।
: ''पाणिन्यमरजैनेन्द्राः जयन्त्यष्टौ च शाब्दिकाः॥'' -- व्याकरणमहाभाष्य
: इन्द्र , चन्द्र , काशकृत्स्न , आपिशाली , शाकटायन , पाणिनि , अमर , और जैनेन्द्र - ये आठ शाब्दिक (वैयाकरण) जीते रहें।
* ''प्रधानं च षट्सु अङ्गेषु व्याकरणम् , प्रधाने च कृतो यत्नः फलवान् भवति । '' -- महाभाष्य
: (वेद के) छः अंगों में व्याकरण प्रधान अंग है। प्रधान अङ्ग अथवा विषय में किया गया प्रयत्न अभीष्ट फल प्रदान करने वाला होता है ।
* ''उतत्वः पश्यन्न ददर्श वाचम् उतत्वः श्रुण्वन श्रुणोत्येनाम् ।
: ''उतो त्वस्मै तन्वं विसस्त्रे जायेव पत्ये उशती सुवासाः ॥
: व्याकरण न जाननेवाला मनुष्य देखते हुए भी अनदेखा करता है, सुनकर भी अनसुना करता है, परन्तु व्याकरण जाननेवाले मनुष्य के आगे वाणी उस प्रकार अपना रूप प्रकट करती है जिस प्रकार पत्नी अपने पति के आगे अपना रूप प्रकट करती है।
* '' सिद्धे शब्दार्थसम्बन्धे ।'' -- पतञ्जलि, महाभाष्य में
: शब्द, उसका अर्थ, और इन दोनों का सम्बन्ध - ये तीनों सिद्ध अर्थात् नित्य हैं।
* ''लक्ष्यलक्षणे व्याकरणम्।'' -- कात्यायन (महाभाष्य में उद्धृत)
: लक्ष्य (शब्द) और लक्षण (सूत्र) दोनों का समुदाय व्याकरण है।
* ''लोकोपचाराद्ग्रहणसिद्धिः।'' -- कातन्त्र
: लोकोपचार से शब्द ग्रहण की सिद्धि होती है।
* ''अत्थो अक्खरसञ्ञातो ।'' -- कच्चायनब्याकरण
: (अर्थो अक्षरसङ्ज्ञातो) ; अक्षर से अर्थ का ज्ञान होता है।
* ''चत्वारि शृङ्गा त्रयो अस्य पादाः द्वे शीर्षे सप्त हस्तासो अस्य।
: ''त्रिधा बद्धो वृषभो रोरवीति महो देवो मर्त्यां आविवेश॥'' -- ऋग्वेद ४.५८.३
: इस मन्त्र में व्याकरण की तुलना वृषभ (बैल) से की गयी है जिसके चार सींग, तीन पैर, दो सिर तथा सात हाथ हैं तथा जो तीन प्रकार से बँधा है। वह वृषभ रोता है। वह महादेव मनुष्यों में प्रविष्ट है।
: उस महान देवता के चार सींग (नाम-आख्यात-उपसर्ग-निपात) , तीन पैर (भूत-वर्तमान-भविष्यत् काल), दो सिर (नित्य और अनित्य शब्द), सात हाथ (सात विभक्तियाँ) , तीन स्थान (उर, कण्ठ, सिर) से बधा हुआ है।
* ''व्याकरणस्य शरीरं परिनिष्ठितशास्त्रकार्यमेतावत् ।
: ''शिष्टः परिकरबन्धः क्रियतेऽस्य ग्रन्थकारेण ॥'' -- काशिका
: प्रस्तुत पंक्तियों मे काशिकाकार ने व्याकरण को पाणिनीयसूत्र रूपी आत्मा का शरीर कहा है। वे कहते हैं कि "व्याकरण के शरीर रूपी इस काशिका में व्याकरण का कार्य समाप्त हो गया है ।"
* ''उक्तानुक्तदुरुक्तानां चिंता यत्र प्रवर्तते।
: ''तं ग्रंथं वार्तिकं प्राहुर्वार्तिकज्ञाः मनीषीणः।
: अर्थात वार्तिक वह है जिसमें अष्टाध्यायी में उक्त (कहा गया), अनुक्त (नहीं कहा गया) और दुरुक्त (गलत कहा गया) पर विचार किया गया हो।
* ''यद्यपि बहु नाधीषे तथापि पठ पुत्र व्याकरणम्।
: ''स्वजनो श्वजनो माऽभूत्सकलं शकलं सकृत्शकृत्॥
:(पुत्र ! यदि तुम बहुत विद्वान नहीं बन पाते हो तो भी व्याकरण (अवश्य) पढ़ो ताकि 'स्वजन' 'श्वजन' (कुत्ता) न बने और 'सकल' (सम्पूर्ण) 'शकल' (टूटा हुआ) न बने तथा 'सकृत्' (किसी समय) 'शकृत्' (गोबर का घूरा) न बन जाय।)
* ''यस्य षष्ठी चतुर्थी च विहस्य च विहाय च ।
: ''यस्याहं च द्वितीया स्याद् द्वितीया स्यामहं कथम् ॥''
: अर्थ - जो पुरुष 'विहस्य' को षष्ठी तथा 'विहाय' को चतुर्थी समझता है, 'अहम्' शब्द को द्वितीया समझता है, मैं कैसे उसकी पत्नी (द्वितीया) बन सकती हूँ?
: भावार्थ : जिसके लिए "विहस्य" छठी विभक्ति का है और "विहाय" चौथी विभक्ति का है ; "अहम् और कथम्"(शब्द) द्वितीया विभक्ति हो सकता है। ऐसे मैं व्यक्ति की पत्नी (द्वितीया) कैसे हो सकती हूँ?
