विकिसूक्ति hiwikiquote https://hi.wikiquote.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A4%AA%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0 MediaWiki 1.47.0-wmf.20 first-letter मीडिया विशेष वार्ता सदस्य सदस्य वार्ता विकिसूक्ति विकिसूक्ति वार्ता चित्र चित्र वार्ता मीडियाविकि मीडियाविकि वार्ता साँचा साँचा वार्ता सहायता सहायता वार्ता श्रेणी श्रेणी वार्ता TimedText TimedText talk मॉड्यूल मॉड्यूल वार्ता Event Event talk हास्य 0 6451 33226 32966 2026-09-22T17:47:11Z अनुनाद सिंह 658 33226 wikitext text/x-wiki '''हास्य''' अर्थात हंसाने वाली बात या कथन। व्यंग्य। == उक्तियाँ == * ''नाट्यरसेषु हास्यमेव प्रधानम् '' -- भगवदज्जुकम् (में सूत्रधार का कथन) : सभी नाट्यरसों में हास्य ही प्रधान है। * ''घटं भिन्द्यात्पटं छिन्द्यात्कुर्याद्रासभरोहणम्। : ''येन केन प्रकारेण प्रसिद्धः पुरुषो भवेत्॥'' -- शार्ङ्गधरपद्धति : घड़ा फोड़ डाले, कपड़ा फाड़ डाले, गदहे पर सवारी करे, जिस मार्ग से सम्भव हैं उस मार्ग से मनुष्‍य प्रसिद्ध बन जाये। : यह सुभाषित व्यंग्यपूर्ण तरीके से स्पष्ट करता हैं कि प्रसिद्धि के भूखे लोग प्रसिद्धि के लिए कुछ भी कर सकते हैं। * ''यथा जानन्ति बहवः यथा वक्ष्यन्ति दातरि। : ''तथा धर्मं चरेन्नित्यं न वृथा किञ्चिदाचरेत्॥ : हमेशा इस तरह काम करें कि बहुत से लोग आपको जानें और आप के बारे में दानवीरों को बताएँ। वृथा (बिना पैसे के) कोई काम ना करें। : यह एक व्यंग्य काव्य है जो अपने अच्छे कामों का बोलबाला करने वाले लोगों का मजाक उड़ा रहा है। * बिंध्य के बासी उदासी तपोब्रत-धारी महा बिनु नारि दुखारे। : गौतमतीय तरी तुलसी सों कथा सुनि भे मुनिबंद सुखारे॥ : ह्वै हैं सिला सब चंद्रमुखी परसे पद-मंजुल-कंज तिहारे। : किन्ही भली रघुनायक जो करुना करि कानन को पद धारे। -- [[गोस्वामी तुलसीदास]] * हंसी के हमले के आगे कुछ भी नहीं ठहर सकता। -- [[मार्क ट्वेन]] * हंसी परेशान दुनिया के कंधे पर भगवान का हाथ है। -- बेटैनल हंजनिकर * हंसी एक सुधारात्मक बल है जो हमें पागल बनने से रोकती है। -- हेनरी बर्गसन * हम इसलिए नहीं हँसते क्योंकि हम खुश हैं, हम खुश हैं क्योंकि हम हँसते हैं। -- विलियम जेम्स * जब परिहास चला जाता है, सभ्यता चली जाती है। -- एरमा बौम्बैक * आपका शरीर बिना खेल के ठीक नहीं हो सकता है। आपका दिमाग बिना हंसी के ठीक नहीं हो सकता है। आपकी आत्मा बिना खुशी के ठीक नहीं हो सकती है। -- कैथरीन रिपेंजर फेनविक * जब भी हंस सको हंसो। यह एक सस्ती दवा है। -- लार्ड बायरन * आपकी मुस्कान आपके चेहरे पर भगवान् के हस्ताक्षर हैं, उसे अपने आंसुओं से धुलने या क्रोध से मिटने ना दें। -- ब्रह्माकुमारी शिवानी * एक अच्छी मुस्कुराहट बहुत से घाव भर देती है। -- मैडलिन एल’ * एक अच्छी हंसी घर में सूरज की रौशनी के समान