विकिसूक्ति
hiwikiquote
https://hi.wikiquote.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A4%AA%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0
MediaWiki 1.48.0-wmf.4
first-letter
मीडिया
विशेष
वार्ता
सदस्य
सदस्य वार्ता
विकिसूक्ति
विकिसूक्ति वार्ता
चित्र
चित्र वार्ता
मीडियाविकि
मीडियाविकि वार्ता
साँचा
साँचा वार्ता
सहायता
सहायता वार्ता
श्रेणी
श्रेणी वार्ता
TimedText
TimedText talk
मॉड्यूल
मॉड्यूल वार्ता
Event
Event talk
शिक्षा
0
6053
33699
33390
2026-11-11T13:48:19Z
अनुनाद सिंह
658
/* आधुनिक और वर्तमान भारतीय शिक्षा */
33699
wikitext
text/x-wiki
* ''सा विद्या या विमुक्तये''
: विद्या वह है जो (व्यक्ति को) विमुक्त करती है।
* ''नास्ति विद्यासमं चक्षुर्नास्ति सत्यसमं तपः।'' -- [[महाभारत]] , 12/339/6
: विद्या के समान आँख नहीं है, सत्य के समान तप नहीं है।
*''माता शत्रुः पिता वैरी येन बालो न पाठितः ।
: ''न शोभते सभामध्ये हंसमध्ये बको यथा ॥
: जो माता-पिता अपने बच्चो को पढ़ाते नहीं है ऐसे माँ-बाप बच्चो के शत्रु के समान है। विद्वानों की सभा में अनपढ़ व्यक्ति कभी सम्मान नहीं पा सकता। वह वहां हंसो के बीच एक बगुले की तरह होता है।
* जिससे मनुष्य विद्या आदि शुभगुणों की प्राप्ति और अविद्यादि दोषों को छोड़ के सदा आनन्दित हो सकें, वह शिक्षा कहाती है। -- [[दयानन्द सरस्वती]], "शिक्षा किसको कहते हैं ?" के उत्तर में
* जिससे पदार्थ का स्वरूप यथावत् जानकर उससे उपकार लेके अपने और दूसरों के लिए सब सुखों को सिद्ध कर सकें वह 'विद्या' और जिससे पदार्थों के स्वरूप को अन्यथा जानकर अपना और पराया अनुपकार करे वह 'अविद्या' कहाती है। -- [[दयानन्द सरस्वती]], "विद्या और अविद्या किसको कहते हैं ?" के उत्तर में
* मैने जो कुछ भी सीखा है, किताबों से सीखा है। -- [[अब्राहम लिंकन]]
* समय और शिक्षा का सही उपयोग व्यक्ति को सफल बनाता है।” -- [[अमिताभ बच्चन]]
* जिम्मेदारी शिक्षित करती है। -- वेन्डेल फिलिप्स
* एक सभ्य घर जैसा कोई स्कूल नहीं है और एक भद्र अभिभावक जैसा कोई शिक्षक नहीं है। -- [[महात्मा गाँधी]]
* व्यक्ति की समस्त शक्तियों के सामंजस्यपूर्ण विकास ही शिक्षा का उद्देश्य है। -- जोहान् हाइनरिख पेस्तालॉत्सी
* केवल एक चीज जो मुझे सीखने में हस्तक्षेप करती है वो है मेरी शिक्षा। -- [[अल्बर्ट आइन्स्टीन]]
* अगर आप एक पुरुष को शिक्षित करते हैं तो आप सिर्फ एक पुरुष को शिक्षित करते हैं; लेकिन अगर आप एक स्त्री को शिक्षित करते हैं तो आप एक पूरी पीढ़ी को शिक्षित करते हैं। -- ब्रिघम यंग
* अगर लोग छोटी छोटी नादानियाँ नहीं करते तो कुछ भी बड़ा बुद्धिमत्तापूर्ण काम नहीं होता। -- लुडविग वित्त्गेंस्तें
* शिक्षा की जड़ें कड़वी होती हैं, लेकिन फल मीठा। -- अरस्तु
* अनदेखी करना अज्ञानता के समान नहीं है, आपको इस पर काम करना होता है। -- मार्गरेट ऐटवुड
* अमेरिका इतना शिक्षित होता जा रहा है कि अज्ञानता एक नयी बात होगी. मैं कुछ गिने चुने लोगो में रहना चाहूँगा। -- [[विल रोजर्स ]]
* असल ज़िन्दगी में, मैं यकीन दिलाता हूँ, अलजेब्रा जैसा कुछ भी नहीं है। -- फ्रैन लेबोविज़
* आंकड़े जानकारी नहीं हैं, जानकारी ज्ञान नहीं हैं, ज्ञान समझ नहीं है, समझ बुद्धिमानी नहीं है। -- क्लिफोर्ड स्टोल
* आधुनिक शिक्षक का कार्य जंगलों की कटौती करना नहीं, बल्कि रेगिस्तान की सिंचाई करना है। -- सी एस लुईस
* आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं; आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं। आप एक औरत को शिक्षित करते हैं; आप एक पूरी पीढ़ी को शिक्षित करते हैं। -- ब्रिघम यंग
* आप कभी भी ओवरड्रेस्ड या ओवरएजुकेटेड नहीं हो सकते। -- ऑस्कर वाइल्ड
* आप हमेशा एक छात्र हैं, कभी मास्टर नहीं हैं आपको आगे चलते रहना होगा। -- कोनार्ड हाल
* एक आदमी जो कभी स्कूल नहीं गया, वह माल गाड़ी से चोरी कर सकता है; लेकिन अगर उसके पास विश्वविद्यालय की शिक्षा है, तो वह पूरी रेल चोरी कर सकता है। -- Theodore Roosevelt
* एक आधुनिक शिक्षक का काम जंगलों को काटना नहीं बल्कि रेगिस्तान को सींचना है। -- सी.एस.लेविस
* एक उदार समाज के मूल में उदार शिक्षा होती है ,और एक उदार शिक्षा के मूल में शिक्षण का कार्य होता है। -- ए. बार्टलेट जियामेट्टी
* एक बार प्रबुद्ध हुआ मन फिर से अंधकारमय नहीं हो सकता। -- थॉमस पेन
* एक शिक्षक दरवाजा खोल सकता है, लेकिन उस दरवाजे के अन्दर प्रवेश आपको खुद ही करना है। -- चीनी कहावत
* एक शिक्षित व्यक्ति वो है जिसने जान लिया है कि सूचना लगभग हमेशा ही अधूरी , अक्सर गलत ,भटकाने वाली, -- रस्सेल बेकर
* ऐसे जियो जैसे कि तुम्हे कल मर जाना हो। ऐसे सीखो जैसे कि तुम्हे हेमशा के लिए जीना हो। -- महात्मा गाँधी
* औपचारिक शिक्षा आपको जीवन यापन करने योग्य बनती है; स्व:शिक्षा आपको सफल बनती है। -- जिम रोहन
* किसी सेना की अपेक्षा शिक्षा स्वतंत्रता के लिए एक बेहतर सुरक्षा है। -- एडवर्ड एवरेट
* केवल एक पीढ़ी के पाठक एक पीढ़ी के लेखकों को जन्म देंगे। -- स्टीवन स्पीलबर्ग
* कोई भी,जिसने सीखना छोड़ दिया चाहे उसकी उम्र बीस साल हो या अस्सी साल,वो बूढा है। कोई भी जिसने ज्ञान प्राप्त करना जारी रखा हुआ है वो युवा है। -- हेनरी फोर्ड
* जब कोई विषय पूरी तरह से अप्रचलित हो जाता है तो हम उसे आवश्यक पाठ्यक्रम बना देते हैं। -- पीटर ड्रकर
* जब तक आप रुकते नहीं ये मायने नहीं रखता कि आप कितना धीमे जा रहे हैं। -- कन्फ्यूशियस
* जितना अधिक मैं जीता हूँ, उतना अधिक मैं सीखता हूँ। जितना अधिक यो कि आप कल मर जायेंगे, ज्ञान ऐसे प्राप्त करो कि आप अमर हैं। -- मोहनदास करमचंद गांधी
* जीवन में बस वही वास्तविक असफलता है जिससे आपने सीख नहीं ली। -- अन्थोनी जे. डी’ एंजिलो
* जो आपने सीखा है उसे भूल जाने के बाद जो रह जाता है वो शिक्षा है। -- बी. ऍफ़. स्किन्नर
* जो कुछ भी हमने स्कूल में सीखा है, वो सब भूल जाने के बाद भी जो हमें याद रहता है, वो ही हमारी शिक्षा है। -- अल्बर्ट आइंस्टीन
* जो कोई भी सीखना छोड़ देता है, चाहे बीस पे या अस्सी पे बूढ़ा है। जो कोई भी सीखता रहता है जवान रहता है। -- हेनरी फोर्ड
* ज्ञान वो सबसे शक्तिशाली हथियार है जिससे आप पूरी दुनिया बदल सकते है। -- नेल्सन मंडेला
* ज्ञान ही शक्ति है। जानकारी स्वतंत्रता है। प्रत्येक परिवार और समाज में शिक्षा, प्रगति का आधार है। -- कोफी अन्नान
* दिमाग भरा जाने वाला पात्र नहीं है, बल्कि जलाई जाने वाली आग है। -- प्लूटार्क
* दुनिया एक किताब है और वे जो घूमते नहीं केवल एक पन्ना पढ़ते हैं। -- अगस्टीन ऑफ़ हिप्पो