: (ध्यान दें कि किसी पद के अन्त में 'स्य' लगने मात्र से वह षष्टी विभक्ति का नहीं हो जाता, और न ही 'आय' लगने से चतुर्थी विभक्ति का । विहस्य और विहाय ये दोनों [[अव्यय]] हैं, इनके रूप नहीं चलते। इसी तरह 'अहम्' और 'कथम्' में अन्त में 'म्' होने से वे द्वितीया विभक्ति के नहीं हो गये। अहम् यद्यपि म्-में अन्त होता है फिर भी वह उत्तमपुरुष-एकवचन का रूप है। इस सामान्य बात को भी जो नहीं समझता है, उसकी पत्नी कैसे बन सकती हूँ? अल्प ज्ञानी लोग ऐसी गलती प्रायः कर देते हैं। यह भी ध्यान दें कि उन दिनों में लड़कियां इतनी पढी-लिखी थीं वे मूर्ख से विवाह करना नहीं चाहती थीं और वे अपने विचार रखने के लिए स्वतन्त्र थीं।)
* ''यो वेद वेदवदनं सदनं हि सम्यग्
: ''ब्राह्म्याः स वेदमपि वेद किमन्यशास्त्रम् ।
: ''यस्मादतः प्रथममेतदधीत्य धीमान्
: ''शास्त्रान्तरस्य भवति श्रवणेऽधिकारी ॥'' -- भास्कराचार्य, सिद्धान्तशिरोमणि, गोलाध्याय
: व्याकरण सरस्वती के गृह के समान और वेद के मुख के समान है। जो उसका सम्यक् अध्ययन करता है वह वेदों एवं अन्य शास्त्रों का सरलता से अध्ययन कर पाता है। अतः बुद्धिमान मनुष्य को सबसे पहले व्याकरण सीखकर उसके बाद ही अन्य शास्त्र पढ़ना चाहिये।
* ''अनन्तपारं किल शब्दशास्त्रं स्वल्पं तथायुर्बहवश्च विघ्नाः।
: ''यत्सारभूतं तदुपासनीयं हंसैर्यथा क्षीरमिवाम्बुमध्यात् ॥'' -- [[पञ्चतन्त्र]], "मित्रभेद" नामक प्रथम तन्त्र
: तात्पर्य : केवल व्याकरणशास्त्र का ही विचार करें, तो उसका भी कोई अन्त ही नहीं है। मानव की सम्पूर्ण आयु भी इसके अध्ययन के लिए अल्प है। जो सारभूत है, उसी का अध्ययन करना चाहिए, जैसे नीर-क्षीर विवेक से हंस इन दोनों के मिश्रण से केवल क्षीर को ही अलग करके पीता है।
* ''न सोऽस्ति प्रत्ययो लोके यः शब्दानुगमात्त्ते ।
: ''अनुविद्धमिव ज्ञानं सर्वं शब्देन भासते ॥'' -- भर्तृहरि, वाक्यपदीय में
: संसार का कोई भी ज्ञान शब्द से ही प्रकाशित होता है, शब्द के बाह्य तथा अन्तः स्वरुप को समझने के लिए उन उन वैयाकरणों ने अनेक शब्दानुशासनों की रचना की है।
* ''सर्वार्थानां व्याकरणाद् वैयाकरण उच्यते ।
: ''तन्मूलतो व्याकरणं व्याकरोतिती तत्तथा ॥'' -- [[महाभारत]], उद्योगपर्व
: जो पाठक शब्द के समस्त अर्थों को व्याकृत करता है उसे वैयाकरण कहते हैं। शब्दों को व्याकृत करने वाला शास्त्र ही व्याकरण कहलाता है।
*''अव्याकरणमधीतं भिन्नद्रोण्या तरंगिणी तरणम् ।
:''भेषजमपथ्यसहितं त्रयमिदमकृतं वरं न कृतम् ॥
: व्याकरण छोड़कर किया हुआ अध्ययन, टूटी हुई नाव से नदी पार करना, और नहीं खाने लायक भोजन के साथ दवाई खाना – ये सब चीजें करने से बेहतर है इन्हें न करना।
* ''अज्ञानान्धस्य लोकस्य ज्ञानाज्जजशलाकया।
: ''चक्षुरुन्मीलितं येन तस्मै पाणिनये नमः ॥'' -- पाणिनीयशिक्षा, एकादशमखण्ड
: जिन्होंने ज्ञान रूपी अंजन की शलाका से अज्ञान से अन्धे लोगों को आंख प्रदान की, उस पाणिनि को नमस्कार करता हूँ।
* ''योगेन चित्तस्य पदेन वाचां मलं शरीरस्य च वैद्यकेन।
: ''योऽपाकरोत्तं प्रवरं मुनीनां पतञ्जलिं प्राञ्जलिरानतोऽस्मि॥
: अर्थात् चित्त-शुद्धि के लिए योग (योगसूत्र), वाणी-शुद्धि के लिए व्याकरण (महाभाष्य) और शरीर-शुद्धि के लिए वैद्यकशास्त्र (चरकसंहिता) देनेवाले मुनिश्रेष्ठ पतञ्जलि को प्रणाम।
* '' नूनं व्याकरणं कृत्स्नमनेन बहुधा श्रुतम्।
: ''बहु व्याहरतानेन न किंचिदपशब्दितम्॥'' -- वाल्मीकि रामायण, किष्किन्धा काण्ड, तृतीय सर्ग, श्लोक 29 (राम द्वारा हनुमान की प्रशंसा)
: : (राम कहते हैं कि) ऐसा लगता है कि इन्होंने (हनुमान ने) अवश्य ही सम्पूर्ण व्याकरण का अनेक प्रकर से अध्ययन किया है क्योंकि इनके द्वारा उच्चारित बहुत से शब्दों में कोई भी त्रुटि नहीं है।
