विकिस्रोत
hiwikisource
https://hi.wikisource.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%A4:%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A4%AA%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0
MediaWiki 1.47.0-wmf.24
first-letter
मीडिया
विशेष
वार्ता
सदस्य
सदस्य वार्ता
विकिस्रोत
विकिस्रोत वार्ता
चित्र
चित्र वार्ता
मीडियाविकि
मीडियाविकि वार्ता
साँचा
साँचा वार्ता
सहायता
सहायता वार्ता
श्रेणी
श्रेणी वार्ता
लेखक
लेखक वार्ता
अनुवाद
अनुवाद वार्ता
पृष्ठ
पृष्ठ वार्ता
विषयसूची
विषयसूची वार्ता
TimedText
TimedText talk
मॉड्यूल
मॉड्यूल वार्ता
Event
Event talk
पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 21.pdf/५७४
250
186341
676063
644693
2026-10-26T14:06:15Z
Shivaniya shaw
4129
/* शोधित */
676063
proofread-page
text/x-wiki
<noinclude><pagequality level="3" user="Shivaniya shaw" />{{rh|५४२|सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय}}</noinclude>दिखाना चाहती है कि अर्जुन निर्णय कर चुकने के बाद, मिथ्या भावनाके वशीभूत हो,
युद्धसे अलग नहीं हो सकता था । 'गीता'कारने युद्ध या हिंसाका कभी भी प्रतिपादन
नहीं किया है । 'गीता' तो अहिंसाका उपदेश है । क्रोध और आवेशसे रहित युद्ध
आत्मिक ही हो सकता है ।
२. क्या सीताको पुनः प्राप्त करनेके लिए रामने रावणके विरुद्ध हिंसाका
मार्ग अपनाकर गलती या पाप किया था ? या हिंसा केवल विशेष परिस्थितियों-
में ही उचित है ? यदि ऐसा है तो वे स्थितियाँ कौनसी हैं ?
मैं 'रामायण' को भी उसी दृष्टिसे देखता हूँ जिससे कि 'भगवद्गीता' को ।
रामने जो शस्त्र प्रयुक्त किये वे विशुद्ध रूपसे आत्मिक थे ।
रावणपर रामकी विजय
एक मानवपर ईश्वरकी
बुराईपर भलाईकी, अहंकारपर विनम्रताकी, पशु बने हुए
सहायता पानेवाली एक अबला और पतिव्रता नारीकी विजयका समारोह है ।
किसीने पूछा है :
१. मान लीजिए सरकार दुष्टतापूर्ण उपायोंसे हमें उत्पीड़ित करती है, तो
हम कबतक अहिंसात्मक रहें ?
निश्चय ही तबतक जबतक कि हम सरकारको निरस्त्र न कर दें। हमने जब
शपथ ली थी तो यह आशा नहीं की थी कि सरकार हमें झुकाने के लिए नरमीका
बर्ताव करेगी ।
२. स्वराज्य प्राप्त कर लेनेपर हम अन्य राष्ट्रोंके आक्रमणोंसे अपनी रक्षा
कैसे करेंगे ?
आपको 'यंग इंडिया' की पुरानी फाइलें देखनी चाहिए। परन्तु सामान्यतः कहा
जा सकता है कि हमें अन्य देशोंसे किसी झगड़ेकी आशंका ही नहीं करनी चाहिए।
किन्तु यदि वे, हमारी ओरसे कोई अपराध न होनेपर भी, हमपर चढ़ाई करते हैं
तो, हमें सभी आक्रमणकारियोंसे अपनी प्रतिरक्षा कर सकनेके लिए कष्ट सह्नकी
अपनी सामर्थ्य पर भरोसा रखना चाहिए ।
३. क्या सामन्ती रियासतोंकी सत्ता कायम रहेगी ?