* निर्देश कक्षा के बहार समाप्त हो जाते हैं लेकिन शिक्षा जीवन के साथ समाप्त होती है। -- फ्रेदेरिच्क व.रोबेर्त्सों
* परिवर्तन सभी प्रकार की शिक्षाओं का अंतिम परिणाम है। -- लेओबुस्कैग्लिया
* परिवर्तन ही सच्ची विद्या का अंतिम परिणाम है। -- लियो बुस्काग्लिया
* पहले भगवान ने बेवकूफ लोग बनाये, वो अभ्यास के लिए था। फिर उन्होंने स्कूल बोर्ड्स बनाये। -- मार्क ट्वैन
* प्रथम स्थान पर, भगवान ने बेवकूफों को बनाया। वह अभ्यास के लिए था। उसके पश्चात उन्होंने स्कूल बोर्ड बनाया। -- बेस्ट शिक्षा पर विचार
* फॉर्मल ऐजुकेशन आपको जीविका दे देगी; सेल्फ-ऐजुकेशन आपको अमीर बना देगी। -- जिम रौन
* बच्चे ये याद नहीं रखते कि आपने उन्हें क्या पढ़ाने की कोशिश की थी। वे ये याद रखते हैं कि आप क्या हैं। -- जिम हेंसन
* बच्चों को ये सिखाया जाना चाहिए कि कैसे सोचें, ना कि क्या सोचें -- मार्गरेट मीड
* बच्चों को शिक्षित किया जाना चाहिए , पर उन्हें खुद को शिक्षित करने के लिए भी छोड़ दिया जाना चाहिए। -- एर्न्स्ट डीम्नेट
* बच्चों को सिखाईये कि कैसे सोचा जाये, न कि क्या सोचा जाये। -- मार्गरेट मीड
* बिना अपना आपा और आत्म विश्वास खोये, कुछ भी सुन सकने की योग्यता ही शिक्षा है। -- रोबर्ट फ्रॉस्ट
* बिना इच्छा के पढ़ाई यादाश्त खराब कर देती है, और वो जो कुछ भी लेती है उसमे से कुछ नहीं रखती। -- लियोनार्डो डा विन्ची
* बिना दिल को शिक्षित किये दिमाग को शिक्षित करना कोई शिक्षा नहीं है। -- अरस्तु
* बिना शिक्षा के कामन सेन्स होना, शिक्षा प्राप्त करके भी कामन सेन्स ना होने से हज़ार गुना बेहतर है। -- रोबर्ट ग्रीन इन्गेर्सोल
* बिना शिक्षा प्राप्त किये कोई व्यक्ति अपनी परम ऊँचाइयों को नहीं छू सकता। -- होरेस मैन
* बुद्धि और चरित्र – यही सच्ची शिक्षा का लक्ष्य है। -- मार्टिन लूथर किंग जूनियर
* भले ही शिक्षा का जड़ बहुत कड़वा होता है, परन्तु इसका फल बहुत मीठा व स्वादिष्ट होता है। -- अरस्तु
* भविष्य में वो अनपढ़ नहीं होगा जो पढ़ ना पाए। अनपढ़ वो होगा जो ये नहीं जानेगा की सीखा कैसे जाता है । -- अल्विन टोफ्फ्लर
* मुझमें कोई विशिष्ट प्रतिभा नहीं है। मुझे केवल जुनून की हद तक उत्सुकता है। -- अल्बर्ट आइंस्टीन
* मुझे बताओ और मैं भूल जाऊंगा,मुझे दिखाओ और शायद मैं याद रखूँगा,मुझे शामिल करो और मैं समझूंगा। -- चीनी कहावत
* मूल्यों के बिना शिक्षा, उतना ही उपयोगी है जितना कि ऐसा है, मनुष्य को और अधिक चालाक शैतान बनाने की बजाय। बिना मूल्यों के शिक्षा उतनी ही उपयोगी है, जैसे कि वो एक इंसान को और चालाक शैतान बना रही हो। -- सी.एस लुईस
* मैं पढ़ाने वाला नहीं बल्कि जगाने वाला हूँ। -- रॉबर्ट फ्रॉस्ट
* '''मैं स्कूल जाता हूँ, लेकिन मैं जो जानना चाहता हूँ वो कभी नहीं सीखता। -- बिल वाटरसन'''
* मैंने कभी भी अपनी स्कूलिंग को अपनी शिक्षा के मार्ग में नहीं आने दिया है। -- मार्क ट्वेन
* यदि आपको लगता है शिक्षा महंगी है तो अज्ञानता को ट्राई कर लीजिये। -- रॉबर्ट और्बेन
* यह एक शिक्षित दिमाग का लक्षण है, जो एक विचार को स्वीकार किए बिना भी उससे मनोरंजन करने में सक्षम है। -- अरस्तु
* युवा पीढ़ी को इस काबिल बनाना कि वो जीवन भर अपने आप को प्रशिक्षित करते रहें, ये शिक्षा का असली उद्देश्य है। -- रोबर्ट मेनार्ड हुत्चिंस
* वो जो स्कूल के दरवाजे खोलता है, जेल के दरवाजे बंद करता है। -- विक्टर ह्यूगो
* वो व्यक्ति जो एक विद्यालय खोलता है, एक कारावास बंद करता है। -- विक्टर ह्यूगो
* व्यावहारिक विवेक का होना शिक्षित होने से हजार गुना बेहतर है। -- रोबर्ट जी.इन्गेर्सोल्ल
* शादी इंतज़ार कर सकती है, शिक्षा नहीं। -- खालिद हुसैनी
* शिक्षा अचानक से प्राप्त नहीं की जा सकती, इसे उत्साह और परिश्रम के द्वारा प्राप्त किया जाना चाहिए। -- अबीगैल एडम्स
* शिक्षा अपने क्रोध या अपने आत्म विश्वास को खोये बिना लगभग कुछ भी सुनने की क्षमता है। -- राबर्ट फ्रोस्ट
* शिक्षा एक सराहनीय चीज है, पर समय समय पर ये बात याद कर लेनी चाहिए की ऐसा कुछ भी जो जानने योग्य है उसे सिखाया नहीं जा सकता। -- ऑस्कार वाइल्ड
* शिक्षा एक सराहनीय वस्तु है, परन्तु अच्छा है समय-समय पर याद रखें कि जो कुछ भी जानने योग्य है वह सिखाया जाये। -- ऑस्कर वाइल्ड
* शिक्षा का अर्थ है वो जानना ,जो आपको पता भी नहीं था कि वो आपको पता नहीं था। -- डेनियल जे. बूर्स्तिन
* शिक्षा का उच्चतम परिणाम सहनशीलता है। -- हेलेन केलर
* शिक्षा का उद्देश्य है युवाओं को खुद को जीवन भर शिक्षित करने के लिए तैयार करना। -- राबर्ट एम्. हचिंस
* शिक्षा का कार्य गहराई से और गंभीर रूप से सोचना सिखाना है। बुद्धिमत्ता के साथ चरित्र – यही सच्ची शिक्षा का लक्ष्य है। -- मार्टिन लूथर किंग जूनियर।
* शिक्षा का मकसद है एक खाली दिमाग को खुले दिमाग में परिवर्तित करना। -- मैल्कम फ़ोर्ब्स
* शिक्षा का ये मतलब नहीं है कि आपने कितना कुछ याद किया हुआ है, या ये कि आप कितना जानते हैं। इसका मतलब है आप जो जानते हैं और जो नहीं जानते हैं उसमे अंतर कर पाना। -- अनाटोले फ्रांस
* शिक्षा का लक्ष्य ज्ञान की प्रगति और सच्चाई का प्रसार है। -- जॉन एफ कैनेडी
* शिक्षा का सही उद्देश्य तथ्यों का नहीं, बल्कि मूल्यों का ज्ञान होना चाहिए। -- विलियम एस ब्यूर शिक्षा पर अनमोल वचन
* शिक्षा की जड़ कडवी है, पर उसके फल मीठे हैं। -- अरस्तु
* शिक्षा के बिना, हम पर शिक्षित लोगों को गंभीरता से लेने का एक भयानक और घातक खतरा रहता है। -- जी के चेस्टरटन
* शिक्षा ज़िन्दगी की तैयारी नहीं है; शिक्षा खुद ज़िन्दगी है। -- जॉन डेवे
* शिक्षा जीवन की तैयारी नहीं है; शिक्षा ही जीवन है। -- जॉन देवे
* शिक्षा ने ऐसी बहुत बड़ी आबादी पैदा की है जो पढ़ तो सकती है पर ये नहीं पहचान सकती की क्या पढने लायक है। -- जी. एम् . ट्रेवेल्यन
* शिक्षा प्राप्त करना कुछ-कुछ फैलने वाली सेक्स डिजीज जैसा था। ये आपको कई कामों के लिए अनुप्य्युक्त बना देता है और फिर आपके अन्दर इसे आगे फैलाने की तीव्र इच्छा होती है। -- टेरी प्रैचेट
* शिक्षा बाल्टी भरना नहीं है, ये तो आग जलाना है। -- विल्लियम बटलर यीट्स
* शिक्षा भविष्य के लिए पासपोर्ट है जो आज इसके लिए तैयारी करते हैं। -- माल्कॉम एक्स
* शिक्षा भीतर से आती है; आप इसे विचार करके, संघर्ष करके और प्रयास करके प्राप्त कर सकते हैं। -- नेपोलियन हिल
* शिक्षा राष्ट्रों की सस्ती रक्षा का माध्यम है। -- [[एडम्ण्ड बुर्क]]
* शिक्षा वह नींव है जिस पर हम अपने भविष्य का निर्माण करते हैं। -- क्रिस्टीनग्रेगोइर
* शिक्षा शिक्षा है। हमें सब कुछ सीखना चाहिए और फिर चुनाव करना चाहिए कि हमें कौन से मार्ग पर चलना है। शिक्षा ना ईस्टर्न है ना ही वेस्टर्न, ये ह्यूमन है। -- मलाला युसुफजई