* यदि व्याकरण को अच्छी तरह समझ लिया जाय तो वह हमे अपनी बात को न केवल पूर्णता और स्पष्टता से कहने में सक्षम बनाता है बल्कि हमे यह भी शक्ति देता है कि हम ऐसे शब्द प्रयोग करें जिनका दूसरे लोग चाहकर भी कोई दूसरा अर्थ न निकाल सकें। -- William Cobbett in: A Grammar of the English Language: The 1818 New York First Edition Wih Passages Added in 1819, 1820, and 1823, Rodopi, 1983, p. 34
* पाणिनीय व्याकरण मानवीय मष्तिष्क की सबसे बड़ी रचनाओं में से एक है। -- लेनिनग्राड के प्रोफेसर टी० शेरवात्सकी
* पाणिनीय व्याकरण की शैली अतिशय-प्रतिभापूर्ण है और इसके नियम अत्यन्त सतर्कता से बनाये गये हैं। -- कोल ब्रुक
* संसार के व्याकरणों में पाणिनीय व्याकरण सर्वशिरोमणि है।.. यह मानवीय मष्तिष्क का अत्यन्त महत्त्वपूर्ण अविष्कार है। -- सर डब्ल्यू. डब्ल्यू. हण्डर
* पाणिनि का व्याकरण मानव बुद्धि के सबसे महान स्मारकों में से एक है। -- जॉर्ज कॉर्डन (१९९७), [https://books.google.com/books?id=adWXhQ-yHQUC Pāṇini : A Survey of Research]. मोतीलाल बनारसीदास. ISBN 978-81-208-1494-3
* पाणिनीय व्याकरण उस मानव-मष्तिष्क की प्रतिभा का आश्चर्यतम नमूना है जिसे किसी दूसरे देश ने आज तक सामने नहीं रखा। -- प्रो॰ मोनियर विलियम्स
== वाक्यपदीय==
वाक्यपदीय संस्कृत व्याकरण परम्परा में दार्शनिक दृष्टि से एक विशिष्ट ग्रंथ है। हम जो लिखते हैं, हम जो बोलते हैं- वह एक-एक शब्द साक्षात् ब्रह्म का स्वरूप है। अर्थात् शब्द ही ब्रह्म है - इस सिद्धान्त की दार्शनिक विवेचना करने वाला ग्रंथ है- वाक्यपदीयम्।
* ''अनादिनिधनं ब्रह्म शब्दतत्वं यदक्षरम्।
:''विवर्तते अर्थभावेन प्रक्रिया जगतो यतः।। श्लोक 1।।
: हिंदी अर्थ- शब्द तत्व ही अक्षर है । आदि, निधन से रहित शब्द रूपी ब्रह्म है। पूरे संसार के जितने भी कार्य हैं, प्रक्रिया हैं वह शब्द के आश्रित हैं। शब्द तत्व अर्थ भाव में विवर्त्त होता है।
*''एकमेव यदाम्नातं भिन्नं शक्तिव्यापाश्रयात्।
:''अपृथक्त्वेऽपि शक्तिभ्यः पृथक्त्वेनेव वर्तते।।श्लोक 2।।
: हिंदी अर्थ- जो शब्द ब्रह्म एक ही कहा गया है फिर भी उसकी यानी शब्द ब्रह्म की बहुत सारी शक्तियां हैं। अपने शक्तियों का आश्रय लेने के कारण भिन्न-भिन्न दिखाई देता है। वो अपनी शक्तियों से भिन्न नहीं है। फिर भी अलग जैसा दिखाई पड़ता है।
*''अध्याहितकलां यस्य कालशक्तिमुपाश्रिताः।
:''जन्मादयो विकाराः षड्भावभेदस्य योनयः।।3।।
: हिंदी अर्थ- जिस शब्द ब्रह्म की कलाएं अध्याहित-आरोपित जिसकी नित्य शक्तियां हैं वो कालशक्ति का आश्रय लेकर 6 भाव रूप में परिवर्तित हो जाती है। 6 भाव विकार-1.जायते, 2.अस्ति, 3.विपरिणमते, 4.वर्ध्दते, 5. अपक्षीयते, 6.विनश्यति।
*''एकस्य सर्वबीजस्य यस्य चेयमनेकधा।
:''भोक्तृभोक्तव्यरूपेण भोगरूपेण च स्थितिः।।4।।
: हिंदी अर्थ- शब्द तत्व एक है, सबका बीज है। भोक्ता के रूप में, भोक्तव्य के रूप में, भोग के रूप में यानि अनेक प्रकार की स्थिति हो जाती है।
:''प्राप्त्युपायोऽनुकारश्च तस्य वेदो महर्षिभिः।
:''एकोऽप्यनेकवर्त्मेव समाम्नातः पृथक् पृथक्।।5।।
: हिंदी अर्थ- उस शब्द ब्रह्म की प्राप्ति का उपाय ,आकृति वेद है। वेद एक ही था फिर भी महर्षियों के द्वारा अलग-अलग तरह से कहा गया ।
*'''भेदानां बहुमार्गत्वं कर्मण्येकत्र चाङ्गता।
:''शब्दानां यतशक्तित्वं तस्य शाखासु दृश्यते।।6।।
: हिंदी अर्थ- वेद के बहुत ज्यादा भेद होने से अनेक मार्ग हो गए। लेकिन कर्म के बात होते हैं तो सब एक हो जाते हैं, समाहार हो जाता है। प्रत्येक वेद में अलग-अलग व्याख्यान हैं, शब्दों का अलग-अलग विभाजन है। लेकिन कर्मों की बात आती है सारे वेदों की तो यज्ञ करने, पूजन करने की उपदेश देते हैं ।वेद की शाखाएं की नियत शक्ति है।
:''स्मृतयो बहुरूपाश्च दृष्टादृष्टप्रयोजनाः।
:''तमेवाश्रित्य लिङ्गेभ्यो वेदविभ्दिः प्रकल्पिताः।।7।।