निःसन्देह | उनके विरुद्ध हमारी कोई योजना नहीं है । तब उनके पास आजसे
अधिक वास्तविक शक्ति होगी । तब स्वभावतः उनको जनमतका दबाव मानना पड़ेगा,
चाहे वह जनमत उनकी रियासतकी सीमाओंके भीतरका हो या बाहरका ।
४. यदि आप सविनय अवज्ञामें सफल हो गये तो, क्या आप गणराज्यकी
घोषणा करेंगे ? मौलाना शौकत अलीने ऐसी ही राय जाहिर की है।
मैंने दिल्लीमें जिस उग्र ढंगकी सविनय अवज्ञाकी कल्पना की थी, बम्बईने कुछ
समयके लिए उसे धराशायी कर दिया है। किसी भी हालतमें मैं यह नहीं समझता
कि असहयोगियोंने अपनी शक्ति अभी इतनी संगठित कर ली है, या इतना रचनात्मक
कार्य कर लिया है कि सालके आखिरतक एक प्रभावशाली गणराज्यकी घोषणाकी
जा सके। जो भी हो, गणराज्यकी घोषणा करना या न करना किसी एक आदमीपर
निर्भर नहीं ।
Gandhi Heritage Portal<noinclude></noinclude>
087zylfngy5qzytk2n74gpe3xz2f0z4
676064
676063
2026-10-27T10:46:48Z
विक्रम प्रताप
6475
/* प्रमाणित */
676064
proofread-page
text/x-wiki
<noinclude><pagequality level="4" user="विक्रम प्रताप" />{{rh|५४२|सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय}}</noinclude>दिखाना चाहती है कि अर्जुन निर्णय कर चुकनेके बाद, मिथ्या भावनाके वशीभूत हो, युद्धसे अलग नहीं हो सकता था। 'गीता'कारने युद्ध या हिंसाका कभी भी प्रतिपादन नहीं किया है। 'गीता' तो अहिंसाका उपदेश है। क्रोध और आवेशसे रहित युद्ध आत्मिक ही हो सकता है।
:{{gap}}'''२. क्या सीताको पुनः प्राप्त करनेके लिए रामने रावणके विरुद्ध हिंसाका मार्ग अपनाकर गलती या पाप किया था? या हिंसा केवल विशेष परिस्थितियों-में ही उचित है?यदि ऐसा है तो वे स्थितियाँ कौनसी हैं?'''
मैं 'रामायण' को भी उसी दृष्टिसे देखता हूँ जिससे कि 'भगवद्गीता' को। रामने जो शस्त्र प्रयुक्त किये वे विशुद्ध रूपसे आत्मिक थे। रावणपर रामकी विजय बुराईपर भलाईकी, अहंकारपर विनम्रताकी, पशु बने हुए एक मानवपर ईश्वरकी सहायता पानेवाली एक अबला और पतिव्रता नारीकी विजयका समारोह है।
किसीने पूछा है :
:{{gap}}'''१. मान लीजिए सरकार दुष्टतापूर्ण उपायोंसे हमें उत्पीड़ित करती है, तो हम कबतक अहिंसात्मक रहें?'''
निश्चय ही तबतक जबतक कि हम सरकारको निरस्त्र न कर दें। हमने जब शपथ ली थी तो यह आशा नहीं की थी कि सरकार हमें झुकाने के लिए नरमीका बर्ताव करेगी।
:{{gap}}'''२. स्वराज्य प्राप्त कर लेनेपर हम अन्य राष्ट्रोंके आक्रमणोंसे अपनी रक्षा कैसे करेंगे?'''
आपको 'यंग इंडिया' की पुरानी फाइलें देखनी चाहिए। परन्तु सामान्यतः कहा जा सकता है कि हमें अन्य देशोंसे किसी झगड़ेकी आशंका ही नहीं करनी चाहिए। किन्तु यदि वे, हमारी ओरसे कोई अपराध न होनेपर भी, हमपर चढ़ाई करते हैं तो, हमें सभी आक्रमणकारियोंसे अपनी प्रतिरक्षा कर सकनेके लिए कष्ट- सहनकी अपनी सामर्थ्य पर भरोसा रखना चाहिए।
:{{gap}}'''३. क्या सामन्ती रियासतोंकी सत्ता कायम रहेगी?'''
निःसन्देह। उनके विरुद्ध हमारी कोई योजना नहीं है। तब उनके पास आजसे अधिक वास्तविक शक्ति होगी। तब स्वभावतः उनको जनमतका दबाव मानना पड़ेगा,
चाहे वह जनमत उनकी रियासतकी सीमाओंके भीतरका हो या बाहरका।
:{{gap}}'''४. यदि आप सविनय अवज्ञामें सफल हो गये तो, क्या आप गणराज्यकीघोषणा करेंगे? मौलाना शौकत अलीने ऐसी ही राय जाहिर की है।'''
मैंने दिल्लीमें जिस उग्र ढंगकी सविनय अवज्ञाकी कल्पना की थी, बम्बईने कुछ समयके लिए उसे धराशायी कर दिया है। किसी भी हालतमें मैं यह नहीं समझता कि असहयोगियोंने अपनी शक्ति अभी इतनी संगठित कर ली है, या इतना रचनात्मक कार्य कर लिया है कि सालके आखिरतक एक प्रभावशाली गणराज्यकी घोषणाकी जा सके। जो भी हो, गणराज्यकी घोषणा करना या न करना किसी एक आदमीपर निर्भर नहीं।<noinclude></noinclude>
0kkudt290rcilcsstznaux7u8urvs78