* शिक्षा सज्जनता को शुरू करती है, लेकिन पढ़ाई, अच्छी कंपनी और दिखावा उसे खत्म कर देता है । -- जॉन लोक
* शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसे आप दुनिया को बदलने के लिए उपयोग कर सकते हैं। -- नेल्सन मंडेला
* शिक्षा समृद्धि और प्रतिकूल परिस्थितियों में एक आभूषण है। -- अरस्तु
* सिद्धांतों के बिना शिक्षा, एक मनुष्य को चालाक दैत्य बनाने जैसा है। -- सी. एस. लेविस
* सीखने के लिए एक जूनून पैदा कीजिये. यदि आप कर लेंगे तो आपका विकास कभी नहीं रुकेगा। -- अन्थोनी जे. डी’एंजेलो
* सीखने में आप सिखायेंगे, और सिखाने में आप सीखेंगे। -- फिल कॉलिन्स
* स्कूल का सबसे सीधा लड़का भी अब उस सत्य को जानता है जिसके लिए आर्कमडीज ने अपना जीवन बलिदान कर दिया होता। -- एर्न्स्ट रेनैन
* स्पून फीडिंग आखिरकार कुछ नहीं सिखाता बस स्पून का शेप सिखा देता है। -- इ एम् फोरस्टर
* हमने स्कूल में जो सीखा है वह सब भूलने के बाद जो याद रहता है, वही शिक्षा है। ज्ञान का निवेश सर्वोत्तम भुगतान करता है। -- बेंजामिन फ्रैंकलिन
* हमारे पुस्तकालयों की जो भी लागत हो, उसकी कीमत एक अज्ञानी राष्ट्र की तुलना में कम है। -- वाल्टर क्रोंकाईट
* शिक्षा जीवन में सफलता की कुंजी है, और शिक्षक अपने छात्रों के जीवन पर स्थायी प्रभाव डालते हैं जिससे वह अपने जीवन में सफल होते हैं। -- सोलोमन ऑर्टिज़
* शिक्षा हमारे समाज की आत्मा है जो कि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को दी जाती है। -- जी.के.चेस्तेरसों
* शिक्षा हमें अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाती है। -- एलान ब्लूम
* शिक्षित व्यक्ति को आसानी से शाषित किया जा सकता है। -- फ्रेडरिक दी ग्रेट
* सच है, अल्प ज्ञान खतरनाक है,पर फिर भी ये पूर्ण रूप से अज्ञानी होने से बेहतर है। -- अबीगेल वैन बरेन
* सच्ची शिक्षा के दो लक्ष्य हैं; एक बुद्धिमत्ता, दूसरा चरित्र। -- मार्टिन लुथर किंग
* शिक्षा स्वतंत्रता के स्वर्ण द्वार खोलने के कुंजी है। -- जार्ज वाशिंगटन करवर
* हर देश के बच्चों को दो प्रमुख विचार सिखाए जाने चाहिए। वे हैं : व्यक्ति का मूल्य, और यह तथ्य कि मानवता एक है। ~ एलिस बेली<ref>https://en.wikiquote.org/wiki/Alice_Bailey</ref>
* शिक्षा की समस्याएं हमारे युग की गहनतम समस्याओं का प्रतिबिम्ब मात्र हैं। उन्हें संगठन, प्रशासन या अधिक धन व्यय से नहीं सुलझाया जा सकता, यद्यपि इन चीजों के महत्त्व से इनकार नहीं किया जा सकता। वास्तव में हम एक रोग से ग्रस्त हैं जो तत्वमीमांसीय है और उसका इलाज भी इसलिए तत्वमीमांसीय ही हो सकता है। जो शिक्षा हमारे प्रमुख विश्वासों को स्पष्ट न कर सके, वह केवल प्रशिक्षण या व्यसन मात्र है। जब तक हमारे विश्वास गड्ड-मड्डु रहेंगे और वर्तमान तत्वमीमांसा-विरोधी वातावरण बना रहेगा, अव्यवस्था बदतर होती जाएगी। -- [[ई० एफ० शुमाकर]]
* विद्या किसे कहते हैं? इसकी परिभाषा करते हुए शास्त्रकारों ने सूत्र रूप में कह दिया है कि- 'सा विद्या या विमुक्तये' अर्थात् विद्या वह है कि जो मुक्ति प्रदान करे। जिसके द्वारा हम रोग, शोक, द्वेष, पाप, दीनता, दासता, गरीबी, बेकारी, अभाव, अज्ञान, दुर्गुण, कुसंस्कार आदि की दासता से मुक्ति प्राप्त कर सकें वह विद्या है। ऐसी विद्या को प्राप्त करने वाले विद्वान कहे जाते हैं।<br>प्राचीन समय में आज के जितने स्कूल कालेज न थे। पढ़ने वाले छात्रों को एक गधे के बोझ की बराबर पुस्तकें लादकर यों स्कूल न जाना पड़ता था। दिन-रात आवश्यक बातें रटाने की पद्धति की आज की शिक्षा प्रणाली का कहीं दर्शन भी न था। तो भी लोग विद्वान होते थे। उपयोगी शिक्षा और विद्या का इतना अधिक प्रचलन था कि हर ग्राम और नगर स्वतः एक कालेज था। वहाँ के निवासी अपने घर वालों, कुटुम्बियों और नगर निवासियों से ही बहुमूल्य ज्ञान प्राप्त कर लेते थे। तोता रटंत की अपेक्षा जीवन की उपयोगी और आवश्यक शिक्षा क्रियात्मक रीति से प्राप्त की जाती थी। प्रत्यक्ष प्रमाण और अनुभव द्वारा वे तथ्य शिक्षार्थियों को भली प्रकार हृदयंगम हो जाते थे।<br>मेघनाद, कुम्भकरण, अंगद, हनुमान, जामवंत से योद्धा, अर्जुन, भीम, भीष्म, द्रौण जैसे महारथी बी. ए. पास थे या मेट्रिक्युलेट थे इसका कुछ पता नहीं चलता। दर्शन, विज्ञान, चिकित्सा, खगोल, भूगर्भ, प्राणिशास्त्र, रसायन, शिल्प, वास्तु, अर्थ, नीति, धर्म, अध्यात्म आदि विषयों के विशेषज्ञ घर-घर में होते थे। इन विषयों की वे क्रियात्मक जीवन में अनुभव पूर्ण शिक्षा प्राप्त करते थे और अपने विषय के सुयोग्य ज्ञाता बन जाते थे। पुरुष के समान स्त्रियाँ भी अपनी विद्वत्ता में शिक्षा में आगे बढ़ी चढ़ी थीं। स्त्रियों के कालेज कहीं थे इसका पता इतिहास के पन्ने नहीं देते पर इतना जरूर बताते हैं कि आज की 'कालेज गर्ल्स' की अपेक्षा उस समय की ललनाएं हर दृष्टि से अधिक सुशिक्षित होती थीं।<br>कबीर, रैदास, दादू आदि संत शिक्षा की दृष्टि से पिछड़े हुए कहे जा सकते हैं। वे साहित्य और व्याकरण के उतने विद्वान न थे तो भी आज के एल. टी. प्रोफेसरों की अपेक्षा उनकी विद्या वास्तविक थी। अकबर पढ़े-लिखे न थे, पंजाब केशरी महाराणा रणजीतसिंह की शिक्षा नहीं के बराबर थी, छत्रपति शिवाजी शिक्षित न थे पर जो कुछ उनने सीखा था वह आज के फटे हाल ग्रेजुएटों की अपेक्षा बहुत उपयोगी एवं वास्तविक था।<br>हम क्या पढ़ें ? एवं बच्चों को क्या पढ़ावें ? इस प्रश्न का सीधा सा उत्तर शास्त्रकार इस प्रकार देते हैं कि जिस ज्ञान के आधार पर दुखदायी बन्धनों से छुटकारा प्राप्त किया जा सके वही विद्या है, उसे ही पढ़ो। रोग, शोक, द्वेष, पाप, दीनता, दासता, गरीबी, बेकारी, अभाव, अज्ञान, दुर्गुण, कुसंस्कार आदि के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक बन्धनों से मुक्ति प्राप्त करने की योग्यता - शक्ति जिस उपाय द्वारा मिले वहीं विद्या है उसे ही सीखना और सिखाना उचित है।<br>आज की शिक्षा उपरोक्त कसौटी पर कसे जाने के उपरान्त बिल्कुल निकम्मी सिद्ध होती है। जीवन का एक तिहाई भाग स्कूल कालेजों के कैद खाने में व्यतीत करने के बाद हमारे बालक जब बाहर आते हैं तो वे उपरोक्त बंधनों से छूटना तो दूर उलटे जब स्कूल में प्रवेश हुए थे उसकी अपेक्षा भी अधिक जकड़े हुए निकलते हैं। शील, स्वास्थ्य, संयम, विवेक, विनय, श्रद्धा, उत्साह, वीरत्व, सेवा, सहयोग आदि विद्या द्वारा प्राप्त होने वाले स्वाभाविक फल जब उनमें दृष्टिगोचर नहीं होते तो फिर किस प्रकार कहा जा सकता है कि उन्होंने विद्या प्राप्त की है या वे विद्वान हो गये हैं।