: हिंदी अर्थ- स्मृति भी बहुत रूपों वाली है। स्मृतिग्रंथ भी दो प्रयोजन से बनाई जाती है-1.दृष्ट प्रयोजन 2.अदृष्ट प्रयोजन से। स्मृतियां भी वेदों का आश्रय लेकर यानि वेद के जाननेवाले जो व्यक्ति थे, जो विद्वान थे उन्होंने वेद चिन्हों को समझकर के, वेद के मंत्रों को जानकर के दृष्टादृष्ट प्रयोजन से स्मृतियों की रचना की।
*तस्यार्थवादरूपाणि निश्चित्य स्वविकल्पजाः।
:''एकत्विनां द्वैतिनां च प्रवादा बहुधा मताः।।8।।
: हिंदी अर्थ- जितने भी दर्शन हैं जो भारतीय दर्शन हैं चाहे वो एकत्व वाले हो या द्वैतवाले हों अर्थात् वो अद्वैतवाले हों या द्वैतवालें हों वो सारे अपने -अपने विकल्पों के साथ वेद से ही उत्पन्न हुए।
*''सत्या विशुध्दिस्तत्रोक्ता विद्यैवैकपदागमा।
:''युक्ता प्रणवरूपेण सर्ववादाविरोधिनी।।9।।
: हिंदी अर्थ- प्रणव यानी ओमकार। जो एकपदागम स्वरूप विद्या है- ओमकार का, वही विशुद्धि है, बिल्कुल मूल रूप से वही सत्य है। वेद में भी ये बात स्पष्ट की गई है। सभी वादों के अविरोधि केवल ओमकार है। वही 'प्रणवरूपा विद्या ' है।
:''विधातुस्तस्य लोकानामङ्गोपाङ्गनिबन्धनाः।
:''विद्याभेदाः प्रतायन्ते ज्ञानसंस्कारहेतवः।।10।।
: हिंदी अर्थ- समस्त संसार का विधातु शब्दब्रह्म स्वरूप का जो वेद है उसके अंग उपांग जितने भी हैं उन अंगोपांगों से युक्त जितने भी प्रकार की विद्याएं हैं यानि विद्याओं का बहुत्व है वह ज्ञान और संस्कार को देनेवाली है। उन अंगोंपांग में संस्कार आदि ज्ञान हैं।
*''आसन्नं ब्रह्मणस्तस्य तपसामुत्तमं तपः।
:''प्रथमं छन्दसामङ्ग प्राहुर्व्याकरणं बुधाः।।11।।
: हिंदी अर्थ- उस वेद स्वरूपी ब्रह्म के समीप में रहनेवाला सभी तपों में सर्वश्रेष्ठ तप व्याकरण है। छन्दों का या वेदों का सबसे पहला अंङ्ग व्याकरण है।
*''प्राप्तरूपविभागाया यो वाचः परमो रसः।
:''यत्तत्पुण्यतमं ज्योतिस्तस्य मार्गोऽयमाञ्जसः।।12।।
: हिंदी अर्थ- वैखरी को प्राप्तरूप विभाग कहा गया है क्योंकि जब हम वैखरी वाणी बोलते हैं इसके बहुत सारे विभाग होते हैं। इसको सक्रम भी कहते हैं। उस वैखरी वाणी का परम रस भी व्याकरण है और उस व्याकरण का सरल उपाय है वह लघुप्रयोजन है। वही व्याकरण परम पुण्य, प्रकाश स्वरूप और अञ्जस है।
*''अर्थप्रवृत्तितत्वानां शब्दा एव निबन्धनम्।
:''तत्त्वावबोधः शब्दानां नास्ति व्याकरणादृते।।13।।
: हिंदी अर्थ- अर्थ यानि घटादि रूप। असन्देह रूप जो व्याकरण है वही अर्थप्रवृत्ति तत्त्वों का बोधक है। शब्दों का तत्वबोध व्याकरण से होता है। अर्थप्रवृत्तितत्व का जो उपाय है वह व्याकरण है।
== इन्हें भी देखें ==
* [[भाषा]]
* [[शब्द]]
* [[वाणी]]
* [[अलंकार]]
* [[काव्यशास्त्र]]
* [[साहित्य]]
==सन्दर्भ==
{{टिप्पणीसूची}}
cb4v6efnx23957glwzfxxxii3mw2a66
33561
33560
2026-11-03T18:17:57Z
अनुनाद सिंह
658
/* उक्तियाँ */

* ''उत त्वः पश्यन् न ददर्श वाचमुत त्वः शृण्वन्न शृणोत्येनाम् ।
: ''उतो त्वस्मै तन्वं विसस्रे जायेव पत्ये उशती सुवासाः ॥'' -- ऋग्वेद १०/७१/४

3s87htkt5vxn753d015zrxh43rv4ajp
33562
33561
2026-11-03T18:26:41Z

: ''उतो त्वस्मै तन्वं विसरो जायेव पत्ये उशती सुवासाः ॥'' -- ऋग्वेद १०/७१/४

tjqc5dqf8dj3r5vzxcagv04by2d92e3
देशभक्ति
0
6598
33566
30618
2026-11-04T03:25:22Z
अनुनाद सिंह
658
33566
wikitext
text/x-wiki
देशप्रेम, देशभक्ति आदि समानार्थी है।
== उद्धरण ==
* ''जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।'' -- [[रामायण]]
: जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर हैं।
* ''माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः।'' -- अथर्ववेद
: पृथ्वी हमारी माता है, मैं पृथ्वी का पुत्र हूँ।
* हिमाद्रि तुंग शृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती
: स्वयं प्रभा समुज्ज्वला स्वतंत्रता पुकारती
: अमर्त्य वीर पुत्र हो, दृढ़प्रतिज्ञ सोच लो,
: प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो!'
: असंख्य कीर्ति-रश्मियाँ विकीर्ण दिव्य दाह-सी
: सपूत मातृभूमि के रुको न शूर साहसी!