है। -- विलियम टी * एक मुस्कुराहट एक एक ऐसा घुमाव है जो सबकुछ सीधा कर देता है। -- फ़िलिस डिलर * एक हलकी सी मुस्कुराहट होंठों से शुरू होती है, एक अच्छी मुस्कान आँखों तक जाती है, एक हँसी पेट से निकलती है लेकिन एक ठहाका आत्मा से फूटता है, ऊपर से बहता है और चारों और अपने बुलबुले छोड़ता है। -- कैरोलिन बर्मिंघम * एक संतुलित व्यक्ति वह है जो किसी मुद्दे के दोनों ओर को हंसने योग्य पाता है। -- हर्बर्ट प्रौक्नो * उनके बीच जिन्हें मैं पसंद करता हूँ या जिनकी प्रशंसा करता हूँ, मुझे कुछ भी कॉमन नहीं दिखता, लेकिन उनके बीच जिन्हें मैं प्यार करता हूँ दिखता है, वे सभी मुझे हंसाते हैं। -- डब्लू एच ऑडेन * एक आशावादी भूलने के लिए हँसता है; एक निराशावादी हँसना भूल जाता है। -- टॉम नैन्स्बरी * हमें हर उस सत्य को असत्य कहना चाहिए जिसके साथ कम से में एक हंसी ना रही हो। -- फ्रेडरिक नीत्शे * जैसे साबुन शरीर के लिए है, वैसे हंसी आत्मा के लिए है। -- एक यहूदी कहावत * जैसे ही आपने कुछ सोचा, उसके ऊपर हंसिये। -- लाओ त्से * पृथ्वी फूलों में मुस्कुराती है। -- राल्फ वाल्डो एमर्सन * यहाँ तक की देवताओं को भी चुटकुले पसंद हैं। -- प्लेटो * वहां से यहाँ तक, यहाँ से वहां तक, हर जगह मजाकिया चीजें मौजूद हैं। -- डॉ सियस * भगवान् एक कॉमेडियन हैं जो ऐसे दर्शकों के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं जो इतने डरे हुए हैं कि हंस नहीं सकते। -- वोल्टेयर * हंसी भगवान् की दवा है। -- हेनरी वार्ड बीचर * वो जो हँसता है, लम्बा जीता है! -- मैरी पेटिबोन पूल * हास्य आस्था का आरम्भ है और हंसी प्रार्थना की शुरुआत है। -- रीन्होल्ड नेबर * हास्य उस चीज पर हंसना है जो आपके पास तब नहीं है जब वो आपके पास होनी चाहिए थी। -- जेम्स लैंगस्टन ह्यूजेस * इस दुनिया में, हंसने का एक अच्छा समय है जब भी आप हंस सकें। -- लिंडा एलेर्बी * मैंने किसी को हंसी की वजह से मरते हुए नहीं देखा है, लेकिन मैं लाखों लोगों को जानता हूँ जो इसलिए मर रहे हैं क्योंकि वे हंस नहीं रहे हैं। -- डॉ मदन कटारिया * यदि हंसी आपकी समस्या सॉल्व नहीं कर सकती, तो निश्चित रूप से ये आपकी समस्या डीजौल्व कर देगा; ताकि आप साफ-साफ़ सोच सकें कि उनके बारे में आपको क्या करना है। -- डॉ मदन कटारिया * यदि आप खुश हैं और आपके आस-पास के लोग खुश नहीं हैं तो वे आपको भी खुश नहीं रहने देंगे। इसलिए आपकी ख़ुशी काफी हद तक ख़ुशी फैलाने की आपकी क्षमता पर निर्भर करती है। -- डॉ मदन कटारिया * यदि आप अपनी हंसी के बाद शांत हो जाते हैं तो एक दिन आप भगवान् को भी हँसते हुए सुनेंगे, आप पूरे अस्तित्व को हंसते हुए सुनेंगे – पेड़ों और पत्थरों और सितारों के साथ। -- ओशो * यदि आप अपनी मुसीबतों पर हँसना नहीं सीखते तो आपके पास कुछ भी हंसने के लिए नहीं होगा जब आप बूढ़े होंगे। -- एडगर वाटसन होव * यदि आपके पास कोई