<br>अन्धानुकरण करके अपने बालकों के इस निरर्थक एवं हानिकर शिक्षा का भार लादकर उनके स्वास्थ्य और जीवन विकास से रोकना उचित नहीं । इतनी खर्चीली, इतनी श्रम साध्य शिक्षा जब विद्या से प्राप्त होने वाले सुफल की उपस्थित नहीं करती वरन् उलटे परिणाम उत्पन्न करती है तो उसे अविद्या या कुशिक्षा ही कह सकते हैं। इस कुशिक्षा में बालकों के जीवन कि विकासोन्मुखी प्रमुख भाग बर्बाद कर दिये जाने पर भविष्य में वे कोई महत्वपूर्ण कार्य कर सकेंगे इसकी संभावना बहुत कम रह जाती है। किशोरावस्था का पुष्प, तोता रटन्त में रात-रात भर जागकर जब मसल डाला जाय तो फिर उस पर उत्तम फल लगने की क्या आशा की जा सकती है?<br>उच्च शिक्षा के नाम पर प्रचलित वर्तमान अनुपयोगी शिक्षा से हमारा कुछ भी भला नहीं हो सकता। अब हमें ऐसी शिक्षा का निर्माण करना होगा जो क्लर्क बाबू ढालने की फैक्टरी न रह कर शिक्षार्थी के जीवन विकास में सर्वतोमुखी सहायता प्रदान करे। उस शिक्षा में अनावश्यक पुस्तकों का गर्दभ भार न रह कर अनुभवी क्रिया कुशल आचार्यों द्वारा जीवनोपयोगी व्यवहारिक शिक्षा देने की व्यवस्था होगी। वही शिक्षा हमारे बालकों को सफल योद्धा, व्यापारी, नेता, सेवक, शिल्पी वैज्ञानिक आदि बना सकेगी। उस धार्मिक आधार पर खड़े हुए शिक्षण से ही मनुष्यों के बीच सच्चे प्रेम और सद्भाव की स्थापना होगी और सुख शान्तिमय लोक परलोक का निर्माण होगा।<br>आइए, हम लोग ऐसी शिक्षा प्रणाली का निर्माण करें, उसके निर्माण की आज के अन्धकार युग में सर्वोपयोगी आवश्यकता है।-- '''[[श्रीराम शर्मा|श्रीरम शर्मा आचार्य]]''', मई १९४६ में अखण्ड ज्योति में 'सा विद्या या विमुक्तये' शीर्षक से लेख में
== अंग्रेजों के शासन के पहले की भारतीय शिक्षा ==
* ''सा विद्या या विमुक्तये।''
: विद्या वह है जो (व्यक्ति को) मुक्ति प्रदान करे।
* ''सत्यं वद धर्मं चर स्वाध्यायात् मा प्रमद।''
: सत्य बोलना, धर्म का आचरण करना, स्वाध्याय से प्रमाद मत करना।
* ब्राह्मण शिक्षकों ने जिस शिक्षा प्रणाली का विकास किया, वह न केवल साम्राज्यों के पतन और समाज के परिवर्तनों से अप्रभावित रही, वरन् उसने हजारों वर्षों तक उच्च शिक्षा की ज्योति को प्रज्ज्वलित रखा। -- डॉ० एफ० ई० केई (FE. Keay)
* ऐसा कोई देश नहीं है जहाँ ज्ञान के प्रति प्रेम इतने प्राचीन समय में प्रारम्भ हुआ हो, या जिसने इतना स्थायी ओर शक्तिशली प्रभाव उत्पन्न किया हो, जितना भारत में। -- एफ डब्ल्यु थॉमस
* विद्यारम्भ संस्कार, उपनयन संस्कार के अनेक वर्षों बाद उस समय आरम्भ हुआ, जब वैदिक संस्कृत, जनसाधारण की बोलचाल की भाषा नहीं रह गई थी। -- डॉ० ए० एस० अल्तेकर
* यह संस्कार पाँच वर्ष की आयु में होता था और साधारणतः सब जातियों के बालकों के लिए था। -- डॉ० वेद मित्र, विद्यारम्भ संस्कार के सम्बन्ध में
* ‘प्रेसीडेंसी के सभी गावों में पाठशालाएं हैं’। -- थॉमस मुनरो की मद्रास प्रेसीडेन्सी में शिक्षा की स्थिति पर रिपोर्ट (१८२२-२६)
* (मद्रास) प्रेसीडेंसी में 12,498 पाठशालाएं हैं, जिन में 1,88,650 विद्यार्थी पढ़ते हैं। -- थॉमस मुनरो की मद्रास प्रेसीडेन्सी में शिक्षा की स्थिति पर रिपोर्ट (१८२२-२६)
* पूरे प्रेसीडेन्सी में मुश्किल से कोई छोटा या बड़ा गाँव होगा जिसमें कम से कम एक विद्यालय न हो। -- जी एल प्रेण्डरगास्ट की बॉम्बे प्रेसीडेन्सी में शिक्षा की स्थिति के बारे में रपट, मार्च १८२४
* बंगाल और बिहार में एक लाख के लगभग स्कूल्स हैं। इन दोनों प्रान्तों की जनसंख्या चार करोड़ के बराबर है। अर्थात प्रति 400 व्यक्तियों पर एक शाला है। -- विलियम एडम्स की बंगाल प्रेसीडेन्सी में शिक्षा की स्थिति पर पहली रपट, 1835 से 1838 तक
* भारत में बड़ी अच्छी विकेंद्रित शिक्षा व्यवस्था है। लगभग प्रत्येक गांव की अपनी पाठशाला हैं, जो गांव वाले चलाते हैं। इन पाठशालाओं को जमीनें आवंटित हैं, जिनकी आमदनी से पाठशाला का खर्चा निकलता है। ... ‘इन में से अनेक स्कूलों का स्तर तो हमारे ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज विश्वविद्यालय के बराबर का है। शिक्षकों को अच्छा वेतन दिया जाता हैं।' -- ब्रिटिश आई सी एस अधिकारी जी. डब्लू. लेटनर "History of Indigenous Education in Punjab : Since Annexation and in 1882" में पंजाब में शिक्ष की स्थिति के बारे में सन १८८२ में
* इस होशियारपुर जिले में साक्षरता की दर 84% है। -- जी. डब्लू. लेटनर, उत्तरी पंजाब के होशियारपुर जिले के बृहद सर्वेक्षण के आधार पर, १८७०-७५
* मालाबार के साहित्य का आधार एक जैसा है और इसमें सभी हिंदू राष्ट्रों (भारत क सभी भागों) की तरह ही शिक्षा-सामग्री शामिल है। शिक्षा हर परिवार में एक प्रारंभिक और महत्वपूर्ण क्रियाकलाप है। उनकी कई महिलाओं को पढ़ना-लिखना सिखाया जाता है। बच्चों को हिंसा के बिना और विशेष रूप से सरल प्रक्रिया द्वारा शिक्षा दी जाती है। .... शिष्य एक-दूसरे के मॉनिटर हैं और अक्षरों/ अंकों को रेत पर उंगली से लिखा जाता है। -- ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी, अलेक्जेंडर वॉकर (1764 – 1831) अपनी पुस्तक के पृष्ठ संख्या 263 पर
* ...ब्रिटिश प्रशासक, जब भारत आये, तो चीज़ों को ज्यों का त्यों अपने कब्जे में लेने के बजाय, उन्हें जड़ से उखाड़ना शुरू कर दिया। उन्होंने जड़ से मिट्टी हटायी और जड़ को देखने लगे, और जड़ को वैसे ही (बिना मिट्टी के) छोड़ दिया। और वह सुन्दर वृक्ष नष्ट हो गया। -- महात्मा गांधी, 20 अक्टूबर, 1931 को चैथम हाउस, लंदन में
* हालाँकि, तेरहवीं सदी से लेकर उन्नीसवीं सदी के आरम्भ तक की अवधि के दौरान इतिहास या शिक्षा की स्थिति पर बहुत कम लिखा गया है। -- डॉ [[धरमपाल|धर्मपाल]], 'द ब्युटीफुल ट्री' की प्रस्तावना में
* इस बात पर ज़ोर देना ज़रूरी है कि स्वदेशी शिक्षा पाठशालाओं, मदरसों और गुरुकुलों के माध्यम से दी जाती थी। इन पारंपरिक संस्थानों का कर्यकलाप 'शिक्षा' कहलाता था और इसे सारे लोग वित्तीय सहयोग देकर जीवित रखते थे। यहाँ तक कि उन लोगों से भी सहयोग मिलता था जो स्वयं अशिक्षित थे। इस शिक्षा में प्रज्ञा, शील और समाधि के विचार शामिल थे। वास्तव में ये संस्थाएँ उस कूप के समान थीं जो समाज की जड़ों को सींचने का कार्य करतीं थीं। इसलिए ये संस्थाएँ आजकल के 'स्कूल' की अपेक्षा बहुत बड़ी भूमिका निभातीं थीं। -- 'द ब्युटीफुल ट्री' में
* प्राचीन "गुरुकुल" प्रणाली को अधिक समालोचनात्मक नजरिए से देखने की जरूरत है और पहला कदम इन गुरुकुलों के इतिहास के रिकार्डों से यह ढूँढना होगा कि उनके क्रियाकलाप क्या-क्या थे। इसके बिना हम प्राचीन गौरव के बारे में ये निरर्थक बातचीत करते रहेंगे और वर्तमान स्कूल प्रणाली को ऐसी दिशा में धकेलते रहेंगे जिसके बारे में कोई नहीं जानता कि वह कैसी होगी। -- डॉ धर्मपाल, 'द ब्युटीफुल ट्री' में
== आधुनिक और वर्तमान भारतीय शिक्षा ==