: अराति सैन्य सिंधु में, सुवाडवाग्नि से जलो,
: प्रवीर हो जयी बनो बढ़े चलो, बढ़े चलो ! -- [[जयशंकर प्रसाद]]
: सन्दर्भ - गांधार के समवेत सैनिकों को उद्बोधित करते हुए राजकुमारी अलका जिसमें देश और जाती के लिए बलिदान का भाव प्रबल है, प्रस्तुत गीत गाती हैं और कर्तव्य का बोध कराते हुए समयानुसार उनका मनोबल ऊँचा करती हुई उन्हें प्रोत्साहित करती हैं।
: व्याख्या - पर्वतराज हिमालय के ऊँचे शिखरों से ज्ञान और पवित्रता की मूर्ति देवी सरस्वती, जो अपने प्रकाश से स्वयं प्रकाशित हैं, स्वतंत्रता का प्रतिरूप हैं, प्रत्येक भारतवासी से पुकारकर कहती रहती हैं कि तुम न केवल साहसी, वीर और अमरों की संतान हो, देवजाति के रक्त से उत्पन्न कालजयी हो बरन अपने निश्चय पर अडिग रहनेवाले भी हो। वीर पुरुष मृत्यु पर विजय प्राप्त करते हैं। दृढ़संकल्प के साथ बढ़ने वाले न तो अपने मार्ग से विचलित होते हैं और न तो पाँव पीछे की ओर रखते हैं। भारतीय पाँव बढाकर पीछे नहीं हटते, इतिहास इसका साक्षी है। कर्तव्य का पवित्र मार्ग मुक्त रूप में तुम्हारे सामने स्वागत के लिए फैला हुआ है। एक बार सोच लो ! पूर्व पुरुषों की परंपरा से अपने को मिलाकर यदि तुम अपने जातीय गौरवपूर्ण इतिहास को स्थायी रखना चाहते हो तो अपने समयोचित त्याग और बलिदान के मार्ग पर बढ़ो और बढ़कर सफलता तथा सम्मान का अर्जन करो ! अन्यथा तुम किसी भी निर्णय के लिए स्वतंत्र हो । पर उचित कर्तव्यपालन के मार्ग का सही चुनाव ही तुम्हारे लिए श्रेष्ठ और योग्य है।
* जला अस्थियां बारी-बारी,
: चटकाई जिनमें चिंगारी,
: जो चढ़ गये पुण्यवेदी पर,
: लिए बिना गर्दन का मोल।
: कलम, आज उनकी जय बोल॥
: जो अगणित लघु दीप हमारे,
: तूफ़ानों में एक किनारे,
: जल-जलाकर बुझ गए किसी दिन,
: मांगा नहीं स्नेह मुंह खोल।
: कलम, आज उनकी जय बोल॥
: पीकर जिनकी लाल शिखाएं,
: उगल रही सौ लपट दिशाएं,
: जिनके सिंहनाद से सहमी,
: धरती रही अभी तक डोल।
: कलम, आज उनकी जय बोल॥
: अंधा चकाचौंध का मारा,
: क्या जाने इतिहास बेचारा,
: साखी हैं उनकी महिमा के,
: सूर्य चन्द्र भूगोल खगोल।
: कलम, आज उनकी जय बोल॥ -- [[रामधारी सिंह 'दिनकर']], हुंकार/शहीद-स्तवन
* देश के प्रति निष्ठा सभी निष्ठाओं से पहले आती है। और यह पूर्ण निष्ठा है क्योंकि इसमें कोई प्रतीक्षा नहीं कर सकता कि बदले में उसे क्या मिलता है। -- लाल बहादुर शाश्त्री
* तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा ! -- सुभाष चन्द्र बोस
* ये हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी स्वतंत्रता का मोल अपने खून से चुकाएं। हमें अपने बलिदान और परिश्रम से जो आज़ादी मिले, हमारे अन्दर उसकी रक्षा करने की ताकत होनी चाहिए। -- सुभाष चन्द्र बोस
* जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है। -- महात्मा गाँधी
* यह हर एक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह यह अनुभव करे की उसका देश स्वतंत्र है और उसकी स्वतंत्रता की रक्षा करना उसका कर्तव्य है। हर एक भारतीय को अब यह भूल जाना चाहिए कि वह एक राजपूत है, एक सिख या जाट है। उसे यह याद होना चाहिए कि वह एक भारतीय है और उसे इस देश में हर अधिकार है पर कुछ जिम्मेदारियां भी हैं। -- वल्लभभाई पटेल
* सभी महान आन्दोलन लोक्रप्रिय आन्दोलन होते हैं। वे मानवीय जूनून और भावनाओं का विस्फोट होते हैं, जो कि विनाश की देवी या लोगों के बीच बोले गए शब्दों की मशाल के द्वारा क्रियान्वित किये जाते हैं। -- अडोल्फ़ हिटलर
* इस मिट्टी में कुछ अनूठा है, जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है। -- वल्लभभाई पटेल
* ज़िन्दगी तो अपने दम पर ही जी जाती है; दूसरो के कन्धों पर तो सिर्फ जनाजे उठाये जाते हैं। -- भगत सिंह
* हम अपने देश के लिए आज़ादी चाहते हैं, पर दूसरों का शोषण कर के नहीं, ना ही दूसरे देशों को नीचा दिखा कर….मैं अपने देश की आजादी ऐसे चाहता हूँ कि अन्य देश मेरे आजाद देश से कुछ सीख सकें, और मेरे देश के संसाधन मानवता के लाभ के लिए प्रयोग हो सकें। -- लाल बहादुर शाश्त्री
* देशभक्ति मूल रूप से एक धारणा है कि कोई देश इसलिए दुनिया में सबसे अच्छा है क्योंकि आप वहां पैदा हुए थे। -- जार्ज बर्नार्ड शा