ट्रेजडी नहीं है तो आपके पास कोई कॉमेडी नहीं है। रोना और हँसना एक ही भावना है। यदि आप बहुत अधिक हँसते हैं तो आप रोते हैं। और इसके उलट भी। -- सिड सीजर * अगर आप चाहते हैं लोग आप पर हँसे नहीं तो खुद पर हंसने वाला पहला व्यक्ति बनिए। -- बेंजामिन फ्रैंकलिन * हंसीं को दबाना अच्छा नहीं है। यह वापस आपके हिप्स तक जाकर फ़ैल जाती है। -- फ्रेड एलन -- इससे पहले कि कोई और आप पर हँसे, आप खुद पर हंसिये। -- एलसा मैक्सवेल * हंसीं का कोई फॉरेन एक्सेंट नहीं होता। -- पॉल लोनी * हंसी आंतरिक जॉगिंग का एक रूप है। -- नॉर्मन कजंस * हंसी दो लोगों के बीच की सबसे कम दूरी है। -- विक्टर बोर्ज * हास्य वो सूरज है जो इंसान के चेहरे से सर्दी भगाता है। -- विक्टर ह्यूगो * हंसी फेफड़ों को खोलती है, और फेफड़ों को खोलना आत्मा को हवा देता है। -- अनाम * हम वास्तव में उसके साथ कभी प्रेम नहीं कर सकते जिसके साथ हम कभी हँसते नहीं। -- एगनेस रेप्लीयर * हमारे बारे में मजाकिया बात यह है कि हम खुद को बहुत गंभीरता से लेते हैं। -- रीन्होल्ड नेबर * खुद पर हँसना सीखना बेहद ज़रूरी है। -- कैथरीन मैन्सफील्ड * जब आप हंसते हैं, तो आपको भगवान की एक झलक मिलती है। -- मेरिल बेलगम * जब आप ये महसूस कर लेंगे कि हर चीज कितनी परिपूर्ण है; आप सर पीछे झुकायेंगे और और आसमान पर हँसेंगे। -- बुद्ध * खुशी और हंसी के साथ झुर्रियां आने दीजिये। -- विलियम शेक्सपीयर * रात और दिन मेरे ऊपर जो भयानक तनाव था, अगर मैं हँसता नहीं तो मर जाता। -- अब्राहम लिंकन * झुर्रियों को बस यही बतलाना चाहिए कि मुस्कान कहाँ-कहाँ थीं। -- मार्क ट्वेन * आप इसलिए हँसना नहीं छोड़ देते क्योंकि आप बूढ़े हो जाते हैं। आप हँसना छोड़ देते है इसलिए बूढ़े हो जाते हैं। -- माइकल पिटचार्ड * आप उस दिन बड़े हो जाते हैं जिस दिन आप सचमुच अपने ऊपर हँसते हैं। -- एथल बैरीमोर * हास्य सबसे अच्छी दवा है। -- अज्ञात * एक अच्छी हंसी एक बहुत ही अच्छी चीज है, बल्कि एक अच्छी चीज जो बहुत दुर्लभ है। -- हर्मन मैलविले * एक पल के लिए ही सही, किसी और के चेहरे की मुस्कान बनो। -- डेजन स्टोजनोविक * हंसी के बिना बिताया हुआ दिन बर्वाद किया हुआ दिन है। -- चार्ली चैपलिन * कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके दिल का दर्द क्या है, हँसने से आप इसे कुछ सेकंड के लिए भूल जाते हैं। -- रेड स्केलेटन * शायद मुझे पता है कि क्यों अकेला इंसान ही ऐसा है जो हँसता है; वही ही है जो इतनी गहरी पीड़ा से गुजरता है कि उसे हँसी का आविष्कार करना पड़ा। -- फ्रेडरिक डब्ल्यू नीत्शे * औसतन, एक शिशु दिन भर में लगभग 200 बार हँसता है; एक वयस्क केवल 12 बार। शायद वे इतना इसलिए हँस रहे हैं क्योंकि वे हमें देख रहे हैं। -- आई चिंग * इस बात को याद रखिये: एक खुशहाल जिन्दगी के लिए बहुत कम चीजों की आवश्यकता होती है। -- मार्कस औरेलियस * मुस्कान आत्मा का चुम्बन है। * खुद को खुश करने का सबसे अच्छा तरीका है किस और को खुश करने की कोशिश करना। -- मार्क ट्वेन * जितना गहरा दुख आपके वजूद में आता है, उतना अधिक खुशी आप खुद में समा सकते हैं। -- [[खलील जिब्रान]] * वो युवा जो रोया नहीं निर्दयी है, वो वृद्ध जो हंसेगा नहीं मूर्ख है। -- जॉर्ज सैंटयाना * मुसीबत ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन, हंसी सुनकर, वापस चली गयी। -- बेंजामिन फ्रैंकलिन * हम औरतें प्यार को बहुत गंभीरता से ले लेती हैं। आदमी चाहते हैं उन्हें हंसी के साथ प्यार किया जाए। इसलिए हंसो जानेमन हंसो, वरना जल्द ही तुम्हे रोना पड़ सकता है। -- मिना थॉमस एन्ट्रिम * मेरा दर्द किसी के लिए हंसने की वजह हो सकता है। पर मेरी हंसी कभी भी किसी के दर्द की वजह नहीं होनी चाहिए। -- चार्ली चैपलिन ==इन्हें भी देखें== *[[वक्रोक्ति]] idtfm8nri4v9qdthkjsr0ks5y9b87ri सुन्दरता 0 6465 33225 26424 2026-09-22T14:28:24Z अनुनाद सिंह 658 33225 wikitext text/x-wiki '''सुन्दरता''' या शोभा या सौन्दर्य। ==उक्तियाँ == * ''सत्यं शिवं सुन्दरम् '' (सत्य, कल्यणकारी और सुन्दर) * ''क्षणे-क्षणे यत् नवतामुपैति, तदेव रूपं रमणीयतायाः'' -- शिशुपल वध : जो क्षण-क्षण नवीन होती रहे, यही रमणीयता है। * ''किमप्यस्ति स्वभावेन सुन्दरं वाप्यसुन्दरम् । : ''यदेव रोचते यस्मै तद्भवेत्तस्य सुन्दरम् ॥'' -- हितोपदेश : स्वभाव से कोई भी वस्तु सुन्दर या असुन्दर होती है। जो जिसको प्रिय है, वही उसको सुन्दर प्रतीत होती है। * ''श्रोत्रं श्रुतेनैव न कुंडलेन दानेन पाणिर्न तु कंकणेन । : ''विभाति कायः करुणापराणां, परोपकारैर्न तु चन्दनेन ॥ : कुण्डल पहन लेने से कानों की शोभा नहीं बढ़ती, अपितु ज्ञान की बातें सुनने से होती है। हाथ, कंगन धारण करने से सुन्दर नहीं होते, उनकी शोभा दान करने से बढ़ती है। सज्जनों का शरीर भी चन्दन से नहीं अपितु परहित में किये गये कार्यों से शोभित होता है। * ''स्मितं किञ्चिद् वक्त्रे सरलतरलो दृष्टिविभवः : ''परिस्पन्दो वाचामभिनवविलासोक्तिसरसः ॥ : ''गतानामारम्भः किसलयितलीलापरिकरः : ''स्पृशन्त्यास्तारुण्यं किमिह न हि रम्यं मृगदृशः ॥'' -- [[भर्तृहरि]], शृंगारशतक में : उठती जवानी की मृगनयनी सुंदरियों के कौन से काम मनोमुग्धकर नहीं होते ? उनका मन्द-मन्द मुस्काना, स्वाभाविक चञ्चल कटाक्ष, नवीन भोग-विलास की उक्ति से रसीली बातें करना और नखरे के साथ मन्द-मन्द चलना – ये सभी हाव-भाव कामियों के मन को शीघ्र वश में कर लेते हैं। * ''एताः स्खलद्वलयसंहतिमेखलोत्थझङ्कारनुपुरपराजितराजहंस्य: । : ''कुर्वन्ति कस्य न मनो विवशम् तरुण्यो वित्रस्तमुग्धहरिणीसदृशैः कटाक्षैः ॥ : चञ्चल कङ्गन, ढीली कौंधनी और पायजेबों के घुंघरुओं की मधुर झनकार से राजहंसों को शर्मानेवाली नवयुवती सुंदरियाँ, भयभीत हिरणी के समान कटाक्ष करके, किसके मन को विवश नहीं कर देती ? * ''राजा कुलवधूर्विप्रा मन्त्रिणश्च पयोधराः। : ''स्थानभ्रष्टा न शोभन्ते दन्ताः केशा नखा नराः॥'' -- हितोपदेश : राजा, कुलीन स्त्री, ऋषि, मंत्री, स्तन, दाँत, केश, नख और मनुष्य; ये सब स्थानभ्रष्ट हो जाने पर अच्छे नहीं लगते हैं। * अभिव्यक्ति के बिना सौन्दर्य उबाऊ है। -- राल्फ वल्डो इमर्शन * अभी भी आप के आसपास जो सुन्दरता बची है उसके बारे में सोचिये और खुश रहिये। -- ऐनी फ्रैंक * आंतरिक सौन्दर्य आत्म सुधार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। -- प्रिसिला प्रेस्ली * आत्म सुन्दरता किसी भी रेफरेंस लेटर से एक बड़ा सिफारिश है। -- अरस्तू * उन लोगों से अधिक सुन्दर कुछ भी नही हो सकता, जो स्वयं आगे बढ़कर दूसरों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए प्रयास करते हैं। -- मैंडी हेल * उसकी पंखुड़ियों तोड़ कर, आप फूल की खूबसूरती इकट्ठा नहीं करते। -- रवीन्द्रनाथ टैगोर * उसे उसके लुक्स उसके पिता से मिले। वह एक पलस्टिक सर्जन हैं। -- ग्रुशो मार्क्स * एक औरत जिसकी मुस्कान खुली हुई है और जिसके भाव खुशनुमा हैं उसमे एक तरह की सुन्दरता है फिर चाहे वो जैसे भी कपड़े पहने। -- ऐनी रोइफे * एक तीक्ष्ण बुद्धि औरत एक खजाना है; एक तीक्ष्ण बुद्धि सौन्दर्य एक शक्ति है। -- जॉर्ज मेरेडिथ * कभी भी कोई सुन्दर चीज देखने का अवसर मत गँवाइये , क्योंकि सुन्दरता ईश्वर की लिखावट है। -- राल्फ वाल्डो इमर्सन * कभी-कभार लोग सुन्दर होते हैं।दिखने में नहीं। इसमें नहीं कि वे क्या कहते हैं। बस इसमें जोकि वे हैं। -- मार्कस ज़ुकस * चूँकि आप के भीतर प्यार बढ़ता है, इसलिए सौन्दर्य बढ़ता है। क्योंकि प्यार आत्मा का सौन्दर्य है। -- सेंट ऑगस्टाइन * जीने में आनन्द लेना एक औरत का सबसे अच्छा कॉस्मेटिक है। -- रॉसलिंड रसेल * जीवन के दो प्रमुख उपहार, सौन्दर्य और सत्य, पहले को मैंने एक प्रेम करने वाले हृदय में पाया और दुसरे को एक मजदूर के हाथों में। -- खलील जिब्रान * जो कार्य तुम करते हो, जिस तरीके से तुम सोचते हो, वही तुमको सबसे ज़्यादा खूबसूरत बना देता है। -- स्कॉट वेस्टरफील्ड * ''<u>जो कुछ भी ख़ुशी दे वो सुन्दरता है। -- एडना सेंट विन्सेंट मिले</u>'' * जो कुछ भी ख़ुशी दे वो सुन्दरता है। -- एडना सेंट विंसेंट मिलय * दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति नौजवानी और औरत की सुन्दरता है। -- चाणक्य * दोष में एक प्रकार सौन्दर्य है। -- कॉनराड हॉल * नेचुरल ब्यूटी के लिए शीशे के सामने कम से कम दो घंटा लगता है। -- पामेला एंडरसन * प्राकृतिक सौन्दर्य को अपने भीतर समाहित कर लेना भी बहुत सुखद है। -- विक्टोरिया जस्टिस * भविष्य उनका है जो अपने सपनों की खूबसूरती में विश्वास करते हैं। -- एलेनोर रूज़वेल्ट * भविष्य सिर्फ उन्हें ही प्राप्त होता है, जो अपने सपनों की सुन्दरता पर विश्वास