* हमें वर्तमान में व्यक्तियों का एक ऐसा वर्ग बनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए जो रक्त और रंग में भारतीय हो, लेकिन रुचि, विचार, नैतिकता और बुद्धि में अंग्रेजी हो। -- लॉर्ड मैकाले, भारतीय शिक्षा पर विवरण पत्र, १८३५
* मुझे उम्मीद है कि जिस तरह हम कभी रोमनों के साथ खड़े थे, उसी तरह भारतीय भी जल्दी ही हमारे साथ खड़े नज़र आयेंगे। टेसिटस ने हमें जानकारी दी है कि जूलियस एग्रीकोला ने बर्तानिया के प्रमुख लोगों की सन्तानों को रोम के साहित्य और विज्ञान की शिक्षा देने और रोमन सभ्यता की नफ़ासत से उनका परिचय कराने की नीति अपनायी थी। हम जानते हैं कि यह योजना कितनी सफल रही। -- बंगाल में ईस्ट इण्डिया कम्पनी की शिक्षा-व्यवस्था के एक प्रमुख प्रभारी चार्ल्स ट्रेवेलियन (मैकॉले के बहनोई) , 1838 में<ref>[https://vaniprakashan.com/blogs/post/उपनिवेशवाद-का-अलौकिक-साम्राज्य-—-अभय-कुमार-दुबे?srsltid=AYCX9vJYkZVjM0GX2XLkKG0g8dbzLcEAF5ib5X395eelZFyJ0mfTS7RQ उपनिवेशवाद का अलौकिक साम्राज्य]</ref>
* इस देश में 175 साल के ब्रिटिश शासन के बाद भी 90 प्रतिशत से अधिक भारतीय अशिक्षित हैं। यह एक असहनीय स्थिति है जो त्वरित कार्रवाई की मांग करती है। -- [[श्यामा प्रसाद मुखर्जी]], भारत की स्वतन्त्रता के बाद
== शिक्षा (वेदाङ्ग) ==
* ''छन्दः पादौ तु वेदस्य हस्तौ कल्पोऽथ पठ्यते ।
: ''ज्योतिषामयनं चक्षुर्निरुक्तं श्रोत्रमुच्यते ।।
: ''शिक्षा घ्राणं तु वेदस्य मुखं व्याकरणं स्मृतम् ।
: ''तस्मात् साङ्गमधीत्यैव ब्रह्मलोके महीयते ॥'' -- पाणिनीयशिक्षा, 41-42
: छन्द वेद के चरण हैं, कल्प वेद के हाथ हैं। [[ज्योतिष]] को वेदपुरुष के [[आँख|नेत्र]] तथा निरुक्त को श्रोत्र कहा गया है। शिक्षा वेद की नासिका तथा [[व्याकरण]] इसका मुख है। इस प्रकार अंगों सहित [[वेद]] का अध्ययन करने पर व्यक्ति ब्रह्मलोक (अर्थात् ज्ञानलोक) में प्रतिष्ठा प्राप्त करता है।
* ''स्वरवर्णाद्युच्चारणप्रकारो यत्र शिक्ष्यते उपदिश्यते सा शिक्षा ।'' -- सायण, ऋग्वेदभाष्यभूमिका, पृ.सं. 49
: जहाँ स्वर, वर्ण आदि के उच्चारणभेदों का शिक्षण या उपदेश किया जाता है वह शास्त्र शिक्षा शब्द से कहा जाता है।
* ''शिक्ष्यते यया सा शिक्षा''
: जिसके द्वारा शिक्षण किया जाता है वह शिक्षा है।
* ''शक्तुमिच्छा शिक्षा''
: शक्ति की इच्छा या 'कर सकने' की इच्छा ही शिक्षा है।
* शिक्ष्यन्ते वर्णाः यया, शिक्ष्यते वर्णानां उच्चारणविधिः यया सा शिक्षा ।
==सन्दर्भ==
{{टिप्पणीसूची}}
==इन्हें भी देखें==
* [[गुरु]]
* [[विद्यार्थी]]
* [[विद्या]]
* [[शिक्षक]]
* [[गुरुकुल]]
* [[गिजुभाई बधेका]]
0qazct2vf607wx6yt7t76xs7ib1y71t
33700
33699
2026-11-11T13:49:45Z
अनुनाद सिंह
658
/* इन्हें भी देखें */

* [[भारतीय ज्ञान परम्परा]]
* [[गुरु]]
* [[विद्यार्थी]]
* [[विद्या]]
* [[शिक्षक]]
* [[गुरुकुल]]
* [[गिजुभाई बधेका]]
eux1dwzk110oz0v82mopsnjyvnag70e
सत्संगति
0
6127
33701
33570
2026-11-11T16:37:07Z
अनुनाद सिंह
658
/* सूक्तियाँ */
33701
wikitext
text/x-wiki
'''संगति''' का अर्थ है- 'साथ-साथ गति' या 'साथ रहना'। संगति दो प्रकार की हो सकती है- सत्संगति (सत्संग) और कुसंगति (कुसंग)।
== सूक्तियाँ ==
* ''महाजनस्य संसर्गः कस्य नोन्नतिकारकः।
: ''पद्मपत्रस्थितं तोयम् धत्ते मुक्ताफलश्रियम् ॥
: महापुरुषों का सामीप्य किसके लिए लाभदायक नहीं होता, कमल के पत्ते पर पड़ी हुई पानी की बूँद मोती जैसी शोभा प्राप्त कर लेती है।
* ''सन्तोषः परमो लाभः सत्सङ्गः परमा गतिः ।
: ''विचारः परमं ज्ञानं शमो हि परमं सुखम् ॥'' -- योगवासिष्ठ
: सन्तोष परम लाभ है, सत्संग परम गति है, विचार परम ज्ञान है और इन्द्रियों पर नियंत्रण ही परम सुख है।
* ''बुद्धिश्च हीयते पुंसां नीचैः सह समागमात् ।
: ''मध्यमैर्मध्यतां याति श्रेष्ठतां याति चोत्तमैः॥'' -- महाभारत वनपर्व
: नीच लोगों का साथ करने से पुरुषों की बुद्धि क्षीण होती है। मध्यम लोगों का साथ करने से बुद्धि समान्य स्तर (औसत दर्जे की) की हो जाती है और उत्तम लोगों का साथ करने से बुद्धि श्रेष्ठ हो जाती है।
* ''सुभाषितरसास्वादः सज्जनैः सह संगतिः।
: ''सेवा विवेकी भूपस्य दुःखनिर्मूलनत्रयम् ॥''
: सुभाषितो का रसग्रहण,सज्जनों का सहवास और सुविचारी राजा की सेवा - ये दुःख दूर करने के उपाय हैं।
* ''पश्य सत्संगमाहात्म्यं स्पर्शपाषाणयोदतः।
: ''लोहं च जायते स्वर्णं योगात् काचो मणीयते ॥
: सत्संग का महत्व देखो, पाषाण के स्पर्श से लोहा सोना बनता है और सोने के योग से काच मणि बनता है।
* ''असज्जनः सज्जनसंगि संगात्
: ''करोति दुःसाध्यमपीह साध्यम्।
: ''पुष्याश्रयात् शम्भुशिरोधिरूठा
: ''पिपीलिका चुम्बति चन्द्रबिम्बम् ॥
: सज्जन के सहवास से असज्जन दुष्कर कार्य को भी साध्य बनाता है। पुष्प का आधार लेकर शंकर के मस्तक पर की चींटी चंद्रबिंब का चुंबन करती है।
*''चन्दनं शीतलं लोके चन्दनादपि चन्द्रमा।
:''चन्द्रचन्दनयोर्मध्ये शीतला साधुसंगतिः ॥
: संसार में चन्दन को शीतल माना जाता है लेकिन चन्द्रमा चन्दन से भी शीतल होता है । चन्द्र और चन्दन की शीतलता के बीच सज्जन पुरुष की सङ्गति शीतल होती है।
* ''गंगेवाधविनाशिनो जनमनः सन्तोषसच्चन्द्रिका
: ''तीक्ष्णांशोरपि सत्प्रभेव जगदज्ञानान्धकारावहा।
: ''छायेवाखिलतापनाशनकारी स्वर्धेनुवत् कामदा
: ''पुण्यैरेव हि लभ्यते सुकृतिभिः सत्संगति र्दुर्लभा ॥
: गंगा की तरह पाप का नाश करनेवाली, चंद्र किरण की तरह शीतल, अज्ञानरुपी अंधकारका नाश करनेवाली, ताप को दूर करनेवाली, कामधेनु की तरह इच्छित चीज देनेवाली, बहुत पुण्य से प्राप्त होनेवाली सत्संगति दुर्लभ है।
* ''सन्तप्तायसि संस्थितस्य पयसः नामापि न श्रूयते
: ''मुक्ताकारतया तदेव नलिनीपत्रस्थितं राजते।
: ''स्वात्यां सागरशुक्ति संपुट्गतं तन्मौक्तिकं जायते
: ''प्रायेणाधममध्यमोत्तम गुणाः संसर्गतो देहिनाम् ॥
: तप्त लोहे पर पानी का नाम निशान नहीं रहता। वही पानी कमल के पुष्प पर हो तो मोती जैसा लगता है, और स्वाति नक्षत्र में छीप के अंदर अगर गिरे तो वह मोती बनता है। ज़ादा करके अधम, मध्यम और उत्तम दशा संसर्ग से होती है।
* ''कीर्तिनृत्यति नर्तकीव भुवने विद्योतते साधुता
: ''ज्योत्स्नेव प्रतिभा सभासु सरसा गंगेव संमीलति।
: ''चित्तं रज्जयति प्रियेव सततं संपत् प्रसादोचिता
: ''संगत्या न भवेत् सतां किल भवेत् किं किं न लोकोत्तरम् ॥
: कीर्ति नर्तकी की तरह नृत्य करती है। दुनिया में साधुता प्रकाशित होती है। सभा में ज्योत्सना जैसी सुंदर प्रतिभा गंगा की तरह आ मिलती है, चित्तको प्रियाकी तरह आनंद देती है, प्रसादोचित् संपद आती है। अच्छे मानव के सहवास से कौनसा लोकोत्तर कार्य नहीं होता ?