* राष्ट्रवाद एक बचकानी बीमारी है। यह मानवजाति का खसरा है। -- अल्बर्ट आइंस्टीन
* अगर हम कभी ये भूल जाते हैं कि हम ईश्वर के अधीन एक देश हैं तब हम एक बर्वाद देश बन जायेंगे। -- रोनाल्ड रीगन
* सभी युद्ध गृहयुद्ध हैं क्योंकि सभी इंसान आपस में भाई-बंधु हैं … हर एक व्यक्ति अपनी मातृभूमि से कहीं ज्यादा मानवजाति का करजदार है। -- फ्रांकोइस फेनेलॉन
* निष्ठुर आलोचना और स्वतंत्र विचार ये क्रांतिकारी सोच के दो अहम् लक्षण हैं। -- भगत सिंह
* किसी भी कीमत पर बल का प्रयोग ना करना काल्पनिक आदर्श है और नया आन्दोलन जो देश में शुरू हुआ है और जिसके आरम्भ की हम चेतावनी दे चुके हैं वो गुरु गोबिंद सिंह और शिवाजी, कमाल पाशा और राजा खान , वाशिंगटन और गैरीबाल्डी , लाफायेतटे और लेनिन के आदर्शों से प्रेरित है। -- भगत सिंह
* देशप्रेम आमतौर पे किसी ख़ास वर्ग के प्रति घृणा से मजबूत होता है और अंतर्राष्ट्रीयता से हमेशा ही मजबूत होती है। -- जॉर्ज ऑरवेल
* देशभक्त का कर्तव्य है कि वो अपने देश की रक्षा उसकी सरकार से करे। -- थॉमस पेन
* आम तौर पर लोग चीजें जैसी हैं उसके आदि हो जाते हैं और बदलाव के विचार से ही कांपने लगते हैं। हमें इसी निष्क्रियता की भावना को क्रांतिकारी भावना से बदलने की ज़रुरत है। -- भगत सिंह
* धर्म और व्यावहारिक जीवन अलग नहीं हैं। सन्यास लेना जीवन का परित्याग करना नहीं है। असली भावना सिर्फ अपने लिए काम करने की बजाये देश को अपना परिवार बना मिलजुल कर काम करना है। इसके बाद का कदम मानवता की सेवा करना है और अगला कदम ईश्वर की सेवा करना है। -- बाल गंगाधर तिलक
* हर देश खुद को और देशों से बेहतर समझता है। इसी से देशभक्ति आती है- और युद्ध भी। -- डेल कार्नेगी
* क्या कुछ इससे भी अधिक मूर्खतापूर्ण हो सकता है कि किसी व्यक्ति को मुझे मारने का अधिकार सिर्फ इसलिए है। क्योंकि वो नदी के उस पार रहता है और उसके शासक का मेरे शासक से झगड़ा हो गया है, जबकि मैंने उसके साथ कोई झगड़ा नहीं किया है ? -- ब्लेज पास्कल
* सच्ची देशभक्ति कहीं और से अधिक अपने ही देश में हो रहे अन्याय से घृणा करती है। -- क्लेरेंस डैरो
* आपको देशभक्ति में इतना अँधा नहीं हो जाना चाहिए कि आप सच्चाई का सामना न कर सकें। जो गलत है वो गलत है, फिर चाहे जो इसे कहे। -- मैलकम एक्स
* देशभक्त : वह व्यक्ति जो सबसे तेज चिल्ला सके बिना ये जाने कि वो किस लिए चिल्ला रहा है। -- मार्क ट्वेन
* देशभक्ति किसी दुष्ट व्यक्ति की आखिरी शरण है। -- सैमुएल जॉनसन
* एक सैनिक के रूप में आपको हमेशा तीन आदर्शों को संजोना और उन पर जीना होगा : सच्चाई, कर्तव्य और बलिदान.जो सिपाही हमेशा अपने देश के प्रति वफादार रहता है, जो हमेशा अपना जीवन बलिदान करने को तैयार रहता है, वो अजेय है. अगर तुम भी अजेय बनना चाहते हो तो इन तीन आदर्शों को अपने ह्रदय में समाहित कर लो। -- सुभाष चन्द्र बोस
* आज हमारे अन्दर बस एक ही इच्छा होनी चाहिए, मरने की इच्छा ताकि भारत जी सके! एक शहीद की मौत मरने की इच्छा ताकि स्वतंत्रता का मार्ग शहीदों के खून से प्रशश्त हो सके। -- सुभाष चन्द्र बोस
* देशप्रेमी हमेशा अपने देश के लिए मरने की बात करते हैं पर कभी अपने देश के लिए मारने की बात नहीं करते। -- बरट्रैंड रस्सेल
* सबसे बड़ी देशभक्ति अपने देश को ये बताना है कि कब वो नीचतापपूर्ण, मूर्खतापूर्ण और, दोषपूर्ण व्यवहार कर रही है। -- जूलियन बार्न्स
* अच्छा आदमी और अच्छा नागरिक होना हमेशा एक जैसा नहीं होता। -- अरस्तु
* देशभक्ति भ्रष्टाचारियों का गुण है। -- ऑस्कर वाइल्ड
* कोई भी झंडा इतना बड़ा नहीं है कि वो निर्दोषों की हत्या की शर्मिंदगी को ढक सके। -- हॉवर्ड जिन
* कभी-कभार आजादी के पेड़ को देशभक्तों और तानाशाहों के खून से सींचा जाना चाहिए। -- थॉमस जेफ़र्सन
* पहले वो लिखा करते थे कि अपने देश के लिए मरना अच्छा और सही है । लेकिन आज कल के युद्ध में , आपके मरने में ना कुछ अच्छा है न सही है । आप बिना किसी ख़ास वजह के कुत्ते की तरह मारे जायेंगे । -- अर्नेस्ट हेमिंग्वे
* देश के प्रति वफादारी हमेशा , सरकार के प्रति वफादारी, जब वो इसकी हकदार हो । -- [[मार्क ट्वेन]]