रखते हैं। -- एलेनोर रूज़वेल्ट * यदि कोई चीज़ बहुत सुन्दर है, इसका अर्थ यह नही है कि वह अच्छी भी होगी। -- एलेक्स फ्लिन * ये सभी विचार आप यहा पढ रहे है ये तमाम महान हस्तियो का खुद्के विचार है जो उन्होने खुबसुरती इस विषय पर बडे ही खुबसुरत तरीके से बयान किये है, जिसमे प्लेटो, चाणक्य, कन्फुशियस जैसे उच्च दर्जे के तत्वग्यानी शामिल है। * वफ़ादारी सौन्दर्य व्यक्त करती है। -- थॉमस लियोनार्ड * वह व्यक्ति जो काँटों से डरता है, उसे कभी गुलाब को पाने की लालसा नही करनी चाहिए।- ऐनी ब्रायंट * शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है। एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पता है। शिक्षा सौन्दर्य और यौवन को परास्त कर देती है। -- चाणक्य * सच्चाई हमेशा खूबसूरत नही होती, और न ही खूबसूरत शब्द सत्य होते हैं। -- लाओ त्सु * सत्य हमेशा सुन्दर नहीं होता , लेकिन इसकी भूख होती है। -- नादिन गौर्डीमर * सभी छोटी लड़कियों को ये कहा जाना चाहिए कि वे सुन्दर हैं , भले ही वो ना हों। -- मर्लिन मुनरो * सुन्दर होना आसान है, सुन्दर दिखना मुश्किल है। -- होसे बलौ * सुन्दरता का सबसे अच्छा हिस्सा वो है जिसे कोई तस्वीर व्यक्त नहीं कर सकती। -- फ्रांसिस बेकन * सुन्दरता किसी कारण से नहीं होती। यह बस होती है। -- एमिली डिकिंसन * सुन्दरता के प्रति प्रेम रूचि है। सुन्दरता का सृजन कला है। -- राल्फ वाल्डो इमर्सन * सुन्दरता के साथ समस्या यह है कि ये अमीर पैदा होने और धीरे-धीरे गरीब होने की तरह है। -- जोन कॉलिंस * सुन्दरता बीयर धारक की आँखों में है। -- किंकी फ्रीडमैन * सुन्दरता शराब से भी बदतर है यह रखने वाले और देखने वाले दोनों को मदहोश कर देती है। -- एल्ड्स हक्सले * सौन्दर्य एक अल्पकालिक अत्याचार है। -- सुकरात * सौन्दर्य एक आईने में शाश्वतता का खुद को एकटक देखना है। -- खलील जिब्रान * सौन्दर्य एक नाज़ुक उपहार है। -- ओविड * सौन्दर्य और पवित्रता का मिलन दुर्लभ है। -- जुवेनल * सौन्दर्य का चरित्र के साथ बहुत कुछ लेना-देना है। -- केविन औकोइन * सौन्दर्य की एक चीज हमेशा का आनंद है। -- जॉन कीट्स * सौन्दर्य देखने वाले की आँखों में होता है। -- प्लेटो * सौन्दर्य पर आधारित प्रेम, सौन्दर्य जितना ही जल्दी मर जाता है। -- जॉन डोंने * सौन्दर्य पहला उपहार है जो प्रकृति महिलाओं को देती है और जो सबसे पहले ले लेती है। -- फे वेल्डन * सौन्दर्य शक्ति है, मुस्कान उसकी तलवार है। -- जॉन रे * सौन्दर्य सत्य की मुस्कराहट है जब सत्य खुद अपना चेहरा एक उत्तम दर्पण में देखता है। -- रवीन्द्रनाथ टैगोर * सौन्दर्य से प्यार करना प्रकाश को देखना है। -- विक्टर ह्यूगो * हर एक चीज में खूबसूरती होती है, लेकिन हर कोई उसे नहीं देख पाता। -- कन्फ्यूशियस == इन्हें भी देखें == * [[आभूषण]] * [[यौवन]] * [[शृंगार]] rop8ziobbxnuztpqv89gxu9cmj24xp7