* ''सत्संगाद्ववति हि साधुता खलानाम्
: ''साधूनां न हि खलसंगात्खलत्वम्।
: ''आमोदं कुसुमभवं मृदेव धत्ते
: ''मृद्रन्धं न हि कुसुमानि धारयन्ति ॥
: सत्संग से दुष्ट लोग अच्छे बनते हैं, लेकिन दुष्ट की सोबत से अच्छे लोग बुरे (दुष्ट) नहीं बनते। फ़ूल में से पेदा हुई सुवास मिट्टी लेती है, लेकिन पुष्प मिट्टी कि सुवास (गंध) नहीं लेते।
* ''कल्पद्रुमः कल्पितमेव सूते
: ''सा कामधुक कामितमेव दोग्धि।
: ''चिन्तामणिश्चिन्तितमेव दत्ते
: ''सतां हि संगः सकलं प्रसूते ॥
: कल्पवृक्ष कल्पना किया हुआ हि देता है, कामधेनु इच्छित वस्तु ही देती है, चिंतामणी जिसका चिंतन करते हैं वही देता है, लेकिन सत्संग तो सब कुछ देता है।
* ''संगः सर्वात्मना त्याज्यः स चेत्कर्तुं न शक्यते।
: ''स सिद्धिः सह कर्तव्यः सन्तः संगस्य भेषजम् ॥
: कुसंग का त्याग पूर्णरुप से करना चाहिए वह अगर शक्य नहीं है। सज्जन का संग करना चाहिए क्यों कि सज्जन संग का औषधि है।
* ''कीटोऽपि सुमनःसंगादारोहति सतां शिरः।
: ''अश्मापि याति देवत्वं महद्भिः सुप्रतिष्ठितः ॥
: पुष्प के संग से कीडा भी अच्छे लोगों के मस्तक पर चढता है। बडे लोगों से प्रतिष्ठित किया गया पत्थर भी देव बनता है।
* ''असतां संगपंकेन यन्मनो मलिनीक्र्तम्।
: ''तन्मेऽद्य निर्मलीभूतं साधुसंबंधवारिणा ॥
: कीचड जैसे दुर्जन के संग से मलिन हुआ मेरा मन आज साधुसंगरुपी पानी से निर्मल बना।
* ''शिरसा सुमनःसंगाध्दार्यन्ते तंतवोऽपि हि।
: ''तेऽपि पादेन मृद्यन्ते पटेऽपि मलसंगताः ॥
: फ़ूलके संग से धागाभी मस्तक पर धारण होता है, और वही धागा जाल के संग से पाँव तले कुचला जाता है
* ''दूरीकरोति कुमतिं विमलीकरोति
: ''चेतश्चिरन्तनमधं चुलुकीकरोति।
: ''भूतेषु किं च करुणां बहुलीकरोति
: ''संगः सतां किमु न मंगलमातनोति ॥
: कुमति को दूर करता है, चित्त को निर्मल बनाता है। लंबे समय के पाप को अंजलि में समा जाय ऐसा बनाता है, करुणा का विस्तार करता है; सत्संग मानव को कौन सा मंगल नहीं देता ?
* ''हरति ह्रदयबन्धं कर्मपाशार्दितानाम्
: ''वितरति पदमुच्चैरल्प जल्पैकभाजाम्।
: ''जनमनरणकर्मभ्रान्त विधान्तिहेतुः
: ''त्रिजगति मनुजानां दुर्लभः साधुसंगः ॥
: कर्मपाश से पीडित मानव के ह्रदयबंधको हर लेता है, छोटे मानवको उँचा स्थान देता है, जन्म-मरण की भ्रांति में से विश्रांति देता है; तीनों लोक में साधुसंग अत्यंत दुर्लभ है।
* ''नलिनीदलगतजलवत्तरलं
: ''तद्वज्जीवनमतिशयचपलम्।
: ''क्षणमपि सज्जनसंगतिरेका
: ''भवति भवार्णवतरणे नौका ॥
: कमलपत्र पर पानी जैसा चंचल यह जीवन अतिशय चपल है। इसलिए एक क्षण भी की हुई सज्जनसंगति भवसागर को पार करनेवाली नौका है।
* ''तत्त्वं चिन्तय सततंचित्ते
: ''परिहर चिन्तां नश्वरचित्ते।
: ''क्षणमिह सज्जनसंगतिरेका
: ''भवति भवार्णतरणे नौका ॥
: सतत चित्त में तत्व का विचार कर, नश्वर चित्तकी चिंता छोड दे। एक क्षण सज्जन संगति कर, भव को तैरनेमें वह नौका बनेगी।
* ''मोक्षद्वारप्रतीहाराश्चत्वारः परिकीर्तिताः
: ''शमो विवेकः सन्तोषः चतुर्थः साधुसंगमः ॥
: शम, विवेक, संतोष और साधुसमागम – ये चार मोक्षद्वार के पहेरेदार हैं।
* ''सन्तोषः साधुसंगश्च विचारोध शमस्तथा।
: ''एत एव भवाम्भोधावुपायास्तरणे नृणाम् ॥
: संतोष, साधुसंग, विचार, और शम इतने हि उपाय भवसागर पार करनेके लिए मानवके पास है।
* ''वरं पर्वतदुर्गेषु भ्रान्तं वनचरैः सह।
: ''न मूर्खजनसम्पर्कः सुरेन्द्रभवनेष्वपि॥
: वनचर जन्तुओं के साथ दुर्गम पर्वतीय स्थानों और जंगलों में रहना अच्छा है, परन्तु इन्द्रभवन में भी मूर्खों के साथ रहना ठीक नहीं है।
:''जाड्यं धियो हरति सिंचति वाचि सत्यं,
:''मानोन्नतिं दिशति पापमपाकरोति ।
:''चेतः प्रसादयति दिक्षु तनोति कीर्तिं
:''सत्संगतिः कथय किं न करोति पुंसाम् ॥
: अच्छे मित्रों का साथ बुद्धि की जड़ता को हर लेता है, वाणी में सत्य का संचार करता है, मान और उन्नति को बढ़ाता है और पाप से मुक्त करता है । चित्त को प्रसन्न करता है और ( हमारी ) कीर्ति को सभी दिशाओं में फैलाता है ।(आप ही ) कहें कि सत्संगति मनुष्यों का कौन सा भला नहीं करती ।
* ''आसीत्पूर्वं विमलजलधौ मण्डनं भूपतीनां
: ''नारीणां च प्रबलमुकुटे काञ्चनेन प्रसङ्गात्।
: ''तन्त्रीबद्धः कथमिदमहोकाचखण्डेन सार्धं
: ''भिल्लीकण्ठे मरकतमणे कामवस्थां गतोSसि।।'' -- सुभाषित रत्नाकर (प्रसंग रत्नावली)
: यह सुभाषित "स्थान माहात्म्य " शीर्षक के अन्तर्गत संकलित है। कवि एक मकरतमणि को लक्ष्य करते हुए कहता है कि अरे मकरतमणि ! पहले तुम महान समुद्र में रहती थी और फिर तुमने स्वर्ण के साथ मिल कर राजाओं के और नारियों के मुकुटों की शोभा बढाई। अहो ! बताओ तो अब तुम्हारी यह कैसी दुर्दशा हो गयी है कि अब तुम अब एक भीलनी के गले में कांच के टुकडों की एक माला में गुंथे हुए हो? (कहने का तात्पर्य यह है कि सुसंगति से लोग सम्मानित होते हैं और कुसंगति में उनकी अवनति हो जाती है।)
* बालमीक नारद घटजोनी। निज निज मुखनि कही निज होनी॥
: जलचर थलचर नभचर नाना। जे जड़ चेतन जीव जहाना॥
: मति कीरति गति भूति भलाई। जब जेहिं जतन जहाँ जेहिं पाई॥
: सो जानब सतसंग प्रभाऊ। लोकहुँ बेद न आन उपाऊ॥
: बिनु सतसंग बिबेक न होई। राम कृपा बिनु सुलभ न सोई॥
: सतसंगत मुद मंगल मूला। सोइ फल सिधि सब साधन फूला॥
: सठ सुधरहिं सतसंगति पाई। पारस परस कुधात सुहाई॥
: बिधि बस सुजन कुसंगत परहीं। फनि मनि सम निज गुन अनुसरहीं॥
: बिधि हरि हर कबि कोबिद बानी। कहत साधु महिमा सकुचानी॥
: सो मो सन कहि जात न कैसें। साक बनिक मनि गुन गन जैसें॥
* ''सठ सुधरहिं सतसंगति पाई। पारस परस कुधात सुहाई॥'' -- तुलसीदास
: सत्संगति पाकर दुष्ट व्यक्ति सुधर जाता है, जैसे पारस के स्पर्श से कुधातु भी सुन्दर बन जती है।
* ''गगन चढ़इ रज पवन प्रसंगा।'' -- तुलसीदास
: पवन का साथ पाकर धूल भी आकाश पर पहुँच जाती है।
* बरु भल बास नरक कर ताता। दुष्ट संग जनि देइ बिधाता ॥ -- रामचरितमनस, सुन्दरकाण्ड
: (विभीषण श्री राम से कहते हैं कि) नरक में रहना वरन् अच्छा है, परन्तु विधाता दुष्ट का संग (कभी) न दे।
* मज्जन फल पेखिअ ततकाला। काक होहिं पिक बकउ मराला॥
: सुनि आचरज करै जनि कोई। सतसंगति महिमा नहिं गोई॥ -- रामचरितमानस, बालकाण्ड
: इस तीर्थराज में स्नान (सन्तों की संगति) का फल तत्काल ऐसा देखने में आता है कि कौए कोयल बन जाते हैं और बगुले हंस। यह सुनकर कोई आश्चर्य न करे, क्योंकि सत्संग की महिमा छिपी नहीं है।
