विकिस्रोत hiwikisource https://hi.wikisource.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%A4:%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A4%AA%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0 MediaWiki 1.48.0-wmf.3 first-letter मीडिया विशेष वार्ता सदस्य सदस्य वार्ता विकिस्रोत विकिस्रोत वार्ता चित्र चित्र वार्ता मीडियाविकि मीडियाविकि वार्ता साँचा साँचा वार्ता सहायता सहायता वार्ता श्रेणी श्रेणी वार्ता लेखक लेखक वार्ता अनुवाद अनुवाद वार्ता पृष्ठ पृष्ठ वार्ता विषयसूची विषयसूची वार्ता TimedText TimedText talk मॉड्यूल मॉड्यूल वार्ता Event Event talk पृष्ठ:रामचरितमानस.pdf/२९७ 250 149979 676105 636594 2026-11-09T21:53:18Z ~2026-59513-82 6994 676105 proofread-page text/x-wiki <noinclude><pagequality level="3" user="Vineet Kumar Tiwari 29" /></noinclude>को सुन कर सखियों के सहित सीताजी हृदय में हर्षित हुई। तुलसीदासजी कहते हैं बार बार भवानी की पूजा कर के प्रसन्न मन से घर को चली ॥१८॥ {{block center|<poem>{{larger|'''सो॰—जानि गौरि अनुकूल, सिय-हिय-हरष न जाइ कहि।''' {{Gap}}'''मन्जुल-मङ्गल-मूल, बाम अङ्ग फरकन लगे ॥२३६॥'''}}</poem>}} पार्वतीजी को प्रसन्न जान कर सीताजी के हृदय में जैसा हर्ष हुआ, वह कहा नहीं जा सकता। मंजुल मङ्गलों का मूल बायाँ अङ्ग फड़कने लगा ॥२३६॥ अनुकूल र पा कर सीताजी का मन में प्रसन्न होना 'हर्ष सञ्चारी' है। {{block center|<poem>{{larger|'''चौ॰—हृदय सराहत सीय लोनाई। गुरु समीप गवने दोउ भाई॥''' {{Gap}}'''राम कहा सब कौसिक पाहीँ। सरल सुभाउ छुआ छल नाहीँ ॥१॥'''}}</poem>}} हृदय में सीताजी की सुन्दरता सराहते हुए दोनो भाई गुरु के समीप चले। रामचन्द्रजी ने सब हाल विश्वामित्रजी से कहा, उनके सीधे स्वभाव को छलने नहीं छुआ है ॥१॥ {{block center|<poem>{{larger|'''सुमन पाइ मुनि पूजा कीन्ही। पुनि असीस दुहुँ भाइन्ह दीन्हीँ॥''' '''सुफल मनोरथ होहु तुम्हारे। राम लखन सुनि भये सुखारे ॥२॥'''}}</poem>}} फूल पा कर मुनि ने पूजा की, फिर दोनों भाइयों को आशीर्वाद दिया कि तुम्हारे मनोरथ सफल हो, रामचन्द्र और लक्ष्मणजी सुन कर सुखी हुए ॥२॥ {{block center|<poem>{{larger|'''करि भाजन मुनिबर बिज्ञानी। लगे कहन कछु कथा पुरानी॥''' '''बिगत-दिवस गुरु आयसु पाई। सन्ध्या करन चले दोउ भाई ॥३॥'''}}</poem>}} विज्ञानी मुनि श्रेष्ठ भोजन कर के कुछ पुरानी कथा कहने लगे। दिन बीत जाने पर गुरु की आज्ञा पा कर दोनों भाई सन्ध्या करने चले ॥३॥ {{block center|<poem>{{larger|'''प्राची दिसि ससि उयेउ सुहावा। सिय-मुख सरिस देखि सुख पावा॥''' '''बहुरि बिचार कीन्ह मन माहीँ। सीय बदन सम हिमकर नाहीँ ॥४॥'''}}</poem>}} पूर्व दिशा में सुन्दर चन्द्रमा उदय हुए हैं, सीताजी के मुख के समान देख कर सुखी हुए। फिर मन में विचार किया कि चन्द्रमा सीताजी के मुख के बराबर नहीं है ॥४॥ {{block center|<poem>{{larger|'''दो॰—जनम-सिन्धु पुनि बन्धु-बिष, दिन-मलीन सकलङ्क।''' {{Gap}}'''सिय-मुख समता पाव किमि, चन्द्र बापुरो रङ्क ॥२३७॥'''}}</poem>}} इसका जन्म समुद्र से फिर हलाहल का भाई है, दिन में मलिन रहनेवाला और कलङ्की है। तब वेचारा दरिद्री चन्द्रमा सीता के मुख की बराबरी कैसे पा सकता है? ॥२३७॥ उपमान चन्द्रमा से उपमेय सीताजी के मुख में अधिक गुण वर्णन करना 'व्यतिरेक अलंकार' है। मुख के मोकाबिले में चन्द्रमा को वपुरा और कङ्गाल कह कर व्यर्थ ठहराना 'पञ्चम प्रतीप अलंकार' है। अलंकार प्रकाश के रचयिता ने इस दोहे में उदाहरण प्रार्थी का तृतीय भेद व्यतिरेक माना है और अलंकार मञ्जूषा के लेखक ने उसी का अनुकरण किया है। परन्तु मेरे विचार में यहाँ दोनों का सन्देहसङ्कर है।<noinclude></noinclude> nd3mgzgp0etmbctzka1l5maxkncpyoo