* प्रगति स्वतंत्रता में निहित है। बिना स्वशासन के न औद्योगिक विकास संभव है, न ही राष्ट्र के लिए शैक्षिक योजनाओं की कोई उपयोगिता है… देश की स्वतंत्रता के लिए प्रयत्न करना सामाजिक सुधारों से अधिक महत्वपूर्ण है। -- बाल गंगाधर तिलक
* एक देश की ताकत अंततः इस बात में निहित है कि वो खुद क्या कर सकता है, इसमें नहीं कि वो औरों से क्या उधार ले सकता है। -- इंदिरा गाँधी
* आज़ादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नही है । पूरे देश को मजबूत होना होगा। -- [[लाल बहादुर शास्त्री]]
==इन्हें भी देखें==
*[[मातृभूमि]]
3hwe6ivomq40mxjl0v5c5bv1nnh01i7
पाणिनि
0
7128
33563
33555
2026-11-04T02:57:46Z
अनुनाद सिंह
658
33563
wikitext
text/x-wiki
'''[[:w:पाणिनि|पाणिनि]]''' (लगभग ईसापूर्व चौथी शताब्दी) [[संस्कृत]] के महान् [[व्याकरण|वैयाकरण]] थे जिन्होंने [[अष्टाध्यायी]] नामक [[व्याकरण]] ग्रन्थ की रचना की।
== उक्तियाँ ==
* ''अर्थवदधातुरप्रत्ययः प्रातिपदिकम् ॥'' -- [[अष्टाध्यायी]]
: अर्थवान् या सार्थक शब्द ही '''प्रातिपदिक''' (मूल संज्ञाशब्द या प्राकृत) हैं।
== पाणिनि पर उद्धरण ==
* ''येनाक्षरसमाम्नायमधिगम्य महेश्वरात् ।
: ''कृत्स्नं व्याकरणं प्रोक्तं तस्मै पाणिनये नमः ॥
: जिन्होंने भगवान शिव (महेश्वर) से वर्णमाला (अक्षर-ज्ञान) प्राप्त करके संपूर्ण व्याकरण शास्त्र का उपदेश दिया, उन (महर्षि) पाणिनि को नमस्कार है।
* ''येन धौता गिरः पुंसां विमलैः शब्दवारिभिः ।
: ''तमश्चाज्ञानजं भिन्नं तस्मै पाणिनये नमः ॥
: जिन्होंने शब्दों रूपी निर्मल जल के द्वारा मनुष्यों की वाणी के दोषों को धो दिया और अज्ञान से उत्पन्न अंधकार को नष्ट कर दिया, उन पाणिनि को नमस्कार है।
* ''अज्ञानान्धस्य लोकस्य ज्ञानाञ्जनशलाकया ।
: ''चक्षुरुन्मीलितं येन तस्मै पाणिनये नमः ॥''
: अज्ञान के कारण अन्धे संसार को ज्ञान की शलाका (सलाई) से जिस पाणिनि ने आँख दिलायी, उस पाणिनि को नमस्स्कार है।
: भावार्थ : जिस प्रकार आँखों में अंधापन या मोतियाबिंद होने पर वैद्य शलाका (सलाई) से अंजन (काजल/औषधि) लगाकर आँखों की रोशनी लौटा देता है, ठीक उसी प्रकार पाणिनि ने अज्ञान रूपी अंधकार से अंधे हुए इस संसार की आँखें ज्ञान रूपी अंजन की सलाई से खोल दीं। उन्हें मेरा नमस्कार है।)
* ''वाक्यकारं वररुचिं भाष्यकारं पतञ्जलिम् ।
: ''पाणिनिं सूत्रकारं च प्रणतोऽस्मि मुनित्रयम् ॥
: वाक्यकार वररुचि (कात्यायन), भाष्यकार पतंजलि और सूत्रकार पाणिनि—इन तीनों मुनियों को मैं प्रणाम करता हूँ।
* ''काणादं पाणिनीयं च सर्वशास्त्रोपकारकम्
: महर्षि कणाद का '''तर्कशास्त्र''' (वैशेषिक/न्याय) और महर्षि पाणिनि का '''व्याकरण शास्त्र''' सभी शास्त्रों के लिए उपकारक (सहायक) हैं।
* ''नमः पाणिनये तस्मै यस्मादाविर भूदिह।
: ''आदौ व्याकरणं काव्यमनु जाम्बवतीजयम्॥'' -- राजशेखर
: पाणिनि को नमस्कार करता हूँ जिन्होंने पहले व्याकरण की रचना की और फिर "जाम्बवन्ती जय" की।
* ''सूत्रपाठं धातुपाठं गणपाठं तथैव च ।
: ''लिंगसूत्रं तथा कृत्वा परं निर्वाणमाप्तवान् ॥'' -- भविष्य पुराण (प्रतिसर्गपर्व, द्वितीय खण्ड, अध्याय 31, श्लोक 13)
: सूत्रपाठ, धातुपाठ, गणपाठ तथा लिंगसूत्र की रचना करके (पाणिनि) परम निर्वाण को प्राप्त हुए।
* ''सिंहो व्याकरणस्य कर्तुरहरत्प्राणान्प्रियान्पाणिने-
: ''र्मीमांसाकृतमुन्ममाथ सहसा हस्ती मुनिं जैमिनिम्।
: ''छन्दोज्ञाननिधिं जघान मकरो वेलातटे पिङ्गल-
: ''मज्ञानावृतचेतसामतिरुषां कोऽर्थस्तिरश्चां गुणैः॥'' -- [[पंचतंत्र|पञ्चतन्त्र]]<ref>[https://mysanskritsubhashit.wordpress.com/2024/09/23/%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9%E0%A5%8B-%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A3%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%B9/ विजय भाटे]</ref>
: व्याकरण की रचना करनेवाले पाणिनि के प्रिय प्राणों का सिंह ने हरण किया। मीमांसा शास्त्र के रचयिता जैमिनि ऋषि को उन्मत्त हाथी ने कुचल दिया और छंदशास्त्र के ज्ञाननिधि पिंगल ऋषि को सागर किनारे पे घड़ियाल ने मार डाला। स्वाभाविक है, अज्ञानी व क्रूर पशुओं का और पाशवी मनुष्यों को गुणवन्त लोगों से क्या लाभ मिलने वाला है?