* कबिरा संगत साधु की, ज्यों गंधी का बास।
: जो कुछ गंधी दे नहीं, तो भी बास सुवास ॥ -- कबीरदास
* कबिरा संगत साधु की, बेगि करीसै जाइ।
: दुरमति दूर गँवाइसी, देसी सुमति बताइ ॥ -- कबीरदास
* ''ग्रह भेसज जल पवन पट पाई कुजोग सुजोग।
: ''होहिं कुवस्तु सुवस्तु जग लखहिं सुलक्षन लोग॥'' -- तुलसीदास
: ग्रह, दवा, पानी, हवा, वस्त्र - ये सब कुसंगति (कुयोग) और सुसंगति (सुयोग) पाकर संसार में बुरे और अच्छे वस्तु हो जाते हैं। ज्ञानी और समझदार लोग ही इसे जान पाते हैं।
* ''को न कुसंगति पाइ नसाई। रहइ न नीच मतें चतुराई।'' -- तुलसीदास
: खराब संगति से सभी नष्ट हो जाते हैं। नीच लोगों के विचार के अनुसार चलने से चतुराई, बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है।
* ''तात स्वर्ग अपवर्ग सुख धरिअ तुला एक अंग।
: ''तूल न ताहि सकल मिलि जो सुख लव सतसंग॥'' -- तुलसीदास
: यदि तराजू के एक पलड़े पर स्वर्ग के सभी सुखों को रखा जाये तब भी वह एक क्षण के सतसंग से मिलने बाले सुख के बराबर नहीं हो सकता।
* '' भक्ति सुतंत्र सकल सुख खानी। बिनु सतसंग न पावहिं प्रानी॥''
: ''पुन्य पुंज बिनु मिलहिं न संता। सत संगति संसृति कर अंता॥'' -- तुलसीदास
: भक्ति समस्त सुखों की खान है। किन्तु संतों के मार्गदर्शन के बिना इसे पाना बहुत कठिन है। ढेर सारा पुण्य किये बिना संतो की संगति नहीं मिलती। सत्संगति ही जन्म-मरण के चक्र का अन्त कर सकती है।
* ''बसि कुसंग चाह सुजनता, ताकी आस निरास ।
: ''तीरथहू को नाम भो, गया मगह के पास ॥'' -- तुलसीदास
: यदि बुरी संगति करके कोई सफलता तथा समाज से प्रतिष्ठा प्राप्त करने की इच्छा रखता है तो उसे आजीवन कुछ भी हाथ नहीं लगेगा और उसकी इच्छा केवल इच्छा मात्र रह जाएगी। जिस प्रकार मगध के नजदीक बसने के कारण विष्णुपद तीर्थ का नाम 'गया' रखा गया।
* ज्ञान घटे नर मूढ़ की संगत। बुद्धि घटे चित विषय भरमाए।
: तेज घटे पर नारी की संगत। बुद्धि घटे बहु भोजन खाये।
: प्रेम घटे नित ही कुछ मांगत। मान घटे नित पर घर जाए।
: दयाल कहे सुन रे मन मूरख। पाप घटे हरि के गुण गाए॥ -- सन्त दादू दयाल
== इन्हें भी देखें ==
* [[सज्जन]]
* [[सन्धि]]
tb1gndf3j2v7kh0fh55m67kwschs3zr
वास्तु
0
8494
33702
32808
2026-11-12T03:35:11Z
अनुनाद सिंह
658
33702
wikitext
text/x-wiki
[[चित्र:Angkor Wat W-Seite.jpg|right|thumb|300px|[[:w:अंकोरवाट मन्दिर|अंकोरवाट मन्दिर]] विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक संरचना है]]
[[चित्र:Ellora Kailash temple overview.jpg|right|thumb|300px|एलोरा का [[:w:कैलाश मन्दिर|कैलाश मन्दिर]] जो एकल चट्टान को काटकर बनाया गया है तथा ऊपर से नीचे की ओर क्रमशः निर्मित हुआ है।]]
'''वास्तु''' या आर्किटेचर । '''वास्तुकला''' (Architecture) भवनों और अन्य भौतिक संरचनाओं की योजना बनाने, डिजाइन करने और निर्माण करने की कला और विज्ञान है। यह न केवल उपयोगिता का साधन है, बल्कि मानवीय संस्कृति और कला का प्रतिबिंब भी है।
== उद्धरण ==
* ''शास्त्रेणानेन सर्वस्य लोकस्य परमं सुखम्।
: ''चतुर्वर्गफलावाप्तिः लोकश्चापि सुप्रतिष्ठितः॥'' -- (समराङ्गण सूत्रधार)
: इस शास्त्र (वास्तुशास्त्र) के द्वारा सम्पूर्ण लोक परम सुख पाता है। इससे चारों फलों ( धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष) की प्राप्ति होती है तथा संसार सुखी रहता है।
* ''प्रासादं पुरुषं मत्वा पूजयेन्मन्त्रवित्तमः।'' -- (शिल्परत्न)
: प्रासाद (महल) को पुरुष मानकर पूजना चाहिये ।
* ''मानं प्रमाणं रत्नं स्यात् सर्वलोकस्य मंगलम्।''
: मान और प्रमाण (Measurement and proportion) रत्न की भांति हैं। इससे लोक मंगल होता है।
* ''स्थपतिः शास्त्रविद्वान् स्यात् सर्वकर्मसु कोविदः।'' -- (विश्वकर्मा वासुशास्त्र)
: स्थपति (राजगीर) ऐसा हो जो शास्त्रों (विज्ञान) का ज्ञाता हो और सभी कर्मों में प्रवीण हो।
* ''यत्रैता न प्ररोहन्ति भूमिस्त्यज्या शुभैषिणा।'' -- (बृहत्संहिता)
: जहाँ ये (पेड़-पौधे) न हों, शुभ चाहने वाले के लिये वह भूमि त्याज्य है।
* ''वास्तु पुरुषस्य देहः स्यात् जगतः प्रतिरूपकः।
: ''तस्माद् वास्तुं परीक्ष्यैव गृहं कुर्यात् विचक्षणः॥
: वास्तु-पुरुष का शरीर सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड का प्रतिरूप माना गया है। इसलिए बुद्धिमान व्यक्ति को गृह-निर्माण से पहले वास्तु का भली-भाँति परीक्षण करना चाहिए।
* ''गृहं धर्मस्य मूलं स्यात् गृहं लक्ष्म्या निवेशनम्।
: ''गृहहीनस्य न धर्मोऽस्ति न सुखं न च सौख्यकम्॥
: गृह धर्म का आधार है और वही लक्ष्मी का निवास स्थान है। गृहहीन व्यक्ति न तो कोई धर्म-कर्म कर पाता है, न उसे सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
* ''सुसंयोजितमार्गं च समवेशितवेश्मकम्।
: ''नगरं वर्धते नित्यं धर्मार्थसुखसाधनम्॥
: जिस नगर में मार्ग सुव्यवस्थित हों और भवन सम्यक् रूप से नियोजित हों, वह नगर सदा उन्नति करता है और धर्म, अर्थ तथा सुख की प्राप्ति कराता है।
* ''यत्र वायुः प्रकाशश्च सम्यग् गच्छति सर्वदा।
: ''तत्र रोगभयं नास्ति वास्तु तत् प्रशस्यते॥
: जिस भवन में वायु और प्रकाश का उचित प्रवाह रहता है, वहाँ रोग का भय नहीं होता; ऐसा वास्तु प्रशंसनीय माना जाता है।
* ''यस्य वास्तु समं प्रोक्तं दिशां चानुगतं सदा।
: ''तस्य नित्यं वसेल्लक्ष्मीः क्षयस्तस्य न जायते॥
: जिसका वास्तु दिशाओं के अनुरूप और संतुलित होता है, उसके यहाँ लक्ष्मी सदा निवास करती है और उसका कभी ह्रास नहीं होता।
* वास्तुकला जमी हुई संगीत है। (Architecture is frozen music.) -- '''[[w:en:Johann Wolfgang von Goethe|योहान वोल्फगांग वॉन गेटे]]'''
* एक वास्तुकार का काम अपनी इमारत के माध्यम से जीवन को और अधिक सुंदर बनाना है। -- '''[[w:en:Frank Lloyd Wright|फ्रैंक लॉयड राइट]]'''
* वास्तुकला महान कलाओं में से एक है, क्योंकि यह सीधे तौर पर मनुष्य के रहने के ढंग को प्रभावित करती है। -- '''[[w:en:Le Corbusier|ली कोर्बुज़िए]]'''
* हम अपनी इमारतों को आकार देते हैं; उसके बाद वे हमें आकार देती हैं। -- '''[[w:hi:विंस्टन चर्चिल|विंस्टन चर्चिल]]'''