* ''काचं मणिं काञ्चनमेकसूत्रे मुग्धा निब्ध्नन्ति किमत्र चित्रम् ।
: ''विचारवान् पाणिनिरेकसूत्रे श्वानं युवानं मघवानमाह ॥
: भोली-भाली स्त्रियाँ काँच, मणि और सोने को एक ही धागे में पिरो देती हैं, इसमें आश्चर्य कैसा?विचारवान पाणिनि ने तो अपने एक ही सूत्र में कुत्ते (श्वान), युवक (युवन) और इंद्र (मघवन) को एक साथ रख दिया है (यहाँ पाणिनीय सूत्र 'श्वयुवमघोनां तद्धिते' का संदर्भ है)।
* ''शुनेव यूना प्रसभं मघोना प्रधर्शिता गौत्मधर्मपत्नी ।
: ''विचारवान् पाणिनिरेकसूत्रे श्वानं युवानं मघवानमाह ॥
: गौतम की धर्मपत्नी से इन्द्र ने कुत्ते की भांति मैथुन किया। महान चिन्तक पाणिनि ने श्वान (कुत्ता), युवान (युवा) और मघवा (इन्द्र) को एक ही दोरी में बांध दिया।
* "यद्यपि पाणिनीय व्याकरण की प्रसिद्धि बहुत कम है क्योंकि यह एक विशिष्ट प्रकृति का ग्रन्थ है, फिर भी इसमें कोई सन्देह नहीं है कि पाणिनि का व्याकरण किसी भी प्राचीन सभ्यता की सबसे महान बौद्धिक उपलब्धियों में से एक है और १९वीं शताब्दी के पहले विश्व के किसी भी भाग में निर्मित व्याकरणों में सबसे विस्तृत एवं वैज्ञानिक व्याकरण है।" — '''ए एल बाशम''', प्राचीन भारत : एक परिचय (२०१३)
* "पाणिनि का मस्तिष्क असाधारण था। उन्होंने एक ऐसी मशीन बनायी जो मानव इतिहास में अद्वितीय है। पाणिनि ने हमसे यह अपेक्षा नहीं की थी कि उनके नियमों में हम कुछ नये विचार जोड़ेंगे। पाणिनीय व्याकरण के साथ हम जितना अधिक खिलवाड़ करते हैं, उतना ही यह हमसे दूर होता जाता है।" — '''ऋषि राजपुरोहित''', कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, शोधपत्र (१५ दिसम्बर २०२२)
* पाणिनि की रचना (अष्टाध्यायी) वास्तव में संस्कृत भाषा का प्राकृतिक व्याकरण है। उनका यह व्याकरण (ग्रन्थ) विशाल एवं प्राचीन साहित्य की महत्वपूर्ण शाखा के केन्द्र में है। किसी अन्य रचना की जडें भारतीय वैज्ञानिक विकास रूपी भूमि में इतनी गहरी नहीं गयीं हैं जितनी यह (अष्टाध्यायी)। -- गोल्डस्टकर (Goldstucker)<ref>[https://tamilandvedas.com/2020/03/12/quotes-on-panini-post-no-7684/ QUOTES ON FAMOUS PANINI]</ref>
* बहुत अधिक विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि पाणिनि के व्याकरण में '''बहुत कम''' घाल-मेल किया गया है। किसी अन्य ग्रन्थों की तुलना में अष्टाध्यायी की एकता अधिक सम्भावित है। -- Burnell
* पाणिनि का व्याकरण क्वार्टो आकार के ३५ पन्नों में छापा जा सकता है। इसके बावजूद यह संस्कृत का सम्पूर्ण व्याकरण है। इसकी संरचना बहुत विस्तृत है, और इतनी सम्पूर्णता और कहीं नहीं है। '''एक ही साथ यह विश्व का सबसे छोटा और सबसे पूर्ण व्याकरण है।''' -- Professor A Macdonnell, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ए० मैक्डोनेल
* पाणिनी कृत संस्कृत का वर्णनात्मक व्याकरण मानव बुद्धि के महानतम स्मारकों में से एक है। -- लियोनार्ड ब्लूमफील्ड
* The Astadhyayi, for all its brevity, follows a well-defined format. Panini’s rules though enumerated in a definite order (पूर्व-पर्य); are classified into segments and Chapters, according to the topics and their functions (अधिकरण). -- Sumitra M. Katre
== इन्हें भी देखें ==
* [[संस्कृत]]
* [[भारतीय दर्शन]]
* [[व्याकरण]]
* [[शब्द]]
== बाहरी कड़ियाँ ==
* [https://sa.wikisource.org/wiki/अष्टाध्यायी संस्कृत विकिस्रोत पर अष्टाध्यायी]
* [https://en.wikipedia.org/wiki/Panini_(grammarian) पाणिनि का अंग्रेज़ी विकिपीडिया पृष्ठ]
* [https://hi.wikipedia.org/wiki/पाणिनि हिंदी विकिपीडिया पर पाणिनि]
==सन्दर्भ==
{{टिप्पणीसूची}}
[[Category:संस्कृत विद्वान]]
[[Category:भारतीय दर्शन]]
[[Category:वैयाकरण]]
[[Category:प्राचीन भारत]]
[[Category:शिक्षा]]
dwtjrfnvuv3mepdtkwvxru45oigddc0