* वास्तुकला का उद्देश्य केवल आश्रय देना नहीं, बल्कि मनुष्य की आत्मा को प्रेरित करना भी है। -- '''[[w:en:Zaha Hadid|ज़ाहा हदीद]]'''
* कम ही अधिक है। (Less is more.) -- '''[[w:en:Ludwig Mies van der Rohe|लुडविग मिस वैन डेर रोहे]]'''
* वास्तुकला एक दृश्य कला है, और इमारतें खुद बोलती हैं। -- '''[[w:en:Julia Morgan|जूलिया मॉर्गन]]'''
* एक अच्छी इमारत वह है जो सुंदरता के साथ-साथ टिकाऊपन और उपयोगिता का संगम हो। -- '''[[w:en:Vitruvius|विट्रुवियस]]'''
* वास्तुकला सत्य की खोज है। यह अंतरिक्ष और प्रकाश का संतुलन है। -- '''[[w:en:Louis Kahn|लुई कान]]'''
* डॉक्टर अपनी गलतियों को दफना सकता है, लेकिन एक वास्तुकार अपनी गलतियों को केवल बेल-बूटे (creepers) लगाकर छिपा सकता है। -- '''[[w:en:Frank Lloyd Wright|फ्रैंक लॉयड राइट]]'''
* वास्तुकला वह खेल है जिसमें रूपों को प्रकाश में एक साथ लाया जाता है। -- '''[[w:en:Le Corbusier|ली कोर्बुज़िए]]'''
* निर्माण करना एक आवश्यकता है, लेकिन वास्तुकला एक कला है। -- '''[[w:en:Philip Johnson|फिलिप जॉनसन]]'''
* हर महान वास्तुकला एक महान समाज का प्रतिबिंब होती है। -- '''[[w:en:John Ruskin|जॉन रस्किन]]'''
* घर इंसानों के रहने के लिए एक मशीन है। -- '''[[w:en:Le Corbusier|ली कोर्बुज़िए]]'''
== इन्हें भी देखें ==
* [[कला]]
* [[इंजीनियरी]]
[[Category:कला]]
[[Category:तकनीकी]]
[[Category:वास्तुकला]]
00iegxpf4qpivmgbyu35mkisqsuo1to
33703
33702
2026-11-12T03:37:42Z

वास्तुशास्त्र से सम्बन्धित प्रमुख प्राचीन भारतीय ग्रन्थ : समराङ्गण सूत्रधार, शिल्परत्न, विश्वकर्मा वासुशास्त्र, वृहत्संहिता,अंशुमत्काश्यपागमः आदि हैं।

78ddwwfcumhkg1im1l2g5dk84z53zw1
मीनाक्षी जैन
0
9384
33695
2026-11-11T13:00:23Z
अनुनाद सिंह
658
"'''मीनाक्षी जैन''' भारत की एक इतिहासकार हैं। == उद्धरण == * इतिहास की पुस्तकों में [[हिन्दू धर्म|हिन्दुओं]], [[बौद्ध धर्म|बौद्धों]] और [[जैन धर्म|जैनों]] बे बीच दिखाया गया संघर्ष अ..." के साथ नया पृष्ठ बनाया
33695
wikitext
text/x-wiki
'''मीनाक्षी जैन''' भारत की एक इतिहासकार हैं।
== उद्धरण ==
* इतिहास की पुस्तकों में [[हिन्दू धर्म|हिन्दुओं]], [[बौद्ध धर्म|बौद्धों]] और [[जैन धर्म|जैनों]] बे बीच दिखाया गया संघर्ष अंग्रेजों द्वारा किया गया षडयन्त्र था जो भारत को बांटकर राज करने के लिये किया गया था।<ref>[https://www.thehindu.com/news/cities/Mangalore/kashi-existed-from-the-time-of-the-upanishads-historian-meenakshi-jain-at-mangaluru-lit-fest/article70494810.ece Kashi existed from the time of the Upanishads]</ref>
* यह कहना सत्य नहीं है कि [[काशी]] का इतिहास १२वीं शताब्दी में आरम्भ हुआ। काशी का अस्तित्व [[उपनिषद|उपनिषद काल]] से ही है।
* हमारी सभ्यता पर इतने आक्रमण हुए फिर भी हमने हार नहीं मानी। इसके पीछे हमारा धर्म और संस्कृति है। अनादि काल से हमने देवी माँ की पूजा-अराधना की है। इसका उल्लेख मध्य प्रदेश में मिले एक शिलालेख में है जो ११००० वर्ष पुराना है। जन सामान्य ने हमारे धर्म को बचाये रखा और इसे आगे बढ़ाया।
ntvkswxo6vcvntvmy6uublaijmj2g8u
33696
33695
2026-11-11T13:18:23Z

* पुराण काल में काशी प्रमुखता से उभरी। स्कन्द पुराण (६ठी-७वीं शताब्दी) में इसका सबसे अधिक वर्णन मिलता है।<ref>[https://swarajyamag.com/books/historian-meenakshi-jain-does-it-again-ayodhya-mathura-and-now-kashi https://swarajyamag.com/books/historian-meenakshi-jain-does-it-again-ayodhya-mathura-and-now-kashi Historian Meenakshi Jain Does It Again; Ayodhya, Mathura And Now Kashi]</ref>
* हमारी सभ्यता पर इतने आक्रमण हुए फिर भी हमने हार नहीं मानी। इसके पीछे हमारा धर्म और संस्कृति है। अनादि काल से हमने देवी माँ की पूजा-अराधना की है। इसका उल्लेख मध्य प्रदेश में मिले एक शिलालेख में है जो ११००० वर्ष पुराना है। जन सामान्य ने हमारे धर्म को बचाये रखा और इसे आगे बढ़ाया।
* भारत पर मुसलमानों के आक्रमण होने के साथ ही काशी पर संकट के बादल मड़राने लगे। इसका आर्थिक पतन ११वीं-१२वीं शक़्ताब्दी में शुरू हुआ और १८वीं शताब्दी तक चला।
==सन्दर्भ==
{{टिप्पणीसूची}}
klsf6fbklg3gnpxvkvghmbokkhwlej7
33697
33696
2026-11-11T13:27:29Z
अनुनाद सिंह
658
33697
wikitext
text/x-wiki
'''मीनाक्षी जैन''' [[भारत]] की एक [[इतिहास]]कार हैं।
डॉ. मीनाक्षी जैन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में वर्षों तक पढ़ाया। वे नेहरू मेमोरियल म्यूज़ियम एंड लाइब्रेरी की पूर्व फेलो भी रही हैं। उनकी पहचान एक ऐसी इतिहासकार के रूप में है, जो भारतीय सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास को भारतीय दृष्टिकोण से विश्लेषित करती हैं। उनकी रिसर्च विशेष रूप से मध्यकालीन और औपनिवेशिक भारत, राम मंदिर, जाति व्यवस्था, और हिंदू सामाजिक संरचना जैसे विषयों पर केंद्रित रही है।
उनकी डॉक्टरेट थीसिस 1991 में प्रकाशित हुई थी, जिसमें उन्होंने सामाजिक आधार और जाति-राजनीति के बीच संबंधों का गहन अध्ययन किया। उनकी प्रसिद्ध किताबों में शामिल हैं "राम और अयोध्या", "सती : इतिहास और मिथक", और "हिंदू समाज में जाति"। ये किताबें आज भारतीय इतिहास को एक नई दृष्टि से समझने वालों के लिए महत्वपूर्ण स्रोत बन चुकी हैं।
भारतीय साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए 2020 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया। इससे पहले 2014 में उन्हें इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्टॉरिकल रिसर्च (ICHR) का सदस्य नामित किया गया था। यह सभी सम्मान इस बात का प्रमाण हैं कि डॉ. जैन का योगदान केवल शैक्षणिक नहीं, बल्कि वैचारिक चेतना का भी स्रोत है।

dslmp6arrps5g54u7ibivj2zx6uyprn
33698
33697
2026-11-11T13:32:09Z
अनुनाद सिंह
658
33698
wikitext
text/x-wiki
'''मीनाक्षी जैन''' [[भारत]] की एक [[इतिहास]]कार हैं। सन २०२५ में वे राज्यसभा की सदस्य बनीं।

* यदि कोई एक समुदाय अंग्रेजों को भारत से निकालने का श्रेय ले सकता है, तो वह [[ब्राह्मण]] समुदाय है। ब्रिटिश राज की गोलियों से जो लोग मारे गए, उनमें लगभग 70 प्रतिशत ब्राह्मण थे।
==सन्दर्भ==
{{टिप्पणीसूची}}
9uwm0p471mj2hgfuv6jehbzig7jbp2q